कुमार नारायण बने कायस्थ संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष
लखनऊ/प्रयागराज। प्रयागराज स्थित कार्यालय पर आयोजित कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय की एक बैठक में कुमार नारायण को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन की जानकारी देते हुए न्यास के अध्यक्ष दिनेश खरे एवं उपाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि श्री कुमार के मनोनयन से संघ को अधिक मजबूती मिलेगी। उनके आने से इसके रूप और स्वरुप को और अधिक विस्तृत किया जा सकेगा। बैठक का नेतृत्व डॉ सुशील सिन्हा ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार