संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाबा का हुआ फलों और फूलों से श्रंगार

चित्र
श्रद्धालुओं ने हाथ से सीताराम लिख कर चढ़ाया 21 मीटर का वस्त्र लखनऊ । प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में अंतिम बड़े मंगल पर भव्य फलों से श्रृंगार हुआ। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवादार और अध्यक्ष डॉ विवेक तांगड़ी ने बताया की आज ट्रस्ट द्वारा 21 मीटर के वस्त्र को मंदिर प्रांगण में लगाया गया जिस पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपने हाथ से सीताराम लिखकर संध्या आरती के समय बाबा को सीताराम लिखा हुआ वस्त्र चढ़ाया गया ।  मंदिर में आज हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया तथा प्रांगण में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का गतिमान पाठ एवं महाआरती संपन्न हुई । इस अवसर पर मंदिर के सचिव डॉ पंकज सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष ऋद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, अल्केश सोती, मनीष शर्मा, हर्षित सिंह, अभिषेक यादव, राहुल निषाद, रितेश पांडे, समीर कनौजिया, कुलदीप, अवधेश इत्यादि सेवादार उपस्थित रहे ।

बड़े मंगल के पावन अवसर पर विज़न ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया विशाल भंडारा

चित्र
  लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल पर विज़न ग्रुप द्वारा दयाल चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुई। तत्पश्चात हनुमान जी को भोग लगाकर आम जन को प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। बड़ी संख्या में आस पास ने निवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विज़न ग्रुप के निदेशक राघवेन्द्र राय, मनीष राय एवं मनीष सिंह भी मौजूद थे। हनुमान जी की कृपा से आयोजित भंडारे के कार्यक्रम से सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करता है। बड़े मंगल पर भंडारे के इस कार्यक्रम में सभी जाति-धर्म के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। इस मौके पर विज़न ग्रुप के स्टाफ जया, आरिफ, अहमद, मोहित और सर्वेश एवं अन्य सहयोगियों ने बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया। लखनऊ में बड़े मंगल पर भंडारे की परंपरा करीब 400 वर्ष पुरानी है। इस कार्यक्रम में हिंदू, मुसलमान व सिख सहित सभी धर्म संप्रदाय के लोग भाग लेते हैं एवं पूरी दुनिया में भारत की गंगा जमुनी तहजीब को और भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विज़न ग्रुप की टीम ने कार्यक्रम के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े मंगल पर

भारत सरकार से जुड़ी परियोजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं तय हो अधिकारियों की जवाबदेही: मुख्यमंत्री योगी

चित्र
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निरन्तर समीक्षा करने का निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बैठक में पीएमजी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उन्होंने अवस्थापना परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार से जुड़ी परियोजनाएं किसी भी स्तर पर लम्बित न रहें। ऐसे प्रकरणों में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इन परियोजनाओं की मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निरन्तर समीक्षा की जानी चाहिए। भूमि अर्जन के मामलों में सम्बन्धित विभाग अतिरिक्त मानव संसाधन लगाते हुए समय से कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुआवजे के मामलों में कतई देरी न हो।  मुख्यमंत्री ने न्यायालय में लम्बित मामलों में प्रभावी पैरवी कर उनका निराकरण कराने का निर्देश दिया। पीएमजी पोर्टल पर अब तक दर्ज 351 मामलों में से 321 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष 30 परियोजनाएं अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, राजस्व, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा

लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले स्वस्थ लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन

चित्र
पत्रकार शासन व जनता के बीच सेतु का काम करता : पवन सिंह चौहान पत्रकार ही हैं जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज उठाता है : नीरज वर्मा  सोशल मीडिया के जमाने में पत्रकारों पर है बड़ी जिम्मेदारी : आलोक त्रिपाठी  बिसवां सीतापुर। पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर बिसवां के बड़े चौराहे पर स्थित आरके ग्रैंड होटल में लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले स्वस्थ लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका शीर्षक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा नेत्री नीरज वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी पवन सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक उत्त्तरी प्रकाश कुमार, उपजिलाधिकारी बिसवां पीएल मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसवां अभिषेक प्रताप अजेय, वरिष्ट पत्रकार पंकज सिंह गौड़, समाजसेविका रेनू मेहरोत्रा मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता उ०प्र० राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष व लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने की व संचालन पत्रकार पदमकान्त शर्मा ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यादायनी मां सरस्वती के सम्मुख अतिथ

