संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

9 से 14 साल तक की बेटियों को ज़रुर लगवायें सर्वाइकल कैंसर की दोनों वैक्सीन: आनंदीबेन पटेल

चित्र
मन की बात के कार्यक्रम के नायक समाज में बदलाव की अहम कड़ी: एडीजी पीआईबी विजय कुमार प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद्म पुरुस्कार, खेल रत्न, वीरता पुरुस्कार विजेताओं, मन की बात के 57 नायको, और उतर प्रदेश की प्रभावशाली हस्तियों के साथ सुना 'मन की बात और आजादी का अमृत महोत्सव' पर केंद्रीय संचार ब्यूरो की प्रदर्शनी का राज्यपाल ने किया उद्घाटन लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के अवसर पर लखनऊ राजभवन के गांधी सभागार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं प्रसार भारती की अगुवाई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा 'मन की बात और आजादी का अमृत महोत्सव' विषय पर प्रदर्शनी लगाई गयी जिसका उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। यह प्रदर्शनी 2 मई तक राजभवन में प्रदर्शित की जायेगी।  प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को लखनऊ राजभवन में गांधी सभागर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद्म पुरुस्कार, खेल रत्न, वीरता पुरुस्कार विजेताओं, मन की बात के 57 नायको, और उतर प्रदेश की प्रभावशाली हस्तियों के स

ऑपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे भारतीयों के 10वें जत्थे को सुरक्षित निकाला गया

चित्र
शाश्वत तिवारी भारत ने हिंसा ग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों के 10वें जत्थे को सुरक्षापूर्वक बाहर निकाल लिया है। उन्हें सूडान पोर्ट से सऊदी शहर जेद्दा लाया गया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि नई दिल्ली ने संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश में ऑपरेशन कावेरी जारी रखा है। सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रहे शसस्त्र संघर्ष के बीच इस बचाव अभियान के तहत भारत सूडान में फंसे अपने लोगों को निकाल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया ‘ऑपरेशन कावेरी जारी है। भारतीय वायुसेना के C-130J फ्लाइट में 135 यात्रियों के साथ 10वां जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा आईएनएस तरकश ने ऑपरेशन कावेरी के प्रयासों को बल दिया। भारतीयों का 9वां जत्था पोर्ट सूडान से 326 यात्रियों को लेकर जेद्दा के लिए रवाना हुआ है। भारत ने जेद्दाह में एक ट्रांजिट फैसिलिटी स्थापित की है और विदेश राज्य मंत्री (MoS) वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन की देखरेख कर रहे हैं। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने शुक्रवार को भारतीय दूतावास के अधिकारियों

अपर्णा यादव ने किया अक्षय पात्र किचन का अवलोकन

चित्र
  लखनऊ। भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने लखनऊ अक्षय पात्र किचन का अवलोकन किया। अक्षय पात्र फाउंडेशन के पदाधिकारी दिनेश शर्मा व विक्रांत मोहन ने अपर्णा को किचन का अवलोकन कराया। किचन देखने के बाद स्वामी अनंत दास जी महाराज ने अपर्णा को भागवत गीता व श्री राधा कृष्ण का चित्र देकर उनका अभिवादन किया।अक्षय पात्र किचन देख कर साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं की अपर्णा ने सराहना की व किचन के उज्जवल भविष्य की कामना की।  अक्षय पात्र फाउंडेशन भारत की एक अशासकीय संस्था है जो देश के 14 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 19,039 स्कूलों के 1.8 मिलियन से अधिक बच्चों को हर स्कूल दिन में पौष्टिक भोजन परोस रहा है। अक्षय पात्र फाउंडेशन दुनिया का सबसे बड़ा गैर-लाभकारी मिड-डे मील कार्यक्रम वर्ष 2000 से चला रहा है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश आदि राज्यो में अक्षय पात्र किचन स्थापित है। यह संगठन सरकारी स्कूलों और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड-डे मील योजना को लागू करके कक्षा की भूख को खत्म करने का

29 अप्रैल को लखनऊ में होगा अध्यात्म का महासमागम

चित्र
  लखनऊ। मार्वलस यूनिवर्स सोसाइटी ऑफ लॉर्ड कृष्णा कन्‌सिलिएशन (मुस्कॉन) के तत्वाधान में 29 अप्रैल को अध्यात्म का महासमागम होगा। संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर में आयोजित इस महासमागम में जहां श्रीकृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा वहीं गीता स्कंध का विमोचन भी किया जाएगा। इस अवसर पर श्री कृष्ण के परिप्रेक्ष्य में सशक्त, समर्थ, शिक्षित हिंदू राष्ट्र विषय पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी इंद्रेश कुमार, सुविख्यात संत राम विलास वेदांती, स्वामी योगी आनंद महाराज व महामंडलेश्वर प्रकाशानंद आदि अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर मुस्कान परिवार के दो सौ बच्चों द्वारा हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन किया जाएगा। मुस्कान द्वारा इस आध्यात्मिक महासमागम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी इंद्रेश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, स्वामी योगी आनंद महाराज, महामंडलेश्वर प्रकाशानंद महाराज, डॉ राम विलास वेदांती महाराज उपस्थित रहेंगे।  मुस्कान के अध्यक्ष डॉ शशिकांत तिवारी ने ग

