संदेश

मई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीजीआई में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आगामी पांच वर्षों के रोड मैप को मुख्य सचिव ने दी मंजूरी

चित्र
संस्थान ने विगत वर्षों में अपनी गुणवत्ता पूर्ण पेशेन्ट केयर सेवाओं के कारण प्रदेश ही नहीं देश के चिकित्सा क्षेत्र में अपना बनायाविशिष्ट स्थान: मुख्य सचिव लखनऊ |  मुख्य सचिव डाॅ अनूप चन्द्र पाण्डेय ने आगामी पांच वर्षों 2019-23 के रोड मैप को मंजूरी प्रदानकरते हुए निर्देश किया कि  आगामी पांच वर्षों में पीजीआई द्वारा इमरजेन्सी मेडिसिन सेण्टर रीनलट्रांसप्लान्ट सेण्टर, रोबोटिक सर्जरी सेण्टर, मेडीइलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड हेल्थ इनफारमेटिक सेण्टर आफ एक्सीलेन्स, इनडोर सेवाओं के विस्तार हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने नेशनल इन्स्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा जारी अखिल भारतीय रैंकिंग-2019 में एसजीपीजीआई को चैथा स्थान प्राप्त होने पर निर्देश दिये कि प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित किये जाएं। मुख्य सचिव एवं संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान, लखनऊ के अध्यक्ष डाॅ अनूप चन्द्र पाण्डेय आज लोक भवन स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई पीजीआई संस्थान की 31वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ पाण्डेय ने कहा कि संस्थान ने विगत वर्षों में अपनी गुणवत्ता पूर्ण पेशेन्ट केयर से

परिवहन निगम में लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव 31 मई को

चित्र
इस चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन के दिग्गज भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के यूपी रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारिख घोषित हो गई है। प्रांतिय संगठन द्वारा इसके पहले दो बार तारीख निर्धारित की लेकिन देश की एसेम्बली का चुनाव होने के कारण तिथि को आगे बढ़ा कर 31 मई किया गया है। चुनाव की गहमा.गहमी में प्रत्याशी कर्मचारियों के बीच अपनी पैठ बनाने में लगे हुए हैं। इस बार क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष रूपेश कुमार को टक्कर देने प्रांतिय संगठन में उपाध्यक्ष स्वदेश मिश्रा आ रहे हैं। माना जा रहा है कि रूपेश कुमार जब आलमबाग डिपो के अध्यक्ष थे तब उन्होंने कर्मचारियों के हक बहुत लड़ाई लड़ी जिसकी बदौलत कर्मचारियों ने उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया। रूपेश कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए दो वर्षों में कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़े रहे और उनकी आवाज को शासन स्तर तक पहुंचाया और उनकी समस्याओं का समाधान कराया। कर्मचारियों से जुड़े तमाम मुद्दों जैसे मृतक आश्रितों को नियमित करने, इलाहाबाद रूट पर डीडीआर लागू कराने, परि

नीरज शाही की पहल पर आईओसीएल तेल पाइप लाइन परियोजना का कार्य शुरू

चित्र
किसानों को जल्द मिलेगा तीन गुना मुआवजा देवरिया। बरौनी से बैतालपुर तक बिछ रही इण्डियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड की तेल पाइप लाइन के देवरिया जनपद में किसानों द्वारा रोके गये कार्य को हिन्दू यूवा वाहिनी के संयोजक और किसान गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही की पहल पर शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में घटैलागाजी समेत 9 गांवो के किसानों को समझा बुझा कर जमीन अधिग्रहण पर किसानों को राजी कर लिया गया है। नीरज शाही ने कहा कि अब किसानों तीन गुना मुआवजा मिल रहा है जिससे उनको काफी राहत होगी। जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि मुआवजे की राशि अतिशिघ्र चेक के माध्यम से किसानों को दे दिया जायेगा। साथ ही 9 गांवो में कुछ विकास के कार्य रूके हुए थे उन्हे जल्द कराया जायेगा। तेल पाइप लाइन का कार्य केन्द्र और प्रदेश सरकार की विकास के महत्वपूर्ण परियोजनांओं में से एक है। पाइप लाइन बिछ जाने से किसानों को डिजल की किल्ल्त से मुक्ति मिलेगी। पाइप लाइन के कार्य को घटैलागाजी समेत 9 गांवो के किसानो ने कार्य रोक दिया था। किसान सरर्कील रेट से तीन गुना अधिक मुआवजे की मांग पर डटे हुए थे। किसानों का कहना था कि म