पहली बार भारत पहुंचे कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी

चित्र
रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने सोमवार को भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा शुरू की। 1963 में वर्तमान राजा के पिता राजा नोरोडोम सिहानोक के भारत आने के बाद से कंबोडिया के राजा की यह पहली भारत यात्रा है। राजकीय यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच 1952 में स्थापित राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के समारोह की परिणति का प्रतीक है। आज राष्ट्रपति भवन में राजा का औपचारिक स्वागत किया गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आने वाले गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में एक राजकीय भोज की मेजबानी की। राजा की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकें हुईं साथ ही उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री शाह से मुलाकात का कार्यक्रम रहा, इसके अलावा राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। भारत अपनी क्षमता बढ़ाने और विभिन्न माध्यमों से मानव संसाधन विकास को बढ़ावा देने के लिए कंबोडिया के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करता है। इसमें ITEC कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण स्लॉट आवंटित करना और ICCR के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान करना शामिल है। इसके अलावा, भारत कंबोडिया में विकासात्मक परियोजनाओं के लिए

इला स्वाभिमान संस्था का पांचवा स्थापना दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

चित्र
लखनऊ। राजधानी में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली इला स्वाभिमान संस्था का पांचवा स्थापना दिवस समारोह उत्तराखंड महापरिषद के सभागार में आयोजित किया गया। संस्था के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नव निर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवाल, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं पद्मश्री अवॉर्डी डॉ विद्या बिंदु सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, बीजेपी नगर महासचिव त्रिलोक सिंह अधिकारी एवं वर्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार के द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया।  आमंत्रित अतिथियों में दीवान सिंह अधिकारी, टीएस मनराल, गणेश जोशी, हरीश चंद्र पंत, भरत सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत एवम मोहन सिंह बिष्ट मोना रहे। कार्यक्रम में यीशु वर्मा ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी एवम जाह्नवी गुप्ता, मिष्टी केसरवानी, आराध्या, आर्या पटेल द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुति दी गई। इला स्वाभिमान संस्था की अध्यक्षा सुमन मनराल, सचिव सरोज खुलबे, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जोशी एवं संयोजक सरिता सिंह के द्वारा मंचासीन

भाषा विश्वविद्यालय में ‘योग एवं पोषण‘ विषय पर व्याख्यान का आयोजन

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह के संरक्षण में मनाए जा रहे योग महोत्सव के अंतर्गत आज ‘योग एवं पोषण‘ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य वक्ता योगाचार्य डॉ उमेश कुमार शुक्ल योग विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय ने योग के माध्यम से व्यक्ति के मन मस्तिष्क शरीर और आत्मा के शुद्धिकरण पर बल दिया उन्होंने बताया की स्वाध्याय, कर्म, संतोष, संयम और धैर्य से लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। डॉ शुक्ल ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि योग में पोषण के लिए न केवल खान-पान अपितु मस्तिष्क के विचारों का शुद्ध होना भी महत्वपूर्ण है।  कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नलिनी मिश्रा समन्वयक महिला अध्ययन केंद्र ने किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ मो शारिक शारीरिक शिक्षा विभाग ने किया। डॉ. हसन मेहंदी एवं चंद्रकेश वर्मा भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। कार्यक्रम मे डॉ रामदास, डॉ तबिंदा सुल्ताना आदि शिक्षकों के साथ साथ छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की।