यूपी प्रेस क्लब में पत्रकारों को दी गई श्रृद्धांजलि

चित्र
श्रद्धांजलि सभा में राज्य सरकार से मृतक पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई  लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार विमलेश कुमार पांडे और युवा पत्रकार ओम पांडे के आकस्मिक निधन पर यूपी प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान काफी संख्या में पत्रकारों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। और दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।  श्रद्धांजलि सभा में राज्य सरकार से मृतक पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। साथ ही सभी पत्रकारों से मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्यमान भारत) के फार्म तत्काल भरने की अपील की गई।  इस सभा मे यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव शिव शरण सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, विजय शंकर पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, शाश्वत तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, विजय मिश्र, अंकित श्रीवास्तव, ऋषि मिश्र, संतोष शर्मा, अभिषेक मिश्र, नावेद शिकोह, रामानंद शास्त्री, राजीव सिंह, डीपी शुक्ला, शशि नाथ दुबे, अविन

NLC में विधानमंडल सदस्यों की उपस्थिति उत्तर प्रदेश की छवि को और बेहतर बनाएगी: सतीश महाना

चित्र
सतीश महाना ने विधानसभा सदस्यों के परिचय पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मुम्बई में 15 16 एवं 17 जून को आयोजित होने वाले नेशनल लेजिस्लेटर्स कांफ्रेस में विधानमंडल सदस्यों की उपस्थिति से उत्तर प्रदेश की छवि को और बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। इस दौरान कई सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विधायिका से जुडे कई अहम मुद्दो पर समानान्तर चर्चा होगी। साथ ही जनहित में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर आज विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने विधानसभा सदस्यों के परिचय पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया। विधानभवन में पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि एनएलसी कांफ्रेन्स में पूर्व लोकसभा अध्यक्षों की भी सहभागिता होगी। इसमें सभी राज्यों के विधानमंडल सदस्य विधिक जानकार और सिविल सोसाइटी के प्रबुद्वजन शामिल होगें। उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक विधानसभा सदस्यों एवं विधान परिषद के सदस्यों का इस कांफ्रेस में प्रतिनिधित्व हो, इसके लिए उन्हे प्रेरित किया जा रहा है। कई सत्रों के आयोजन में कई वैश्विक मुद्द

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को 91 एफएम ट्रांसमीटरों का करेंगे उद्घाटन

चित्र
देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर जनजन तक विकास योजनाओं को पहुंचना चाहती है सरकार  यह विस्तार मन की बात की ऐतिहासिक 100वीं कड़ी से दो दिन पहले हो रहा है उत्तर प्रदेश के 6 जिलों औरेया, फतेहपुर, ललितपुर, कर्वी (चित्रकूट), देवरिया और सिद्धार्थनगर में FM 100 (Watt) का प्रसारण होगा लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 100 वॉट के 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे। इससे देश में रेडियो कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।  देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में 91 नए 100वॉट के ट्रांसमीटर स्थापित किए गए हैं। इस विस्‍तार का प्रमुख उद्देश्‍य आकांक्षी जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में कवरेज बढ़ाना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस सेवा का विस्‍तार किया गया हैं। आकाशवाणी की एफएम सेवा के इस विस्तार से

सूडान से भारतियों को लेकर सी-130 फ्लाइट पहुंची जेद्दा, श्रीलंका की भी मदद करेगा भारत

चित्र
  शाश्वत तिवारी की रिपोर्ट सूडान में जारी हिंसा के बीच विभिन्न देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं। ऐसे में भारत भी अपने नागरिकों को सूडान से निकाल रहा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सूडान से 135 यात्रियों को लेकर एक दूसरी सी-130 फ्लाइट जेद्दा पहुंची है। इससे पहले पहली फ्लाइट 148 भारतियों के लेकर आयी थी। गौरतलब है की कल ऑपरेशन कावेरी के तहत 278 भारतियों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंकाई नागरिकों को भी निकालने का प्रस्ताव रखा है। इस पर श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भारत की सराहना भी की है। श्रीलंका के विदेश मंत्री ने दिया धन्यवाद श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सूडान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में समर्थन देने के लिए भारत का धन्यवाद किया। इसके साथ ही कहा कि उम्मीद है कि हम अपने नागरिकों को जल्द सुरक्षित वापस बुला लेंगे। विदेश मंत्री साबरी ने ने ट्वीट किया कि हम सूडान में श्रीलंकाई लोगों की स्थिति पर बारीकी से नज़र बनाये हुए हैं। उनकी सुरक्षित निकासी पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हम इस संबं

