संदेश

विचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत के ऋण: सकल घरेलू उत्पाद अनुपात के बारे में आईएमएफ की चिंता उचित नहीं

चित्र
प्रहलाद सबनानी, सेवा निवृत्त उप महाप्रबंधक SBI हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के ऋण: सकल घरेलू उत्पाद अनुपात के सम्बंध में चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत का ऋण: सकल घरेलू उत्पाद अनुपात वर्ष 2028 तक यदि 100 प्रतिशत के स्तर को पार कर जाता है तो सम्भव है कि भारत की विकास दर पर इसका विपरीत प्रभाव होने लगे। हालांकि  भारत का ऋण: सकल घरेलू उत्पाद अनुपात वर्ष 2020 में 88.53 प्रतिशत तक पहुंच गया था, क्योंकि पूरे विश्व में ही कोरोना महामारी के चलते आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई थी। परंतु, इसके बाद के वर्षों में भारत के ऋण: सकल घरेलू उत्पाद अनुपात में लगातार सुधार दृष्टिगोचर है और यह वर्ष 2021 में 83.75 प्रतिशत एवं वर्ष 2022 में 81.02 प्रतिशत के स्तर पर नीचे आ गया है। साथ ही, भारत के ऋण: सकल घरेलू उत्पाद अनुपात के वर्ष 2028 में 80.5 प्रतिशत के निचले स्तर पर आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। यदि अन्य देशों के ऋण: सकल घरेलू उत्पाद अनुपात की तुलना भारत के ऋण सकल घरेलू उत्पाद अनुपात के साथ की जाय तो इसमें भारत की स्थिति बहुत सुदृढ़ दिखाई दे रही है। पूरे विश्व में सबसे अधिक ऋण: सकल घर

भारत को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए मिशन पर निकला एक कर्मयोगी!

चित्र
जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं, उनके एजेंडे में सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्तिवाद, अंतर्राष्ट्रीयतावाद और बहुपक्षवाद के पुनर्जागरण को बढ़ावा देने की ज़रूरत होगी और दुनिया में हर कोई जिस बदलाव को देखना चाहता है, उनके एजेंडे में उन मूल्यों की भी आवश्यकता होगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के लिए 20 जून को न्यूयॉर्क पहुंचे। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका की उनकी यह पहली राजकीय यात्रा है। व्हाइट हाउस के एक बयान में पहले कहा गया था, “पीएम मोदी की यह यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच गहरी और क़रीबी साझेदारी की पुष्टि करेगी, साथ ही यह यात्रा परिवार और दोस्ती के गर्मजोशी से भरे संबंध, जो कि अमेरिकियों और भारतीयों को एक साथ जोड़ते हैं, उन्हें भी मज़बूती प्रदान करेगी.” दरअसल, यह यात्रा दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करती है। महत्त्वपूर्ण रूप से देखा जाए तो यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी को भारत को विश्व में अहम स्थान दिलाने, एक गहराई से अनुभव की गई व्यक्तिगत विश

विलक्षण क्यों होंगी द्रौपदी मुर्मू

चित्र
के. विक्रम राव  जब द्रौपदी मुर्मू राजघाट पर राष्ट्रपिता की समाधि पर माथा टेकने गयीं थीं तो उनके दिल में कैसे वलवले उभर रहे होंगे? ठीक नरेन्द्र मोदी की भांति, आजाद भारत में जन्मी इस जनजाति नारी ने इसी भावना को अपने शपथ ग्रहण समारोह पर राष्ट्र के नाम संबोधन में वाणी दी। उनके शब्द थे ‘‘यह भारत के गरीबों की उपलब्धि है‘‘ वही बात जो 77 साल राष्ट्रपिता ने कही थी। अंत्योदयवाली। मगर उनके निष्ठावान अनुयायियों ने सत्तासीन होते ही बिसरा दी। इस पन्द्रहवीं राष्ट्रपति ने अपनी इच्छा शक्ति जता दी। संकेतों से संकल्प जाहिर कर दिया। नबापरस्ती से ग्रसित भारत में वे स्वजनों से दूर रहेंगी। सभागार में अगली पंक्ति सोनिया गांधी विराजमान थीं। संदर्भ है कि राजधानी की मीडिया में एक चर्चित खबर रही कि मुर्मू का परिधान कैसा होगा? कल उनके भ्राता तरणीसेन टूडू ने मीडिया को बता दिया था कि द्रौपदी मूर्मू पक्षी, फूल, पत्ते आदि चित्रित रहने वाली नीले बार्डरवाली सफेद साड़ी धारण करेंगी। यह टूडू ने मुर्मू को भेंट दिया था। ठीक इसके विपरीत द्रौपदी मुर्मू भाई की साड़ी की जगह बिना छाप छपाई वाली सादी धोती पहनी थी। मगर अपने आत्मीयजनों