भाषा विश्विद्यालय में बीकॉम के छात्रों का हुआ विदाई समारोह

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय के वाणिज्य विभाग के बीकॉम के जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को विदाई दी। जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को वैज लगाया व स्वागत गीत, गजल गाया साथ ही गेम्स के माध्यम से तालिया बटोरी।  प्रो महरूख मिर्जा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि में मुझे 3 दशक से ज्यादा पढ़ाते हो गया है। हमेशा सिद्धान्त पर चलो सच्चाई की हमेशा जीत होती है आप कभी सच्चाई से टकराना नही हमेशा आप सफल होंगे उन्होंने शिक्षक धर्म नही होता शिक्षक एक समुदाय होता है।  विश्विद्यालय के कुलानुशासक डॉ नीरज शुक्ल ने कहा कि हम जो भी कार्य करें उसमें अपने परिवार की परवरिश अवश्य होती है अब हमें समाज को कुछ देने का समय है। विदाई समारोह में धन्यवाद ज्ञापन प्रो एहतेशाम अहमद विभागाध्यक्ष ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए किया। मिस्टर फेयरवेल आदर्श बाजपाई रनर अप हर्ष व मिस फेयरवेल लाईबा रनर अप रुस्दा को चुना गया। मिस्टर चार्मिंग निहाल, मिस चार्मिंग सोनल, मिस्टर स्टार शरीक, मिस स्टार इकरा को चुना गया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के शिक्षक डॉ मनीष कुमार, डॉ ज़ैबुन निसा व ड

ई-विधान परियोजना लागू करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने उत्तर प्रदेश विधानसभा को भारत सरकार ने किया सम्मानित

चित्र
पूरे देश में उत्तर प्रदेश की विधानसभा द्वारा राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना में सर्वश्रेष्ठ प्रगति पर मिला पुरस्कार  विधान परियोजना का उदे्श्य देश की सभी विधायिकाओं को पेपरलेस कर उन्हे एक प्लेटफार्म पर लाने का है  लखनऊ। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश की सभी विधानसभाओं को पेपरलेस किए जाने के अभियान के तहत गत 24 एवं 25 मई को नई दिल्ली में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उपरांत उत्तर प्रदेश की प्रगति, ई-विधान परियोजना, नेवा प्रणाली के संचालन तथा उसके प्रदर्शन के स्तर को देखते हुए भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा को इस आशय का एक प्रमाण पत्र- प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसे आज विधानसभा के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भेंट किया। भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की तरफ से नेवा प्रणाली को त्वरित रूप से लागू किए जाने की प्रशंसा करते हुए उत्तर प्रदेश के कार्य को सराहा है।  ई- विधान परियोजना का उदे्श्य देश की सभी विधायिकाओं को पेपरलेस किए जाने के साथ ही उन्हे एक प्लेटफार्म पर लाने का है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश की विधानसभा

भाषा विश्वविद्यालय और अपटू स्किल के मध्य हुआ एमओयू हस्ताक्षरित

चित्र
  लखनऊ। भाषा विश्वविद्यालयके कुलपति प्रो एनबी सिंह की उपस्थिति में आज भाषा विश्वविद्यालय और अपटू स्किल के मध्य एमओयू स्थापित किया गया। यह एमओयू विश्विद्यालय की सभी विषयों में शोध तथा अध्य्यन कर रहे सभी विद्यार्थियों के कौशल विकास में कार्य करेगा।  विश्विद्यालय की ओर से कुलसचिव अजय कृष्ण यादव तथा अपटू स्किल की ओर से साजिद खान ने यह एमओयू साइन किया। इसकी पहल इसकी समन्वयक निधि सोनकर ने की। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ भावना मिश्रा, उप कुलसचिव प्रेम शंकर, अधिष्ठाता शिक्षा प्रो सौबान सईद, एमओयू के नोडल अधिकारी डॉ नीरज शुक्ल, डॉ ममता शुक्ला इत्यादि लोग मौजूद थे। अपटू स्किल से इस एमओयू की समन्वयक मिस एलिजा बनाई गई।

