संदेश

अप्रैल, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षा का दीपक है सुभारती विश्वविद्यालय: डा. आमिया भौमिक

चित्र
  एमबीबीएस 2012 बैच की छात्रा डा. सृष्टि शर्मा को 7 गोल् ड मेडल मिलने के साथ उन्हें विश्वविद्यालय की बेस्ट छात्रा के खिताब से भी नवाज़ा गया। विभिन्न संकायों एवं विभागों के हौनहार 35 छात्र छात्राओं ने बटोरे स्वर्ण पदक। 10 छात्र छात्राओं को उत्कृष्ठा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दो छात्र छात्राओं को मिला नकद पुरस्कार। एमबीबीएस 2012 बैच की छात्रा डा. सृष्टि शर्मा बेस्ट छात्रा के खिताब से भी नवाज़ा गया साथ ही बेस्ट छात्र का खिताब वेदांत कंसल को मिला। यूजी के 1437 छात्र छात्राओं एवं 317 मास्टर के छात्र छात्राओं को मिली उपाधि। मेरठ। हाथों में डिग्रीयां चेहरे पर कामयाबी की चमक एवं इरादों में देश को बुलंदियों पर ले जाने की प्रेरणा के साथ शानिवार को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय का मांगल्य प्रेक्षागृह दीक्षांत समारोह का साक्षी बना। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं पूर्व प्रशासिनक अधिकारी 1978 बैच श्रीमति स्तुति नारायण कक्कड़ ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में लिंकन विश्वविद्यालय मलेशिया के कुलपति डा. आमिया भौमिक रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमति स्

पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में सीएमएस राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्रों ने निकाला मार्च 

चित्र
  धरती को हरा-भरा बनाये रखने की जोरदार अपील की सीएमएस छात्रों ने   लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्रों ने 'पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल के उपलक्ष्य में आज सीएमएस संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी के नेतृत्व में मार्च निकालकर प्रकृति प्रदत्त धरती को हराभरा एवं स्वच्छ बनाये रखने की जोरदार अपील की। इस मार्च में सीएमएस के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी रोशन गाँधी सीएमएस राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या ज्योत्सना अतुल एवं सीएमएस के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत तमाम लोग शामिल हुए एवं हरीभरी धरती पर्यावरण संवर्धन एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण हेतु छात्रों की जागरूकता की प्रशंसा की। इस विशाल मार्च में छात्रों ने नारे लगाते हुए एवं हाथों में बैनर-पोस्टर आदि लेकर राजेन्द्र नगर क्षेत्र में घूम-घूमकर जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत किया और हरित क्रान्ति से जुड़ने व प्रदूषण रोकने की अपील की। छात्रों ने 'धरती बचाओ, जीवन बचाओ, जीवन को खुशहाल बनाओ', 'से नो टू प्लास्टिक बैग्स', 'ज्वाइन द ग्रीन रिवोल्यूशन' आदि नारे

जर्मनी के 15 सदस्यीय शिक्षक दल ने सीएमएस का भ्रमण किया

चित्र
जर्मनी के 15 सदस्यीय शिक्षक दल ने सीएमएस का भ्रमण किया लखनऊ । सिटी मान्टेसरी स्कूल की अनूठी शिक्षा पद्धति की जानकारी प्राप्त करने हेतु आज जर्मनी के 15-सदस्यीय शिक्षक दल ने सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) का भ्रमण किया और छात्रों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के सी.एम.एस. के तौर-तरीकों की जानकारी प्राप्त की। इससे पहले, सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी रोशन गाँधी, विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानाचार्या मंजीत बत्रा एवं प्रधानाचार्या संगीता बनर्जी ने जर्मनी से पधारे शिक्षकों का विद्यालय में हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. के डायरेक्टर  ऑफ स्ट्रेटजी रोशन गाँधी ने कहा कि इस शैक्षिक यात्रा से भारत और जर्मनी के शिक्षकों के बीच मजबूत संबंध बनेंगे क्योंकि दोनों देशों को शिक्षा के क्षेत्र में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखना है। सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि जर्मनी के शिक्षकों ने सी.एम.एस. की भौतिक, सामाजिक तथा नैतिक शिक्षा पर आधारित 'ब्राडर एण्ड बोल्डर' शिक्षा पद्धति के बारे में जानने में बहुत रुचि दिखाई एवं विद्यालय के शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श क

राज्य मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात की

चित्र
लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज राज्य मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने राजभवन में शिष्टाचारिक भेंट की तथा उनका हालचाल जाना।

वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने चुनाव में सोनियां गांधी को समर्थन का एलान किया