मां काली पर की गई टिप्पणी संपूर्ण विश्व के देवी आराधकों और उपासकों को आहत किया है: प्रेम शुक्ल

चित्र
  लेखक: प्रेम शुक्ल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी  मां काली का स्वरूप भारत की अधिष्ठात्री देवी के स्वरूपों में एक है। वह हम सबकी पूज्या और आराध्या हैं। सुसंस्कृत परंपराओं के आग्रही और संस्कारों के भद्रलोक बांग्ला समाज में तो मां काली का विशेष स्थान है। आज मां काली से जुड़ी धार्मिक, आध्यात्मिक और आस्था के विषय पर राजनीतिक चर्चा आहत करने वाली है। एक टीवी कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा की गई टिप्पणी ने संपूर्ण विश्व के देवी आराधकों और उपासकों को आहत किया है। भारतीय परंपराओं के प्रति कमतर का भाव रखने वाले दम्भी और अहंकारी परिवेश की इस नेत्री का माँ काली पर सार्वजनिक टिप्पणी के बाद भी अपने बयान पर अडिग रहना बहुसंख्यक समाज के लिए पीड़ादायक है। इस बयान के राजनीतिकरण के बाद अल्पसंख्यकों की मसीहा बनने का दावा करने वाली ममता बनर्जी द्वारा भी अपनी सांसद महुआ को परोक्ष रूप से सेफ़ गार्ड मुहैया कराना एक आध्यात्मिक और पवित्र विषय का घृणित तरीके से राजनीतिकरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों मां काली की विराटता, स्वीकार्यता और दिव्यता पर चर्चा करके यह संकेत दिया कि

यदि उद्धव ठाकरे चाहते तो मुख्यमंत्री बने रहते

चित्र
लेखक-प्रेम शुक्ल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार को बहुमत हासिल हो चुका है। महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ना केवल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले विधायक दल को शिवसेना विधायक दल के रूप में स्वीकार कर चुके हैं बल्कि इस गुट के सचेतक भरत गोगावले की शिकायत पर शिवसेना के शेष विधायकों को नोटिस देने पर विचार कर रहे हैं। आदित्य ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक दल की संख्या 15 है। एकनाथ शिंदे ने दिवंगत बाला साहब ठाकरे और ठाणे शिवसेना के भूतपूर्व जिला अध्यक्ष स्व. आनंद दिघे के प्रति अपना अगाध सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें अपना आदर्श माना है। उनका गुट उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के विरुद्ध तो कुछ भी नहीं बोल रहा लेकिन शिव सेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राऊत को लेकर मुखर व आक्रामक है जिस तरह के हालात हैं उसमें उद्धव ठाकरे को शिवसेना बचाने के लिए एकनाथ शिंदे गुट के समक्ष समर्पण करने के अतिरिक्त कोई विकल्प शेष नहीं दिखाई देता। शिवसेना पर पिछले चार पीढ़ियों से ठाकरे परिवार का नियंत्रण रहा है। शिवसेना यानी ठाकरे और ठाकरे यानी शिवसेन