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

चित्र
हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर तथा जनपद स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा सम्मानित  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और मेधा से इन परीक्षाओं के टॉपर के रूप में अपना नाम दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर तथा जनपद स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती पर मुख्यमंत्री योगी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

चित्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश और देश की सेवा के लिए उनका सदैव स्मरण किया जाएगाः योगी आदित्यनाथ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती के पर आज योजना भवन में उनकी प्रतिमा तथा चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हेमवती नन्दन बहुगुणाजी की 104वीं जयन्ती है। बहुगुणाजी का जन्म 25 अप्रैल, 1919 को आज के उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जनपद के एक गांव में हुआ था। प्रारम्भिक शिक्षा गांव में ही अर्जित करने के उपरान्त उच्च शिक्षा के लिए उन्हें प्रयागराज जाना पड़ा था। उच्च शिक्षा अर्जित करते समय ही वे देश की आजादी के आन्दोलन में सक्रिय भागीदार बने। सन् 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान और उसके उपरान्त भी देश की आजादी के लिए हुए विभिन्न आन्दोलनों में उन्होंने बढ़चढ़ कर भाग लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बहुगुणाजी का विजन स्पष्ट था। उन्हें स्वतंत्र

तीन वर्षों से भारतीय फार्मेसी की धूम, कई बड़े देशों को दिया कोविड टीका एवं दवाइयां

चित्र
रिपोर्टः शाश्वत तिवारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पनामा सिटी पहुंचे यहाँ उन्‍होंने पनामा शहर के सिनको डे मायो चौक पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रणाली के लिए काम करने वालों और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों के बीच सेतु के रूप में रह रहे हैं। उन्होंने पनामा के राष्ट्रपति नितो कॉर्टिज़ो से भी मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई दी। विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘पंच प्रण’ के साथ कॉर्टिजो की प्रतिबद्धता हमारे ग्लोबल साउथ भावना को मजबूती प्रदान करती है। मीडिया को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत और पनामा के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। साथ ही भारतीय फार्मास्यूटिकल्स को पनामा में स्थापित कराने को लेकर भी बातचीत हुई। जयशंकर ने कहा पिछले तीन वर्षों में भारतीय फार्मेसी ने दुनिया में एक बदलाव किया है। कोविड में हमने टीकों की आपूर्ति की और अधिकांश विकसित देशों को दवाइयां सप्लाई की हैं।  विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-लै

भाषा विश्वविद्यालय के एम.टेक एवं एमबीए के विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

चित्र
लखनऊ। केएमसी भाषा विश्विद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत एमटेक एवं एमबीए के पाँच विद्यार्थियों का प्लेसमेंट इंडिया मार्ट एवं पाई इंफोकॉम कंपनी में हुआ है। इन विद्यार्थियों में यश राज अग्निहोत्री का चयन 5.5 लाख, फैज का चयन 3.5 लाख और हर्षिता, तुबा और सदिया का 3 लाख के सलाना पैकेज पर हुआ है।  प्लेसमेंट सेल की सदस्य निधि सोनकर ने बताया कि वर्चुअल ड्राइव के तहत एमबीए के कुल 30 विद्यार्थीयो ने इंडियामार्ट के एप्टीट्यूड टेस्ट एवं इंटरव्यू में प्रतिभाग किया जिनमे विभिन्न चरणों में उत्तीर्ण होने के बाद 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ। कुलपति प्रो एनबी सिंह के मार्गदर्शन में इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य भूमिका व्यवसाय विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो सैयद हैदर अली, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के निदेशक प्रो एसके त्रिवेदी एवं निधि सोनकर ने निभायी।

आज से भक्तों के लिए खुले बाबा केदारनाथ के कपाट

चित्र
बाबा केदारनाथ के जयघोष और मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाटः दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ लखनऊ। उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार सुबह 6.20 बजे जयघोष और मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से खुल गए। सुबह पांच बजे से धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति डोली में रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।  मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने मंदिर के कपाट खोले। माइनस 6 डिग्री के तापमान में भी सुबह 4 बजे से मंदिर के बाहर दर्शन के लोग मंदिर के बाहर खड़े थे। पिछले तीन दिनों से खराब मौसम और बर्फबारी के कारण भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। 