चित्र
रायबरेली/लखनऊ। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में महांसभा का एक शिष्ट मण्डल द्वारा सांसद सोनिया गांधी से मिलकर वित्तविहीन सहित समस्त शिक्षकों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। सोनियां गांधी ने आस्वस्त किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे प्रदेश के शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। आश्वासन के बाद महांसभा ने सोनिया गांधी को चुनाव में समर्थन की द्योषणा की। प्रतिनिधि मण्डल में प्रमोद त्रिपाठी, बीके शुक्ल, कामेश्वर मिश्र, अंजू सिंह, योगिता सिंह, कुसुम मौर्य, विनय सिंह, अनीता शर्मा, प्रेम नारायण यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

केजीएमयू में मतदाता जागरूकता अभियान रैली का आयोजन

चित्र
लखनऊ।  लोकसभा चुनाव में आम जनमानस को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान किए जाने के लिए प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से सोमवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल सांइसेज के अधिष्ठाता प्रो विनोद जैन के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |  इस अवसर पर एक मतदाता जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया, जिसकों चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कुलपति ने मतदाता जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए देश में होने वाले चुनाव को लोकतंत्र का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व बताया। उन्होंने कहा कि कुछ ही पश्चिमी विकसित राष्ट्रों में ही महिलाओं को मताधिकार का अधिकार प्राप्त है, वहीं भारत में आज से 70 वर्ष पूर्व ही महिलाओं को यह बहुत बड़ा अधिकार प्राप्त हो चुका था। कुलपति ने कहा कि किसी भी विकसित देश की नींव और आधारशिला इसी मतदान के आधार पर है, जिससे एक सामान्य व्यक्ति भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र की सरकार का गठन करने में अपना महत्वपूर्ण और सशक्त योगदान दे

राज्यपाल को अस्पताल से छुट्टी मिली

चित्र
राजभवन पहुंचने पर अधिकारियो कर्मचारियों ने किया स्वागत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान से उपचार के पश्चात् आज छुट्टी मिल गयी है। राज्यपाल पूर्णतः स्वस्थ हैं। राजभवन पहुंचने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा स्वस्थ होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।     उल्लेखनीय है कि राज्यपाल राम नाईक 17 अप्रैल को चिकित्सकीय जांच हेतु संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हुये थे। चिकित्सकों ने ऐतिहात के तौर पर 'पेसमेकर' लगाने की सलाह दी थी। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डाॅ0 राकेश कपूर, काॅर्डियोलाॅजी विभाग के प्रमुख डाॅ0 पी0के0 गोयल, एंस्थेसिया एण्ड क्रिटिकल केयर के प्रोफेसर डाॅ0 एस0पी0 अम्बेश, इण्डोक्रोनोलाॅजी के प्रोफेसर डाॅ0 सुशील गुप्ता की टीेम द्वारा राज्यपाल को 18 अप्रैल को 'पेसमेकर' लगाया गया। राज्यपाल के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुये चिकित्सकों की टीम ने राज्यपाल को आज डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया

रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन का क्षेत्रीय कार्यालय में गठन

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन की शाखा का लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय में शाखा का गठन कराते हुए शाखा अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार गौतम एवं शाखा मंत्री के पद पर राम बालक, उपाध्यक्ष पर आईए अंसारी व जितेन्द्र कुमार, संयुक्त मंत्री के पद पर ज्योती अवस्थी एवं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रमेश रस्तोगी, सुरेन्द्र कुमार, जेपी मिश्रा, रोहित श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, मो0 अजीज, राम दूलारे, आरपी श्रीवास्तव, राम बक्स, मसूदुल हक, बच्चू लाल, विनोद चन्द्र, ज्योती शुक्ला, आरके गौतम, को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शाखा का गठन क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार एवं क्षेत्रीय मंत्री एनएन पाण्डेय की देख रेख में सम्पन्न कराया गया।