मनुष्य के जीवन का आधार है पेड़

चित्र
पर्यावरण दिवस पर विशेष पेड़ हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन पैदा करते है। पेड़ों की वजह से बरसात होती है और धरती हरी भरी होती है, जिससे खेतों में अनाज उत्पन्न होता है। और हमें भोजन प्राप्त होता है। ऐसे में पेड़ हमारे जीवन साथी है, लेकिन मनुष्य अपनी आकांक्षाओ की पूर्ति हेतु पेड़ो को अंधाधुंध कटाई करते जा रहा है और बड़े बड़े जंगलो को काटकर बड़े बड़े नये शहर बसाते जा रहा है। जिसका नतीजा मनुष्य खुद ही धरती से जीवन का अस्तित्व मिटाने में लगा हुआ है। परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन के एक नेता रुपेश कुमार आज से लगभग 19 वर्ष पूर्व जब वो पढ़ते थे तब अपने गाँव से लखनऊ आ रहे थे। उन्हें गांव के रास्ते में एक नीम का पौधा दिखा तो उन्होंने उस पौधे को जमीन से निकाल कर अपने साथ लखनऊ ले आए और अपने घर के सामने पार्क के एक किनारे पर लगा दिया। तब उन्होंने यह नहीं सोचा था कि आने वाले समय यह पौधा एक बड़े वृक्ष का आकार लेकर लोगों को शीतलता प्रदान करेगा। रूपेश कुमार बताते हैं कि पौधा लगाने के बाद नित्य प्रति दिन उसमें पानी डालते थे और उसकी देखभाल करते थे। धीरे धीरे वह पौधा एक बड़े वृक्ष बन गया है और इ

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वेः सपने हो रहे साकार, विकास को रफ्तार देती मोदी-योगी सरकारः डॉ महेंद्र कुमार सिंह

चित्र
  जहां से सड़क पर गड्ढे शुरू होते हैं, वहां से उत्तर प्रदेश की शुरुआत होती है। दशकों से आमजन की यह धारणा आम हुआ करती थी, जो 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्य संभालने के बाद बदलने लगी और अब पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की संकल्पना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब धरातल पर दिखने लगी है और विकास के नए आयाम गढ़ता उत्तर प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार हर घर-हर गांव और हर जनपद को विकास से जोड़ने के लिए सतत क्रियाशील हैं और उसी का परिणाम है कि दशकों तक पिछड़ेपन का दंश झेल रहे पूर्वांचल को उसकी नई पहचान प्राप्त होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के देश की बागडोर संभालने के बाद से ही पूर्वांचल का विकास उनकी प्राथमिकता में दिखा। पहले गोरखपुर में एम्स की स्थापना, फ़र्टिलाइज़र कारखाने को नया जीवन देना तथा घर घर

भगत सिंह फिर जन्मे, मगर पड़ोस के घर में!

चित्र
के. विक्रम राव देश बनता है राष्ट्रनायकों के उत्सर्ग से। संघर्षशील इस्राइल इस तथ्य का जीवंत प्रमाण है। आठ अरब देशों, सभी शत्रु, की 42 करोड़ आबादी का मुकाबला सात दशकों से 90 लाख जनसंख्या वाला इस्राइल अकेला कर रहा है। तीन युद्ध लड़ा और सभी जीता भी। इस्राइल में हर 18 वर्ष से ऊपर का किशोर अनिवार्य तौर पर दो वर्षों तक सेना में शिक्षण पाता है। सिवाय दिव्यांग और धर्म कार्य में रत लोगों के युवतियों के लिये भी सैन्य सेवा अनिवार्य है। प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतनयाहू तो सेना में प्रशिक्षित रहे और युद्धरत भी। उनके दो बेटे हैं। बड़ा तीस वर्षीय येयर नेतनयाहू फौजी सेवा कर, अब अंतर्राष्ट्रीय विषय पढ़ा रहा है। अब उसका अनुज छब्बीस वर्षीय एवरिल भी सेना में भर्ती हुआ। वह सेना कम्बेट विंग (लड़ाकू बटालियन) में भर्ती हुआ। हालांकि प्रधानमंत्री के पुत्र को कम खतरनाक टुकड़ी में रखने की पेशकश हुयी थी। मगर एवरिल ने स्पष्ट किया कि वह अपने पिता तथा अग्रज की भांति सार्वजनिक जीवन में नहीं जायेगा। राजनीति से उसे घृणा है। वह इसे भ्रष्टाचार और तुरंत अमीर बन जाने का सुलभतम राह बताता है। उनके पिता पर जब राजपद के दुरुपयोग और गबन क