भाषा विश्वविद्यालय में योग पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में मनाए जा रहे योग महोत्सव के अंतर्गत आज योग के महत्व पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता का आयोजन डॉ मो शारिक शारीरिक शिक्षा विभाग एवं डॉ नलिनी मिश्रा समन्वयक महिला अध्ययन केंद्र के द्वारा किया गया। इसमे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दैनिक जीवन मे योग के महत्व को पोस्टर के माध्यम से दर्शाया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का निर्णायन डॉ ताबिंदा सुल्ताना, डॉ राम दास एवं डॉ हसन मेहदी द्वारा किया गया। विजेताओं को योग दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में विश्वविद्यालय के एलुमनाई ने प्रतिभाग करके कार्यक्रम को सफल बनाया।

आलमबाग बस स्टैण्ड की केंद्र प्रभारी ज्योति अवस्थी निलम्बित

चित्र
उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना एवं अपने अधिकारों का दुरूपयोग करने का दोषी पाया गया लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक कार्मिक अशोक कुमार ने आलमबाग बस स्टैण्ड की केन्द्र प्रभारी ज्योति अवस्थी को उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना का दोषी पाते हुए निलम्बित कर दिया है। इसके अलावा ज्योति अवस्थी को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने एवं कार्यालय आने पर उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने तथा बस स्टैण्ड में स्थित कैण्टीन में मानक के अनुसार सामग्री न बेचे जाने के मामले में दोषी पाया गया है।   ज्योति अवस्थी हमेशा अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इसके पूर्व इनके उपर यात्रियों एवं कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लग चुका है। जिसकी वजह से इनका स्थानांतरण किया गया था। लेकिन पुनः अपनी पहूंच के बलपर  ज्योति अवस्थी ने आलमबाग डिपो में अपना स्थानांतरण कराकर वापस आई और अपने मातहत कर्मचारियों के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को गुमराह कर पत्र भेजने लगीं जिससे से तमाम कर्मचारियों को अनावश्यक स्थानांतरण या निलम्बन की कार्य

भाषा विश्वविद्यालय में ‘रन फॉर योर‘ का आयोजन

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज 25 मई को योग महोत्सव के पहले कार्यक्रम ‘रन फॉर योर‘ का आयोजन किया गया। योग महोत्सव की शुरुआत कुलपति प्रो एनबी सिंह ने ‘रन फॉर योग‘ को हरी झंडी दिखाकर की। यह दौड विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से शुरू की गई जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भागीदारी की।  कुलपति श्री सिंह ने योग के महत्व का संदेश सभी शिक्षकों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने बताया कि योग मानसिक एवं शारीरिक शक्ति देता है। यह लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिहाज से सक्षम बनाता है। इससे शरीर एवं मस्तिष्क को संपूर्ण तालमेल मिलता है। विश्वविद्यालय में योग महोत्सव का आयोजन डॉ मोहम्मद शारिक, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा डॉ नलिनी मिश्रा, समन्वयक, महिला अध्ययन केंद्र द्वारा किया जा रहा है।

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में ‘‘अरबी छात्रों के लिए रोजगार के अवसर‘‘ पर व्याख्यान का आयोजन

चित्र
  लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में एल्युमनाई मीट का आयोजन डीन प्रो मसऊद आलम फलाही की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विभाग के पूर्व छात्र शाकिर अहमद ने अरबी “छात्रों के लिए रोजगार के अवसर” विषय पर संबोधित किया। विभिन्न कंपनियों में काम करने का अनुभवी और वर्तमान में एक प्रसिद्ध कंपनी एक्सेंचर में सेवा कर रहो हैं शाकिर अहमद। उपर्युक्त विषय पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने छात्रों को नौकरी के बारे में कई उपयोगी बातें और मूल्यवान सलाह दी, जैसे कि कंपनियों की खोज कैसे करें और उनसे कैसे संपर्क करें, नौकरी की खोज के स्रोत, कैसे कंपनियों में इंटरव्यू कैसे दिया जाता है। इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें, इंटरव्यू लेने वाले किन बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं, किस तरह के सवाल पूछते हैं, Google, Amazon, Flipkart और Accenture  आदि जैसी अच्छी और बड़ी कंपनियों में नौकरी कैसे पाएं। उन्होंने यह भी बताया कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और भाषा कौशल के बिना आजकल किसी अच्छी कंपनी में नौकरी पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों को हीन महसूस करने की कोई आवश्