आलमबाग बस स्टैंड पर गर्म पानी पिने को मजबूर एसी बस के यात्री

चित्र
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आलमबाग डिपो का मामला  लखनऊ।  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों के यात्रियों का शोषण किया जा रहा है। वातानुकूलित बसों के किराए में कोई कमी नहीं लेकिन उस किराए में मिलने वाली सुविधाएं नदारत है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाया गया उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आलमबाग बस स्टैण्ड से प्रतिदिन लगभग 265 वातानुकूलित बसों का संचालन होता है और उसमें लगभग 1200 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। इन बसों का किराया ट्रेन के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी से भी ज्यादा होता है। वातानुकूलित बसों के यात्रियों को सुविधाएं भी उसी श्रेणी के हिसाब से मिलनी चाहिए लेकिन ऐसा नही है। वातानुकूलित बस में मिलने वाले एक लीटर पानी की बोतल का दाम भी किराये में शामिल होता है। लेकिन यात्रियों इस भीषण गर्मी में आधा लीटर गरम पानी की बोतल सप्लाई की जा रही है जबकि नियमतः गर्मी के मौसम में ठण्डे पानी की बोतल मिलनी चाहिए। पानी ठण्डा न मिलने की वजह से यात्री की परिचालकों व चालको से प्रतिदिन तूतू-मैमै होती है। और अंततः यात्रियों को पानी पीने के लिए ठण्डा बोतल दुकानों से खरीदना पड़ता हैं। इस सन्दर्भ में 

किसान मोर्चा के सम्मलेन में केशव प्रसाद मौर्या का भव्य स्वागत

चित्र
  संदीप मल्ल  देवरिया |  लोकसभा के अंतर्गत गढ़रामपुर में आयोजित किसान मोर्चा के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों मान स्वाभिमान के लिए काम करती आ रही है | पिछले सरकारों के समय के गन्ना किसानो का भुगतान हमारी सर्कार ने किया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल में जो विकास कार्य किया है वो सरकारों पिछले 70 वर्षो में नहीं कर पाई | उन्होंने जनता से अपील की कि वे पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये |  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी सभा को सम्बोधित किया    इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का स्वागत गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने किया | 

राज्यपाल को प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा अन्य लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी

चित्र
  लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज उनके जन्मदिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उपहार स्वरूप पं0 राजेन्द्र अरूण द्वारा लिखित पुस्तक ‘रोम रोम में राम’ की प्रति भेंट की। लेखक राजेन्द्र फैजाबाद के मूल निवासी हैं, जिन्होंने माॅरीशस में रामायण सेंटर की स्थापना की थी। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने भी राजभवन आकर बधाई दी। राज्यपाल के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पत्नी कुंदा नाईक एवं मुंबई से आकर दोनों पुत्रियों डाॅ0 निशिगंधा नाईक एवं विशाखा कुलकर्णी ने उन्हें बधाई दी। राज्यपाल का जन्म 16 अप्रैल, 1934 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था।  राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उप राष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडु, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने राज्यपाल को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। राज्यपाल को बधाई देने वालों में जगदगुरू सूर्याचार्य कृृष्णदेवानंद गिरि द्वारिका, हनुमानगढ़ी अयोध्या के जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अवघूता

चिकित्सा विज्ञान की परम्परा प्राचीन हैः हृदयनारायण दीक्षित

चित्र
लखनऊ |  चिकित्सा विज्ञान की परम्परा प्राचीन है। उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन भारतीय मनीषियों की प्राचीन इच्छा रही है। उन्होंने सुव्यवस्थित आयुर्विज्ञान का तंत्र खड़ा किया था। भारत में चिकित्सा की खोज ऋग्वैदिक काल में ही हो चुकी थी। ऋग्वेद में रोगी, चिकित्सा व चिकित्सक के वर्णन हैं। ऋग्वेद का नवां मण्डल सोम की स्तुति है। सोम मुख्य औषधि हैं। 10वें मण्डल (सूक्त 9) के ऋषि कहते हैं “सृष्टि के प्रारम्भ में देवों द्वारा पैदा की गई औषधियों के 10 स्थानों की हमकों जानकारी है। ये औषधियाँ सैकड़ो हैं, जैसे घोड़ा तेज चलता है, वैसे ही ये औषधियां रोग हर लेती हैं।” अश्विनी कुमारों ने बू़ढ़े च्यवन ऋषि को नवयौवन दिया था। विपश्ला को कृत्रिम पैर लगाने का उल्लेख भी ऋग्वेद में है। वैदिक सूक्तों में अग्नि, रूद्र वरूण इन्द्र भी वैद्य हैं। अथर्ववेद में चिकित्सा विज्ञान का अच्छा खासा वर्णन है। यहां स्नायुतंत्र और हृदय सहित समूचा देह-शास्त्र है और हजारों रोगों के उपचार का वर्णन है। अथर्ववेद, केन उपनिषद् व छान्दोग्य उपनिषद् में शरीर विज्ञान सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ हैं। ऐसी जानकारियाँ आधुनिक चिकित्सा विज्ञान द्