हायर ने 83 नये धरेलु उत्पाद लांच कर आईओटी के एक नये युग की शुरूआत कर दी है

चित्र
हैदराबाद । होम अप्लायंसेस एवं कंज़्यूमर इलेक्ट्राॅनिक्स में अग्रणी ब्रांड, हायर ने आज विविध श्रेणियों में 83 नए उत्पादों के लाॅन्च की घोषणा की। ये उत्पाद होम अप्लायंसेस उद्योग में आईओटी के एक नए युग की शुरुआत करेंगे। जैसे रेफ्रिजरेटर्स, एयर कंडीशनर्स, वाॅशिंग मशीन, एलईडी टीवी आदि में अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करते हुए हायर भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता मजबूत करने के उद्देश्य से अपना 2020 का विज़न लेकर आया है। हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में में आयोजित इवेन्ट में उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझकर ऐसे उत्पाद दिए हैं, जो उनके लिए उपयोगी हो। इस ईवेंट में हायर ने विविध उत्पाद श्रेणियों में एयर कंडीशनर्स, वाॅशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टेलीविज़न, माईक्रोवेव, डीप फ्रीज़र एवं वाॅटर हीटर्स में आईओटी एवं एआई द्वारा पाॅवर्ड उत्पादों में एन्ड्राॅयड एवं गूगल सर्टिफाईड स्मार्ट एलईडी टीवी, वाई-फाई इनेबल्ड वाॅशिंग मशीन, एसी की नई क्लीन कूल श्रृंखला, जिसमें उद्योग की सबसे बड़ी इनडोर यूनिट है तथा डोर पर इन-बिल्ट एलईडी स्क्रीन के साथ स्मार्ट रेफ्रिजरेटर्स को लांच किया है।  हायर भारत में रिटेल नेटवर्क डील

विधानसभा में अखिलेश यादव की सुरक्षा के मामले पर सपा सदस्यों ने किया हंगामा

लखनऊ। सोमवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिल रही धमकियों और उनकी सुरक्षा व्वयस्था तथा बसपा द्वारा कानपुर देहात में दलितों की बस्ती में हमला किए जाने के मामलें में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा और उनकी मिल रह रही धमकियों की घटना पर चर्चा कराए जाने की मांग करने लगे। अध्यक्ष हदय नारायण दीक्षित के अनुरोध के बाद भी वे अपनी बात शांत नहीं हुए तो विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 11.5 मीनट पर तीस मिनट के लिए फिर बारह बजकर बीस मिनट तक के लिए स्थगित कर दी। इस हंगामें के चलते प्रश्नकाल नहीं हो सका।  बारह बजकर बीस मिनट पर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चैधरी ने कहा कि भाजपा के सत्तारूढ होने के बाद देश की राजनीति में विषाक्त वातावरण तैयार किया जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कन्नौज में एक जनसभा में जय श्रीराम का नारा लगाए जाने के बाद उत्पन्न स्थिति तथा उनकों फोन पर मिल रही धमकियों का उल्लेख करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सपा और उसके नेता की लोकप्

मर्यादित सदन के साथ चर्चा से बढेगी लोकतंत्र में आमजन की आस्था: योगी आदित्यनाथ

चित्र
लखनऊ। विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सदन के नेता मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा का मंच उपलब्ध कराता है। बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से प्रारम्भ होगी। स्वाभाविक रूप से राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष एवं सत्ता पक्ष को अपनी बात खुलकर बोलने का एक अवसर प्राप्त होगा। विधान मण्डल में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा होती है। सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए आदि गम्भीर चर्चा को आगे बढ़ायेंगे तो सदस्यों की गरिमा बढ़ेगी और लोकतंत्र के प्रति आमजन की भी आस्था बढ़ेगी। इस सत्र में देश के सबसे बड़े राज्य का बजट प्रस्तुत होगा। उस समय का यदि हम उपयोग कर सके तो बजट पर ही चर्चा में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात को ज्यादा समय तक रखने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। सदन में जो हम जो बोलते है, वह बोलने के बाद समाप्त नहीं होता है। उस शब्द को अमरता प्रदान करने का माध्यम विधान सभा है। सदन की कार्यवाही के रूप में एक धरोहर बनता है। जब तक भारत के लोकतंत्र का इतिहास अक्षुण रहेगा, तब तक सदस्यों द्वारा बोली गयी चीजें सुरक्षित रहेंगी। इसलिए सदस्यों द्वारा दिये जा