भाषा विश्वविद्यालय में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा 2020-21 तथा 2022-23 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार राय ने विद्यार्थियों से गहन वार्तालाप के माध्यम से उनकी व्यवसायिक, शैक्षिक, तथा सामाजिक स्थिति का जायजा लिया तथा भविष्य में अपनी उपलब्धियों के मध्यम से अपने परिवार तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने हेतु शुभआशीष दिया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ चेतना शर्मा, डॉ नम्रता कुमारी, प्रिया देवी, उपास्थित रहे तथा शोधार्थी वंदना प्रियदर्शी, नजमू साकिब, सुलेमान ने कार्यक्रम में भाग लिया।

भारत-बांग्लादेश की मित्रता: भारत ने सौंपे 20 ब्रॉड गेज इंजन

चित्र
रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश को 20 ब्रॉड गेज (बीजी) इंजन सौंपे हैं। रेल भवन में आयोजित डिजिटल हैंडओवर समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नुरुल इस्लाम सुजान ने भाग लिया। यह पहल अक्टूबर 2019 में प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान भारत सरकार द्वारा की गई प्रतिबद्धता को पूरा करती है। 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के इन इंजनों से बांग्लादेश के रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने और यात्री एवं मालगाड़ियों के परिचालन में सुधार करने में मदद मिलेगी। भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश रेलवे की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इंजनों में संशोधन किए हैं। इन इंजनों को सौंपने से बांग्लादेश में यात्री और मालगाड़ी के संचालन की बढ़ती मात्रा को संभालने में योगदान मिलेगा। दोनों देश व्यापार में सुधार के लिए रेल कनेक्टिविटी के महत्व को पहचानते हैं और सीमा पार लिंक को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वर्तमान में भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली तीन जोड़ी यात्री ट्रेनों को उत्साहजनक प्रतिक्

पत्रकारों द्वारा आयोजित भंडारे की उपमुख्यमंत्री ने की शुरुआत, हजारों की संख्या में लोगों लिया प्रसाद

चित्र
सचिवालय और विधानसभा पर उमड़े बजरंगबली के भक्त, लगा भारी हुजूमः सुबह से शाम तक चला भंडारा लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी तृतीय बड़े मंगल पर 23 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा सुबह 11 बजे से आरम्भ होकर सायंकाल 5 बजे तक लगातार चला। सचिवालय, विधानसभा, लोकभवन और लाल बहादुर शास्त्री भवन में काम करने वाले कई हजार सचिवालय कर्मियों और इन वीआईपी मार्गों से निकलने वाले भक्त जनों ने भंडारे के अति स्वादिष्ठ प्रसाद का आनंद लिया। भंडारे की शुरुआत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अपर मुख्य सचिव खेल, नवनीत सहगल ने वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर ‘पंकज‘ व सुरेश बहादुर सिंह के साथ पूजा अर्चना करके की। उपमुख्यमंत्री ने धूप, दीप, नैवेद्य महावीर बजरंगबली के चित्र पर अर्पित किया। बजरंगबली का भोग लगाया, तत्पश्चात जय उद्घोष के साथ भंडारे का प्रसाद भक्तों में बंटना शुरू हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कुछ समय तक प्रसाद वितरण किया। भंडारा पूरे दिन लगातार चला। भक्त जनों का तांता प्रसाद प्राप्त करने के लिए लगता रहा तथा प्रसाद बंटता रहा। इसी ब