डा० धनंजय सिंह ने शोध पत्र प्रस्तुत किया

चित्र
लखनऊ। आईईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डा० धनंजय सिंह द्वारा एकेटीयू लखनऊ की ओर से, दुबई में आयोजित हुयी इन्टरनेशनल कान्फ्रेंस, अप्लाइड कैटेलिसिस  और केमिकल इंजीनियरिंग (ACC-2019) में गया है। ।इस कान्फ्रेंस में कई देशों के वैज्ञानिकों  ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। डा० सिंह के अनुसार, अपने देश में बायोगैस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और बायोमीथेन, बायोगैस से निकलने वाली एक महत्वपूर्ण गैस है जिसमें लगभग पचास प्रतिशत मीथेन पायी जाती है। डा० सिंह नेअपने व्याख्यान में बायोमीथेन गैस को सीधे वैनेडियम और मोलिब्डेनम आक्साइड कैटेलिस्ट के प्रयोग से फार्मल्डिहाइड में परिवर्तित करने की विधि प्रस्तुत की।साथ ही  बायोमीथेन को सीएनजी की तरह प्रयोग में लाने के बारे में भी शोधपत्र प्रस्तुत किया।  

रूपेश कुमार ने सत प्रतिशत मतदान की अपील की

चित्र
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रुपेश कुमार ने आलमबाग बस अड्डे पर लोकसभा निर्वाचन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने यात्रियों और कर्मचारियों से सत प्रतिशत मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि राजनीति में केवल शब्दों की बाजीगिरी न हो ।नेता जो वादा करे उसे अमल में भी लाएं । कथनी और करनी में अन्तर न हो बड़े-बड़े वादे करने के बजाय ये जनता के लिए कुछ करें ।अगर ये कुछ करते हैं तो उसका आगे भी ख्याल रखें और ऐसा तभी संभव होगा जब हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और एक अच्छे और कर्तव्य के प्रति निष्ठावान नेता का चुनाव करें।  

उपजा लखनऊ ने मनाया आशीष सुदर्शन का जन्मदिन

चित्र
उपजा लखनऊ ने मनाया आशीष का जन्मदिन नागरिक सत्ता। लखनऊ यूपी जर्नलिस्ट्स एशोसिएशन लखनऊ के कोषाध्यक्ष आशीष शुदर्शन जी का जन्मदिन उपजा के प्रांतीय कार्यालय 28बी दारुलशफा में हर्षपूर्वक मनाया गया। संगठन के सदस्यों ने आशीष को हल्दी चंदन का तिलक लगाकर फूलमाला पहनायी। संगठन के अध्यक्ष भारत सिंह जी ने आरती उतार कर बर्थडे Boy को लम्बी उम्र का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उपजा लखनऊ के अध्यक्ष भारत सिंह, उपाध्यक्ष एस. वी. सिंह, अनुपम चौहान, महामंत्री आशीष मौर्य, मंत्री पद्माकर पांडेय, विनय तिवारी, सदस्य विशाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, विजय दीक्षित, अखलेश पांडेय, शफीक अहमद, धनन्जय सिंह ने आशीष जी जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की। उपजा के प्रांतीय अध्यक्ष रतन दीक्षित जी, मंत्री रत्नाकर मौर्य समेत अनेक पदाधिकारियों ने फोनकर आशीष सुदर्शन को बधाई प्रेषित की।

विधानसभा का कार्यकाल 2 वर्ष पूर्ण होने पर पुस्तिका का विमोचन किया गया

चित्र
2 वर्ष के कार्यकाल में आशावाद बढ़ा: हृदय नारायण दीक्षित           उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष के कार्यकाल के 2वर्ष व्यतीत होने पर विधान भवन में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विधान सभा की तरफ से प्रकाशित पुस्तक ‘‘उत्तर प्रदेश विधान अध्यक्ष के 2 वर्ष‘‘का उद्घाटन अध्यक्ष व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने किया। सुरेश श्रीवास्तव, विधायक एवं उ0प्र0 मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी व अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।           उ0प्र0 विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने ‘‘उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष के 02 वर्ष‘‘पुस्तक के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के संसदीय इतिहास में पहली बार अध्यक्ष के निर्वाचन के अवसर पर हाउस आफ कामन्स में अध्यक्ष द्वारा छिपाने की पुरानी प्रथा का अनुसरण नहीं किया गया है। श्री दीक्षित द्वारा यूरोपीय परिपाटी से परे भारतीय संस्कृति के आयाम में नई परंपरा का सूत्रपात किया।           नियम-301 के अन्तर्गत पूर्व स्थापित परंपरा के अनुसार15 सूचनाएं उठाने की अनुमति थी, से बढ़ाकर 20 कि