जनादेश का सम्मान करना चाहिए इसी स्वीकार में भारतीय लोकतंत्र की मजबूती है

चित्र
हृदयनारायण दीक्षित लखनऊ। भारत में महाभारत हो गया। ताजा चुनाव महाभारत ही था लेकिन पीछे के चुनावों से भिन्न था। महाभारत का युद्ध भी प्राचीन इतिहास से भिन्न था। महाभारत में भी मर्यादा का चीर हरण हुआ था। इस चुनाव में भी संवैधानिक संस्थाओं का चीरहरण शीलहरण हुआ। प्रधानमंत्री भारतीय राष्ट्र राज्य का प्रधान सेवक होता है। नरेन्द्र मोदी को इसी देश की जनता ने संविधान के अनुरूप जनादेश दिया था लेकिन विपक्षी राजनेताओं ने प्रधानमंत्री को चोर कहा। प्रधानमंत्री के पद प्राधिकार व जनादेश का अपमान किया। व्यक्तिगत आरोप लगाये। भारत का निर्वाचन आयोग संवैधानिक संस्था है। इस आायेग की प्रशंसा सारी दुनिया ने की लेकिन इस संस्था पर भी तमाम आरोप लगाए गए। महाभारत युद्ध का परिणाम पहले से ही स्पष्ट था। गीता के अंतिम अध्याय के अंतिम श्लोक का पाठ विजय परिणाम से जुड़ा है। संजय ने धृतराष्ट्र को घर बैठे ही महाभारत युद्ध का किस्सा सुनाया था। गीता के अंतिम अध्याय के अंतिम श्लोक का पाठ विजय परिणाम से ही जुड़ा है। संजय ने धृतराष्ट्र को बताया “जिस पक्ष में योगेश्वर श्रीकृष्ण हैं और धनुर्धर अर्जुन हैं, उसी पक्ष में श्री, शक्ति और

देवरिया जनपद में बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिलाने में हिन्दू युवा वाहिनी का भी योगदान

चित्र
  देवरिया | उत्तर प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम का बड़ा योगदान रहा है | एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्यासियों को जिताने के लिए जनसभाएं कर रहे थे वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अपने संसदीय छेत्रो में भाजपा प्रत्यासी को जिताने के लिए जी जान लगा दिए थे |  देवरिया जनपद की दो सीट देवरिया और सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के अलावा बासगांव संसदीय क्षेत्र का आधा क्षेत्रफल देवरिया में पड़ता है की तीनों सीट बीजेपी को पुनः प्राप्त हुई है | इस जीत में हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक एंव उत्तर प्रदेश किसान गन्ना संस्थांन के उपाध्यक्ष नीरज शाही और उनकी पूरी टीम प्रत्यासियो के समर्थन में गांव गांव जाकर लोगों बीजेपी की नीतियों को बताया और मतदान के लिए प्रोत्साहित किया |  नीरज शाही ने देवरिया जनपद में जनसभाओं, गांव एवं कस्बों में छोटी छोटी जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ के नेतृत्व में संचालित विकास की नीतियों से जनता को जागरू

राज्यपाल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन   के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के सम्बन्ध में अवगत कराते मुख्यमंत्री 

चित्र
लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां राजभवन में भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  मुख्यमंत्री ने राज्यपाल राम नाईक को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया। राज्यपाल ने प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण व निर्विघ्न ढंग से सम्पन्न होने पर राज्य सरकार की सराहना की। 

सवा सौ करोड़ मेरा परिवार गरीबी मेरी जाति: नरेन्द्र मोदी

चित्र
देवरिया। जनपद के रुद्रपुर में आयोजित बीजेपी की संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षियों पर जोरदार हमला किया और अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट माँगा.रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोग उनकी जाति को निशाना बना रहे हैं,परन्तु वो सबको बताना चाहते हैं की उनकी एक ही जाति है वो है गरीबी,उनका एक ही परिवार है इस देश की सवा सौ करोंड़ की जनता. सपा बसपा के परिवारवाद पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि वो 20 साल एक संवृद्ध राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं,लेकिन आज तक उनके परिवार के किसी भी सदस्य अथवा दूर के रिश्तेदारों में कोई भी सत्ता में नही हैं.कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने के बात करती हैं,जिस कानून से भ्रष्टाचारियों को सजा मिलती हैं उसे कांग्रेस बदलना चाहती हैं.कांग्रेस चाहती हैं कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवान कोर्ट कचहरी के चक्कर लगायें। मौजूद भीड़ की मोदी मोदी की नारेबाजी से गदगद मोदी ने कहा कि अगर आप लोग इंतना प्यार देंगे तो मुझे यंही पर रह जाना पड़ेगा.बुआ और बबुआ की जोड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि मै बुआ और बबुआ की जो

सपा बसपा प्रदेश और कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया: आदित्यनाथ