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

चित्र
बुद्धि-विवेक के साथ, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का सामर्थ्य और संवेदनशीलता ही लोक सेवक की पहचान: मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में देश ने बहुत कुछ हासिल किया है। हमें एक लम्बी यात्रा को आगे बढ़ाना है। इस यात्रा के साथ जुड़ते हुए जब हम आगे बढ़ रहे हैं, तो संघ लोक सेवा आयोग व विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोग को एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। सभी लोक सेवा आयोगों को देश के युवाओं की आकांक्षाओं को एक नई उड़ान देने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह सम्मेलन अपने आप में एक लघु भारत का दृश्य प्रस्तुत करता है, क्योंकि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्य सम्मिलित हुए हैं। सम्मेलन में आपसी विचार-विमर्श से बहुत कुछ जानने-समझने, एक दूसरे के अनुभवों को साझा करने तथा नये प्रयोगों को जानने का अवसर प्राप्त होगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे कार्मिकों का चयन संघ लोक सेवा आयोग तथा राज्य लोक सेवा आयोगों

भाषा विश्विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग की विषय प्रभारी डॉ ताबिंदा सुल्ताना द्वारा 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के उपलक्ष्य में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकाय के छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राहुल कुमार मिश्रा एवं डॉ उधम सिंह उपस्थित रहे। इस भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान क्रमशः रुचि गौतम, पुष्कर कश्यप एवं पिंकी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ ताबिंदा सुल्ताना ने इस दिवस के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया साथ ही डॉ राहुल मिश्रा एवं डॉ उधम सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपनी सेवाओं हेतु प्रेरित करते हुए व्याख्यान दिया।

चारबाग बस स्टेशन पर मनाई गई डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

चित्र
  लखनऊ। बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जन्मदिवस पर चारबाग बस स्टेशन पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद, सहायक प्रबंधक बस स्टेशन चारबाग मनोज श्रीवास्तव, यूपी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राधा प्रधान, लाइका खातून, शिवा रिजवी, सरोज विक्रम, सुनील कुमार, विकास, विवेक, राकेश बाजपाई, मो अजीम, कुश कुमार, अरुण नायक, महमूद अली आदि कर्मचारीयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ अम्बेडकर को नमन किया। इस अवसर पर रुपेश कुमार ने कहा कि समाज सुधारक बाबा साहब ने सामाजिक भेद-भाव के विरुद्ध अभियान चलाकर श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। 1990 में डॉ आंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। हम उन्हें सादर नमन करते हैं।

सतीश महाना ने डॉ बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें याद करते हुये भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बाबा साहब ने सामाजिक भेद-भाव के विरुद्ध अभियान चलाकर श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार व विपुल प्रतिभा के धनी थे। 1990 में डॉ आंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

आकाशवाणी लखनऊ द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

चित्र
संगोष्ठी में "महिला सशक्तीकरण में डॉ भीमराव आम्बेडकर का योगदान" पर की गई चर्चा  लखनऊ। बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर की 132वीं जंयती पर आकाशवाणी लखनऊ सभागार में "महिला सशक्तीकरण में डॉ भीमराव आम्बेडकर का योगदान" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर केन्द्राध्यक्ष डॉ आरबी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बाबा साहब के जीवन के कुछ विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रमुख मीनू खरे ने डॉ आम्बेडकर को केवल एक वर्ग का मसीहा ही नहीं बल्कि हर शोषित और पीड़ित का उद्धारक बताया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों में बाबा साहेब के महनीय योगदान की चर्चा की। रूचिता चौधरी पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा लखनऊ ने बाबा साहब को महामानव बताया और पुलिस संगठन में महिलाओं की उपस्थिति के पीछे बाबा साहब के अहम योगदान को रेखांकित किया।  जयंती के इस पावन पर्व पर प्रो सुरेश बाबू, प्राध्यापक केजीएमयू पैथालॉजी विभाग ने बाबा साहब के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में प्रकाश डाला। डॉ वरूण छाछर एसोसिएट प्रोफेसर विधि विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय ने बाबा साहब का संविधान निर्माण में योगदा

मुख्यमंत्री ने कालीचरण पीजी कॉलेज में श्रद्धेय लालजी टण्डन की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