भाषा विश्वविद्याल के कुलपति प्रो एनबी सिंह ने की न्यूट्री वाटिका की स्थापना

चित्र
न्यूट्री वाटिका से विद्यार्थियों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जाएगाः प्रो एनबी सिंह लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ मे फ्लोरा फौना साइंस फाउंडेशन के साथ किए गए एमओयू को धरातल पर लाने के लिए कुलपति प्रो एनबी सिंह द्वारा न्यूट्री वाटिका की स्थापना की गई। यह कार्यक्रम डॉ नलिनी मिश्रा नोडल अधिकारी हॉर्टिकल्चर ने आयोजित किया जिसमें विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्जियों का रोपण किया गया।  न्यूट्री वाटिका में कुलपति प्रो सिंह ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के साथ मिलकर लौकी, तुरई, भिंडी, चौलाई आदि के बीज रोपित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। न्यूट्री वाटिका के माध्यम से हम अपने विद्यार्थियों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक कर सकते हैं जिससे विद्यार्थी स्वयं इसके उत्पादन के लिए प्रेरित हो सकेंगे।  इसके साथ साथ कुलपति ने विद्यार्थियों को जैविक खाद, बीजशोधन एवं रोपण की विभिन्न बारीकियों को जानने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष (उर्दू) प्रो फखरे आलम, डॉ रामदास

हर जिले का मनाया जाए स्थापना दिवसः दुर्गा शंकर मिश्र

चित्र
बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है: अमृत अभिजात नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान द्वारा नवनियुक्ति अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण के समापन सत्र का आयोजन नगरीय निकायों को मिले 5 सहायक नगर आयुक्त, 81 अधिशासी अधिकारी, 09 राजस्व निरीक्षक और 02 सहायक अभियंता (ट्रैफिक) लखनऊ। नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान द्वारा नवनियुक्त उत्तर प्रदेश पालिका सेवा के अधिशासी अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता (ट्रैफिक), अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत) एवं राजस्व निरीक्षकों के आधारभूत प्रशिक्षण के समापन पर सोमवार को विशेष समारोह का आयोजन किया गया।  नगरीय निकाय निदेशालय में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही मार्गदर्शन भी प्रदान किया। मुख्य सचिव ने कहा कि बेहतर जीवन जीने की अवधारणा तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से शहरों में जनसंख्या भी तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2011 में प्रदेश के शहरों में 31 प्रतिशत आबादी निवास कर रही थी जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने जिलों में जाक

मुख्यमंत्री योगी ने नवनिर्वाचित महापौरों से की मुलाकात

चित्र
विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज नगर निगम गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा-वृन्दावन, झांसी, शाहजहांपुर के नवनिर्वाचित महापौर को मुलाकात के दौरान जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित महापौर विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। सभी नवनिर्वाचित महापौर जनप्रतिनिधि के सहयोग और अपनी सकारात्मक छवि के साथ आवश्यक कार्यों को वरीयता के अनुसार आगे बढ़ाएं। नगर निगम के सभी वॉर्डां में विकास कार्यों को समान रूप से क्रियान्वित किया जाए। शहर में समय पर एवं नियमित रूप से साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों को सम्पन्न किया जाए। शहर में स्ट्रीट लाइट्स क्रियाशील रहें। अब तक शहरी क्षेत्र के 17 लाख से अधिक गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास प्रदान किये जा चुके हैं। नवनिर्वाचित महापौर कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ यह सुनिश्चित करें कि विकास योजनाओं का लाभ सभी पात्

भाषा विश्वविद्यालय और एक्सपेरिओम बायोटेक लिमिटेड के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित

चित्र
लखनऊ। भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह के निर्देशन में विश्वविद्यालय और एक्सपेरिओम बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू स्थापित किया गया। यह एमओयू विश्वविद्यालय की विज्ञान विषयों में शोध एवं प्रायोगिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए किया गया। इसमे अभियांत्रिकी के विषयों में भी काम किया जा सकेगा।  विश्वविद्यालय की ओर से डॉ भावना मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक तथा एक्सपेरिओम की ओर से डॉ दिव्या गुप्ता ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। इसकी पहल एमओयू के नोडल अधिकारी डॉ नीरज शुक्ल ने की। इस मौके पर उप कुलसचिव प्रेम शंकर, डॉ ममता शुक्ला, मिस नूतन सिंह इत्यादि मौजूद थे।