दिवंगत पत्रकारों की स्मृति संजोने के लिए प्रस्तावित पुस्तक का सूचना विभाग कराएगा प्रकाशन- अवनीश अवस्थी

चित्र
पत्रकारों ने अरविंद शुक्ला को दी श्रद्धांजलि  लखनऊ। राजधानी के पत्रकारों ने आज अपने दिवंगत साथी अरविंद शुक्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि दी । सचिवालय एनेक्सी स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित शोक सभा में प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी भी उपस्थित हुये। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे ढाई सौ से ज्यादा पत्रकार मौजूद थे । इस मौके पर स्वर्गीय शुक्ला को नमन करते हुए अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने दिवंगत यशश्वी पत्रकारों की स्मृति को चिरस्थाई बनाने का सुझाव दिया जिसे अपर मुख्य सचिव श्री अवस्थी ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। श्री अवस्थी ने कहा कि सूचना विभाग के निर्माणाधीन अत्याधुनिक भवन में दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय राजनाथ सिंह के नाम पर नई लाइब्रेरी होगी जिसमें अन्य प्रमुख दिवंगत पत्रकारों की स्मृति भी सहेजी, संजोई जाएगी । अपर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दिवंगत और यशश्वी पत्रकारों पर प्रस्तावित पुस्तकों का प्रकाशन सूचना विभाग कराएगा । श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय शुक्ला के सरल व्यवहार, विलक्षण व्यक्तित्व और  कृत

विधानसभा में सर्वसम्मति से एससी-एसटी आरक्षण सम्बन्धी 126वां संशोधन विधेयक पास

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेेश की विधानसभा में आज सर्वसम्मति से लोकसभा में पारित संविधान का 126वां संशोधन विधेयक-2019 के संकल्प को पारित कर दिया गया। इसके तहत  अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को दस वर्ष आगे बढ़ानें के केन्द्र के संशोधन प्रस्ताव की संस्तुति की गई है। विधायिका में अनुसूचित जाति व अनुसूचित  जनजाति आरक्षण की अवधि दस साल बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को पारित कराने के लिए ही विधानसभा का एक दिवसीय सत्र आहूत किया गया था। जिसके चलते आज प्रश्नकाल भी नहीं हुआ। साल के आखिरी दिन बुलाए गए सत्र का समापन भी शोर-शराबे और हंगामें के साथ ही हुआ।  विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधायिका में अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण बढ़ाए जाने संबंधी संकल्प  पेश किया। संसदीय कार्यमंत्री द्वारा पेश किए गए संकल्प पर सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चैधरी ने समर्थन करते हुए, इसमें जोडे़ जाने संबंधी तीन सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव का कोई विरोध नहीं है। उक्त प्रस्ताव में जो एंग्लोइंडियन को निकालने की बात कही गयी उस पर पुर्निर्वचार किया जाना चाहिए। साथ ही उन्हों

विधान सभा अध्यक्ष ने ईसा नववर्ष पर प्रदेश वासियों को दी शुभाकामनाएं

चित्र
कामन वेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएसन का सम्मेलन 15 से 19 जनवरी तक विधान सभा में लखनऊ। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ईसा नववर्ष 2020 आगमन पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नववर्ष प्रदेश की 22 करोड़ जनता के लिए सुख-समृद्धि, कल्याणकारी एवं मंगलमय हो। वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश की विधान सभा ने महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर यूएनओ द्वारा घोषित सतत विकास के 17 लक्ष्यों पर 36 घण्टे की चर्चा की। 26 नवम्बर 2019 को संविधान दिवस के रूप में संविधान के रचयिता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर एवं संविधान सभा के सभी नायकों के योगदान को स्मरण किया। 31 दिसम्बर 2019 को संसद द्वारा पारित 'संविधान (एक सौ छब्बीसवां संशोधन) विधेयक 2019' के संकल्प पर विचार एवं पारण किया गया। सामान्य सत्रो के अतिरिक्त 03 सत्रों में विधान सभा में बैठक बुलाकर महत्वपूर्ण चर्चाएं एवं निर्णय लिये गये। श्री अध्यक्ष ने बताया कि ईसा नववर्ष 2020 में 07वें कामन वेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएसन (इण्डिया रीजन कान्फ्रेंस) का सम्मेलन 15 से 19 जनवरी तक उत्तर प्रदेश की विधान सभा में होना निश्चित हुआ है। उन्होंने आशा प्र