चित्र
  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कालीचरण पीजी कॉलेज में श्रद्धेय लालजी टण्डन की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने श्रद्धेय लालजी टण्डन के नाम पर कालीचरण महाविद्यालय के शताब्दी विस्तार भवन का नामकरण ‘लालजी टण्डन भवन’ किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का निर्माण करने वाले जयपुर के कलाकार राजेश भण्डारी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में महानता का मानक ऊपर से नीचे नहीं होता है। व्यक्ति जब अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से शून्य से शिखर की यात्रा तय करता है, तो यही उसकी महानता का मानक बनता है। विधायक मंत्री तथा लखनऊ के लोकप्रिय सांसद के रूप में श्रद्धेय लालजी टण्डन जी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विकास के प्रतिमान को आगे बढ़ाते हुए शून्य से शिखर की अपनी यात्रा तय की है। लखनऊ के सभी लोगों के साथ टण्डनजी की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ नगर महापालिका के पार्षद तथा एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में श्रद्धेय श्री लालजी टण्डन ने अपनी यात्रा प्रारम्भ की। वे एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर शिखर तक पहुंचे, लेकिन अहंकार उन्हें छू नहीं पाया। उनमे

हमें अपने सभी परम्परागत खेलों को बढ़ावा देना चाहिए: आनंदीबेन पटेल

चित्र
राज्यपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया लखनऊ। राजभवन में परम्परागत खेल प्रतियोगिता-2023 का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।  नंदीबेन पटेल ने प्रतियोगिता में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि खेल सभी के व्यस्तम जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हम सभी को प्रतिदिन पूरे दिन में से खेल के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए। क्योंकि इससे व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहता है। राज्यपाल ने कहा कि हमें स्वस्थ्य रहने के लिए हमें अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें अपने खानपान में मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। यदि हमारा खानपान और दिनचर्या सुव्यवस्थित होगी और योग को अपने जीवन में शामिल करेंगे तो हम हमेशा स्वस्थ्य रहेंगे। उन्होंने खेल में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए अपने सभी परम्परागत खेलों

राजनीति में उनसे पुत्रवत वात्सल्य का भाव का हमेशा मिला: सतीश महाना

चित्र
बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण पार्टी के प्रति समर्पित एवं कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते थे: सतीश महाना  लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना आज कालीचरण डिग्री कालेज परिसर में बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब 1991 में पहली बार चुनाव जीतकर राजनीति के क्षेत्र में आया तो सबसे पहले श्रद्धेय लालजी टंडन ने ही मेरे सिर पर अपना हाथ रखा और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। राजनीति के क्षेत्र में उनसे पुत्रवत वात्सल्य का भाव का हमेशा मिला। श्री महाना ने कहा कि टंडनजी आज हम सब के बीच नहीं हैं पर उनकी बातें और उनकी यादें हम सब लोगों को राजनीति का रास्ता दिखाने का काम करती हैं। उनके बारे में मिनटों में नहीं बल्कि घंटों में उनसे जुड़ी स्मृतियों को बताया जा सकता है। श्री महाना ने कहा कि पार्टी के प्रति उनका समर्पण भाव बताने की आवश्यकता नहीं है। उनका कार्यकर्ताओं से कितना प्रेम व्यवहार था यह

इंजीनियरिंग के छात्रों को आर्टिफिशियल लैब लगी खास

चित्र
शैक्षणिक यात्रा पर एकेटीयू पहुंचे बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र, देखे विभिन्न लैब लखनऊ। हाल ही में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर के चर्चित होने के बाद एआई तकनीक की खूब चर्चा हो रही है। इसका असर मंगलवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में भी देखने को मिला। दरअसल शैक्षणिक यात्रा पर विश्वविद्यालय पहुंचे बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग छात्रों ने सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के विभिन्न लैब को देखा। लेकिन सबसे ज्यादा रूचि एआई लैब को देखने में रही। अपने शिक्षकों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने विभिन्न लैब को देखा। इस क्रम में एडवांस फैब्रिकेशन लैब, आइडिया लैब, थ्री डी प्रिंटिंग लैब, गूगल कोडिंग लैब, फाइबर सेमुलेशन, रोबोटिक्स, इंडस्टियल ऑटोमेशन, सेंसर लैब, लेजर लैब आदि का निरीक्षण किया। बच्चों ने थ्री डी प्रिंटिंग से किस तरह मॉडल बनाये जाते हैं कि जानकारी ली। साथ ही आइडिया लैब को करीब से जाना। लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह एआई लैब को देखने में रहा। इस दौरान एसोसि

प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण पर ध्यान देने की है जरूरत: सतीश महाना

चित्र
हम प्रकृति का लाभ ले रहे हैं लेकिन उसके प्रति अपने योगदान पर भी विचार करना चाहिए: सतीश महाना नेशनल क्लाइमेट कांक्लेव-2023 में दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रखे अपने विचार लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कांक्लेव-2023 में प्रतिभाग करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि हम सब प्रकृति का लाभ तो ले रहे हैं पर उसके प्रति हमारा क्या योगदान है। इस बात पर विचार नहीं हो रहा है। जरूरत इस बात की है कि हम सब बढ़ती समस्या के समाधान में भागीदार बने और प्रकृति के लिए समस्या नही समाधान बने। प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए सभी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।  श्री महाना ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना कोई एहसान नहीं है। हमारा अस्तित्व तब तक है जब तक हम प्रकृति के साथ समन्वय करके चलेंगे और तभी पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से सब कुछ पाने और उसके अधिकारों पर अतिक्रमण करना कहाँ तक उचित है। जब इस सवाल पर विचार करेंगे तो समस्या का समाधान हो जाएगा। प्रकृति पर हमारा कितना अधिकार है इस बात पर भी वि