चित्र
देवरिया।  सलेमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के समर्थन में भाटपार रानी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बुआ-बबुआ के गठबंधन में आरोप-प्रत्यारोप अभी से शुरू हो गए हैं। 23 को परिणाम आएगा तो बुआ बोलेगी गुंडो का सरदार बबुआ नहीं करा पाया वोट ट्रांसफर और बबुआ बोलेगा बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है ।                                                                            परिणाम आएगा तो बुआ बोलेगी गुंडो का सरदार बबुआ नहीं करा पाया वोट ट्रांसफर और बबुआ बोलेगा बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है अपने वोट बेच दिए।   बीआरडी इंटर कालेज में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने पहले कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव  कह रही हैं कि हमारी पार्टी के प्रत्याशी वोट काटने के लिए लड़ रहे हैं। दो तीन साल पहले मुंह नोचवा की बातें सुनी जाती थी। अब कांग्रेस के वोट कटवा की बात शुरू हो गई है। सपा-बसपा गठबंधन पर हमला करते हुए कहा शिवपाल यादव कहते हैं कि हमारी जब कोई बहन ही नही है तो बुआ कहां से आ गई। योगी ने कहा ये

एवाइई फाईनेंस ने 1000 करोड़ रूपये  के एयूएम का उल्लेखनीय आंकड़ा छुआ

चित्र
    लखनऊ। एमएसएमई के लिए कैपिटलजी आधारित फिनटेक लेंडर, एवाइई फाईनेंस ने अपनी शुरुआत के पाँच सालों में 1000 रु. एयूएम (एस्सेट अंडर मैनेजमेंट) का आंकड़ा छू लिया है। 2014 में प्रारंभ हुआ यह लेंडर तेजी से विकसित हो रहा है और यह शुरुआत से लेकर अब तक 1,25,000 माईक्रो इंटरप्राईज़ को 1700 करोड़ रूपये से ज्यादा लोन वितरित कर चुका है। एवाइई भारत में माईक्रो इंटरप्राईज़ फाईनेंसिंग का स्वरूप बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह ऐसी विधियां इनोवेट करता है, जिनके द्वारा उस सेगमेंट की प्रभावषाली क्रेडिट अंडरराईटिंग संभव होती है, जो ऐतिहासिक रूप से औपचारिक लेंडिंग चैनलों द्वारा छूट गए हैं। माईक्रो इंटरप्राईज़ की अद्वितीय जरूरतों के अनुरूप उत्पादों व प्रक्रियाओं के साथ एवाइई क्रेडिट की कमी वाले इस सेक्टर के लिए पर्याप्त फाईनेंसिंग की समस्या का सफलतापूर्वक समाधान कर रहा है। इस उपलब्धि के बारे में फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजय षर्मा ने कहा, ''5 सालों के छोटे समय में 1000 करोड़ रु. के एयूएम तक पहुंचने से हम एमएसएमई सेगमेंट में लीडर के रूप में स्थापित हो गए हैं। एमएसएमई अर्थव्यवस्था की रीढ़ है

पीजीआई में दो सिजेरियन के बाद 11.5 किलो का ट्यूमर डॉक्‍टरों ने निकला

चित्र
लखनऊ।   संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में डॉक्‍टरों ने 50 वर्षीय महिला के पेट से साढ़े ग्‍यारह किलो (11 किलो 500 ग्राम) का ट्यूमर निकाल कर उसे नयी जिन्‍दगी दी है। पिछले 10 महीने से महिला दर्द और सूजन से परेशान थी, साथ ही उसे सांस लेने में भी दिक्‍कत हो रही थी। दो घंटे की सर्जरी के बाद निकाले गये ट्यूमर को पीजीआई में निकाला गया सबसे बड़ा ट्यूमर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार की रहने वाली 50 वर्षीय महिला पिछले 10 माह से पेट में दर्द और सूजन से परेशान थी, लगातार सूजन बढ़ने से महिला न तो बैठ पाती थी और न ही चल पा रही थी। करीब दो सप्‍ताह पूर्व महिला ने यहां संजय गांधी के जनरल हॉस्पिटल में डॉ अंजू रानी को दिखाया। डॉ अंजूरानी के अनुसार जब जांच की गयी तो देखा गया कि बच्‍चेदानी के बायें अंडाशय में ट्यूमर है, बढ़ता हुआ ट्यूमर डायफ्राम पर दबाव डाल रहा था इसलिए उसे सांस लेने में भी दिक्‍कत हो रही थी।  डॉ अंजूरानी के अनुसार महिला के दो बच्‍चे हैं और दोनों ही सिजेरियन हुए थे इस कारण ट्यूमर की सर्जरी के लिए उसका पेट खोलने में भी समस्‍या आ रही थी। फि‍र तय किया गया कि शिशु

भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

चित्र
देवरिया |  लोकसभा क्षेत्र देवरिया के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी रमापति राम त्रिपाठी को जिताने के लिए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, भाजपा के प्रवक्ता सल्भमणि त्रिपाठी, अजय शाही, मुन्ना राय समेत तमाम लोगों ने पथरदेवा विधानसभा में भ्रमण किया एवं जगह जगह पर नागरिकों को सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।