विधान सभा अध्यक्ष ने सदन के सुचारू रूप से संचालन के लिए दलीय नेताओं से मांगा सहयोग

चित्र
विधान सभा सत्र के एक दिन पूर्व कार्यमंत्रणा समिति की बैठक    लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान सभा का 31 दिसम्बर को आयोजित होने वाले एक दिवसीय सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में दलीय नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में श्री दीक्षित ने कहा कि 31 दिसम्बर को विधान सभा सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। सत्र के प्रारम्भ में ही संसद द्वारा पारित 'संविधान (एक सौ छब्बीसवां संशोधन) विधेयक-2019 के संकल्प पर विचार हेतु प्रस्तुत किया जायेगा। विचारोपरांत इसका पारण किया जायेगा। उन्होने कहा कि उक्त संकल्प पर विचार एवं पारण के अतिरिक्त विधान सभा में नियम-51, नियम-301 एवं याचिकाओं को भी लिया जायेगा। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से सदन के सुचारू रूप से संचालन के लिए अनुरोध किया। सभी दलीय नेताओं ने अपना सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, एवं समाजवादी पार्टी के उप मुख्य सचेतक शैलेन्द्र यादव ''ललई'', बहुजन समाज पार्टी

कांग्रेस पार्टी झूठी पार्टी हैः उपमुख्यमंत्री

  लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता बिल के विरोध में फेसबुक पर शान्ती पूर्ण प्रदर्शन करने के पोस्ट करने में जेल भेजे गए पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवारवालों से मिलने के बाद सनसनीखेज आरोप लगाया है कि एक महिला कांस्टेबल ने रोकने के चक्कर में उनका गला पकड़ कर धक्का दिया जिससे वे सड़क पर गिर गईं और उन्हे चोट लगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोप पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी पार्टी है। उसे अपना नाम झूठी पार्टी रख लेना चाहिए। शनिवार को प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था और आज उससे मुकर गईं। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस देश में अफवाह फैलाने का काम कर रही है, लोगों को गुमराह कर रही है।

संसदीय लोकतंत्र में सदन की वित्तीय समितियों की अहम भूमिकाः हृदय नारायण दीक्षित

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान भवन में विधान सभा की लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, पंचायती राज समिति एवं प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जाँच सम्बन्धी समिति के उद्घाटन के अवसर पर कहा है कि संसदीय लोकतंत्र में सदन की वित्तीय समितियों की बहुत ही अहम भूमिका होती है। कार्यपालिका द्वारा किए गए व्यय पर विधायिका का प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से संसदीय व्यवस्था में वित्तीय समितियों का प्रादुर्भाव हुआ।  श्री दीक्षित ने कहा कि यह समितियां मुख्य रूप से कार्यपालिका द्वारा किए जाने वाले व्यय पर नियंत्रण रखने, विभिन्न विभागों की दक्षता तथा कार्य कुशलता को बढ़ाने तथा उसमें मितव्ययिता लाने का काम एवं बजट में सुधार के लिए अपना महत्वपूर्ण सुझाव दे सकती है। विधान सभा द्वारा जो बजट पास किया जाता है तथा राजकोष के लिए दिया जाता है उस राजकोष का धन कार्यपालिका को जिस उद्देश्य के लिए दिया गया है उसका सही ढ़ंग से उसी मद में उपयोग किया जा रहा है या नहीं। इसके परीक्षण का अवसर मिलता है। श्री अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा में सत्ता पक्ष एक तरफ होता है