‘नेशनल क्लाइमेट काॅन्क्लेव-2023’ का उद्घाटन

चित्र
उत्तर प्रदेश में राज्य जलवायु परिवर्तन ज्ञान केन्द्र का शुभारम्भ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नेशनल क्लाइमेट काॅन्क्लेव-2023’ के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की परम्परा सदैव से पर्यावरण हितैषी रही है। दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रन्थ वेद हैं। अथर्ववेद का सूक्त ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’ हमें इस धरती के प्रति अगाध निष्ठा को प्रदर्शित करने के संस्कारों के साथ जोड़ता है। इसका अर्थ है कि धरती हमारी माता है और हम सब उसकी संतान हैं। एक पुत्र का मां के प्रति क्या कर्तव्य है, यह बताने की आवश्यकता नहीं होती है। सम्पूर्ण जीव जगत में मां के प्रति प्रकृति प्रदत्त स्वभाव व संस्कार देखने को मिलता है, और यहीं से धरती माता के प्रति हमारे दायित्व निर्धारित होते हैं। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी एवं केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने दो दिवसीय ‘नेशनल क्लाइमेट काॅन्क्लेव-2023’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य की जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना, कार्बन न्यूट्रल

प्राचीन लेटे हुए हनुमान मंदिर लखनऊ से प्रारम्भ हुई अयोध्या धाम यात्रा

चित्र
  लखनऊ। आज पक्का पुल स्थित प्राचीन लेटे हुए हनुमान मंदिर से हनुमान चालीसा का पाठ करके अयोध्या धर्म नगरी दर्शन के लिए लगभग 151 महिलाओं का दल राम लला के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। इस यात्रा को प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी, समाजसेविका बिंदु बोरा, पार्षद अनुराग मिश्रा, समाज सेवी ऋद्धि किशोर गौड़ ने सनातनी ध्वज दिखा कर रवाना किया।  लक्षिका ग्रुप की प्रमुख उषा अग्रवाल एवं सुषमा झिंगरन द्वारा इस यात्रा का संयोजन किया गया। इस अवसर पर सीमा चंद्रवंशी, नीतू यादव, विनीता मिश्रा, पंडित राजेश शुक्ल, कृष्णा मिश्रा, रीता रस्तोगी, संजीव झिंगरन, आनंद मिश्रा, जगदीश श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गैलेक्‍सी क्‍लासेज़ ने किया “लक्ष्य स्कॉलरवशिप टेस्ट” का आयोजन

चित्र
  लखनऊ। ‘गैलेक्‍सी क्‍लासेज़’ के द्वारा कपूरथला और अलीगंज शाखा में रविवार को “लक्ष्य स्कॉलरवशिप टेस्ट” का सफल आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  गैलेक्सी क्लासेज़ के प्रबंधक ने बताया कि विजन आईएएस का एक उपक्रम ‘गैलेक्‍सी क्‍लासेज़’ अपने कॉपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्‍व का निर्वहन करते हुए 2015 से लगातार विद्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन एवं उत्‍साहवर्द्धन हेतु विभिन्‍न स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन करता रहा है और इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ‘गैलेक्‍सी क्‍लासेज़’ द्वारा लखनऊ में “लक्ष्य स्कॉलरशिप टेस्ट” का आयोजन किया गया था।  इस स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्‍यम से शीर्ष 10 छात्रों को एसएसई, बैंक, टीईटी, जीएस, एनसीईआरटी के किसी भी एक कोर्स में नि:शुल्‍क तथा अन्‍य शीर्ष 40 छात्रों को उनकी रैंक के अनुसार फीस में छूट दी जाएगी। प्रबंधक का कहना है कि प्रतिभाशाली छात्रों को कोचिग का खर्च वहन करने में वित्तीय चुनौतियों और कठिनाई का सामना करना पड़ता है इसलिए ‘गैलेक्‍सी क्‍लासेज़’ प्रतिभाशाली छात्रों की मदद करके उहें प्रोत्साहित करना चाहता है।

14 वर्षों के संघर्ष के बाद मिला जनपद को पुराना गौरव: नीरज शाही

चित्र
देवरिया। कभी चीनी के कटोरे के रूप में ख्याति प्राप्त देवरिया जनपद गन्ना विहीन हो गया है, इस क्षेत्र के चीनी उद्योग बन्द हो गए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में यहां की चीनी मिलों को बेच दिया गया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यहां के गन्ना किसानों में एक नई आशा जगी है। नई चीनी मिल की स्थापना के मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूमि की व्यवस्था करने के लिए राजस्व अधिकारियों को लगाया गया है। चीनी मिल की स्थापना एवं बंद मिलों को संचालित कराने के लिए लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज शाही पिछले 14 वर्षों से प्रयासरत हैं। नीरज शाही के प्रयास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई चीनी मिल की स्थापना की घोषणा की थी। जिसके बाद अब राजस्व अधिकारियों ने भूमि खोजना शुरू कर दिया है। बैतालपुर के राम जानकी मंदिर के प्रांगण में क्षेत्र के उपस्थित किसानों ने नीरज शाही को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर एक नई चीनी मिल की स्थापना की घोषणा पर खुशी का इजहार किया।  नीरज शाही ने उपस्थित सैकड़ों किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई मैंने तब शुरू की थी जब 2008 में बसपा सरकार में चीनी मिलों क

11 किलो लड्डू के भोग के साथ मना हनुमान जी का जन्मोत्सव

चित्र
लखनऊ। चौक पक्का पुल स्थित प्राचीन लेटे हुए हनुमानजी मंदिर, अहिमरदान हनुमानजी सिद्धपीठ पर आज हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया ।  सुबह 8:30 बजे से सिंदूर लेपन के साथ साथ लेटे हुए हनुमानजी का भव्य फूलों से श्रंगार किया गया दूर दूर से आए भक्तो के द्वारा मंदिर परिसर को गुब्बारों से सजा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। 51 दीपों की भव्य आरती के पश्चात हनुमानजी के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया बूंदी के 11 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया । मंदिर में 10 बजे से सुंदरकांड का पाठ भजन गायक शशांक सागर के द्वारा किया गया जिसका सैकड़ों भक्तों ने बैठकर आनंद लिया। भारत विकास परिषद चौक शाखा की महिलाओं के द्वारा सनातन जागृति के सद उद्देश्य से परिषद की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल के साथ दोपहर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।  सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए भंडारे का आयोजन मंदिर ट्रस्ट के सचिव पंकज सिंह भदौरिया द्वारा किया गया। इसी के साथ साथ बच्चों के बीच टॉफी गुब्बारों और चॉकलेट का वितरण भी किया गया। घाट पर बच्चों के लिए मेला और झूले भी लगाए गए।  हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से लेटे हुए हनुमान मंदिर ट्रस

बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए होगा एकीकृत शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन

चित्र
एकीकृत आयोग शिक्षकों की समयबद्ध चयन प्रक्रिया, मानव संसाधन का बेहतर उपयोग और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने में उपयोगी सिद्ध होगा : मुख्यमंत्री  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में संचालित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न शिक्षक चयन आयोगों को एकीकृत स्वरूप देते हुए निगमित निकाय के रूप में ‘उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग’ के गठन की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि एकीकृत आयोग शिक्षकों की समयबद्ध चयन प्रक्रिया, मानव संसाधन का बेहतर उपयोग और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने एकीकृत आयोग के रूप में ‘उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग’ के गठन के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संचालित बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में योग्य शिक्षकों के चयन के लिए अलग-अलग प्राधिकारी, बोर्ड व आयोग गठित हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के म

जनपद न्यायालय के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर अपनी व्यथा का इजहार किया

चित्र
देवरिया। जनपदीय न्यायालयों के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण ना होने से व्यथित जनपद न्यायालय इकाई देवरिया के कर्मचारियों ने प्रांतीय संघ के आवाहन पर 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक काला फीता बांधकर कार्य करते हुए अपनी व्यथा की अभिव्यक्ति करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। इसके अनुक्रम में कार्यक्रम का पहला एवं दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद न्यायालय शाखा देवरिया अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हरी प्रसाद मिश्रा, महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी पदाधिकारी काला फीता बांधकर न्यायिक कार्य में संपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंतिम एवं पांचों में चरण में 7 अप्रैल को सभी कर्मचारी शाम 5:30 से 9:30 तक मौन पदयात्रा दीवानी कचहरी के मुख्य गेट से टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा तक निकालेंगे। दीवानी न्यायालय देवरिया देवरिया का एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 30 अप्रैल को प्रयागराज में आयोजित महारैली में सम्मिलित भी होगा।

केदार राव महिला महाविद्यालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन

चित्र
देवरिया। केदार राव महिला महाविद्यालय मुंडेरा बाबू देवरिया में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत तरकुलवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी (राजन) ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वतीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। ततपश्चात सरस्वती वंदना काजल सिंह और स्वागत गीत नीतू यादव तथा सोनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कालेज की छात्रा आरुषि सिंह, प्रतिभा विश्वकर्मा, रविता यादव, तबस्सुम खातून द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया और निशा यादव, काजल सिंह, सोनम, अनामिका दुबे, पूजा भारती, मुस्कान मद्देशिया, गोल्डेन तिवारी, रविता आदि छात्राओं द्वारा डांस प्रस्तुति किया गया।  प्रबन्धक डॉ संजीव कुमार राव ने कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले तीन तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक डॉ संजीव कुमार राव ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

जीवन में बड़े बनने के साथ साथ छोटे बने रहना भी आवश्यक है: डॉ विवेक तांगड़ी

चित्र
लखनऊ। श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पूर्व सप्ताह पर हनुमान जी के चरित्र पर आधारित व्याख्यान एवं भजन कार्यक्रम “कपीश्वर-श्रीहनुमान एक जीवन शैली” का आयोजन गन्ना संस्थान सभागार डालीबाग में आध्यात्मिक चिंतक एवं प्राचीन लेटे हुए हनुमान मंदिर लखनऊ के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं अध्यात्मिक चिंतक डॉ विवेक तांगड़ी द्वारा बहुत ही सरल ढंग से हनुमानजी के चरित्र की व्याख्या की गई एवं वर्तमान में अपने जीवन में हम कैसे उनके गुणों को आत्मसात कर सफलता पा सकते हैं इस पर प्रकाश डाला गया।   उन्होंने कहा की हम सब बड़ा बनना तो जानते हैं लेकिन बड़े बनने के साथ साथ छोटे बने रहने का गुण भी नहीं खोना चाहिए । हनुमान जी द्वारा अपनी लंका यात्रा में उन्होंने दोनों स्वरूप दर्शाए थे। मां सीता की दुविधा के हरण के लिए विशालकाय रूप धारण किया था और वही अपने कार्य सिद्धि के लिए लंका में प्रवेश के समय मच्छर के समान रूप बनाया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से ये प्रयास है की हम सब लोग हनुमान जी महाराज के व्यक्तित्व की प्रासंगिकता को समझें और हनुमान जी को देवता के साथ साथ एक आदर्श चरित्

अयोग्य को योग्य बनाना ही शिक्षक का प्रथम दायित्व: योगी आदित्यनाथ

चित्र
मुख्यमंत्री ने आज 'स्कूल चलो अभियान- 2023' तथा 'संचारी रोग नियंत्रण अभियान' का शुभारंभ किया लखनऊ (नागरिक सत्ता)। लोक भवन से प्रदेशव्यापी 'स्कूल चलो अभियान-2023' तथा 'संचारी रोग नियंत्रण अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर 'स्कूल रेडीनेस कैलेंडर', 'शिक्षक मैनुअल', 'रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण मॉड्यूल' का विमोचन किया। साथ ही नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों एवं कार्य पुस्तिकाओं के वितरण का शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'शिक्षक का दायित्व है, जो योग्य नहीं है, उसे योग्य बनाना। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी कमजोर बच्चे को योग्यता की श्रेणी में ला देते हैं तो यह आपकी उपलब्धि होगी। शिक्षक का बेहतरीन संवाद, रचनात्मक व सकारात्मक सहयोग उन बच्चों को प्राप्त होगा तो वह आजीवन आपका सम्मान करेंगे।

सेवानिवृत्ति शिक्षक रमेश चन्द्र मिश्र को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर की गई विदाई

चित्र
देवरिया। केन्द्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर देवरिया के वरिष्ठ शिक्षक एवम अखिल भारतीय केन्द्रीय विद्यालय शिक्षक संघ वाराणसी सम्भाग के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र के सेवानिवृत्ति होने पर आयोजित विदाई समारोह में पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर की गई विदाई।  विदाई समारोह का शुभारंभ पांच ज्योतिषाचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार से किया गया। समारोह में विदाई देने समय विद्यालय के सभी शिक्षको, सेवानीबृत्त शिक्षको एवं दूसरे केन्द्रीय विद्यालय से आये शिक्षको की आंखें नम हो गई थी। विद्यालय के प्राचार्य रजनीश त्रिपाठी ने विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मिश्र विद्वान, कर्मठ, क्षात्राें के बीच लोकप्रिय एवम् बहुमुखी प्रतिभा के धनी अध्यापक रहे हैं। इनकी कमी विद्यालय को हमेशा खलेगी। प्राचार्य ने श्री मिश्र को पुष्प गुच्छ एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अन्त में सभी शिक्षक साथियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार तक श्री मिश्र को छोड़ते हुए विदा किया।