भाषा विश्विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय के वाणिज्य विभाग के एमकॉम के जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को विदाई दी। छात्रों ने सीनियर छात्रों को वैज लगाया व स्वागत गीत, गजल, गेम्स व मनमोहक प्रस्तुतियों से मनोरंजन किया।  छात्रा नूरपशा ने अपने 5 साल का अनुभव साझा किया, प्रो महरूख मिर्जा ने कहा कि मुझे 3 दशक से ज्यादा समय पढ़ाते हुए हो गया। उन्होंने कहा कि हमेशा सिद्धान्त पर चलो सच्चाई की हमेशा जीत होती है आप कभी सच्चाई के साथ चलोगे हमेशा सफल होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक धर्म नही होता शिक्षक एक समुदाय होता है। विश्विद्यालय के कुलानुशासक डॉ नीरज शुक्ल ने कहा हम जो भी कार्य करें उसमे अपने परिवार की परवरिश अवश्य होती है लेकिन अब हमें समाज को कुछ देने का समय है।  मिस्टर फेयरवेल शिवम मौर्य व मिस फेयरवेल सदफ अंसारी को चुना गया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के शिक्षक डॉ मनीष कुमार, डॉ ज़ैबुन निसा, डॉ आफरीन फातिमा और शोध छात्रा मारिया विन्थ सिराज रही। कार्यक्रम का संचालन शिवम व सरिया फ़ारूक़ी ने किया धन्यवाद ज्ञापन सुरभि त्रिपाठी ने किया।

डॉ आरएमएल विधि विश्वविद्यालय में "रियल एस्टेट: मुद्दे और चुनौतिया" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
रियल एस्टेट सेक्टर में मुकदमेबाजी को कम करने के लिए एक्ट में दंडात्मक प्रावधान की ज़रूरत: तेज बहादुर सिंह  दो पक्षों को संतुलित करने वाला कानून होता है तो कमियां होती हैं: प्रो सुबीर कुमार भटनागर लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को "रियल एस्टेट: मुद्दे और चुनौतिया" विषय पे एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगोष्ठी के संयोजक प्रो मनीष सिंह व सह संयोजक डॉ आशीष श्रीवास्तव ने किया और विषय के बारे में विस्तार से बताया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेज बहादुर सिंह सेवानिवृत्त न्यायिक सदस्य यूपी रेरा अपीलीय न्यायाधिकरण ने बताया कि रियल स्टेट क्षेत्र का विकास बहुत तेजी से हो रहा है, लेकिन इसमे अनियमिताए देखने को मिल रही हैं, जिसका का प्रमुख कारण धोखाधड़ी, उच्च लेनदेन लागत और काम मे देरी हैं जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। रियल एस्टेट सेक्टर में कंप्लीशन सर्टिफिकेट के संबंध में मुकदमेबाजी को कम करने के लिए एक्ट में दंडात्मक प्रावधान की ज़रूरत हैं। आखरी में उन्ह

भाषा विश्वविद्यालय में सेवा योजना समन्वयक के अंशकालिक पद पर डॉ नलिनी मिश्रा का चयन

चित्र
डॉ नलिनी मिश्रा लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशों का पालन करते हुए आज राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत अंशकालिक समन्वयक के चयन हेतु आयोजित साक्षात्कार के बाद समिति की संस्तुति के आधार पर डॉ. नलिनी मिश्रा सहायक आचार्य शिक्षा विभाग को पद ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए एनएसएस का अंशकालिक समन्वयक नियुक्त किया गया है। डॉ नलिनी मिश्रा भाषा विश्वविद्यालय में पहली महिला शिक्षिका है जो इस ज़िम्मेदारी को ग्रहण करने जा रही हैं। इसके साथ ही डॉ. मिश्रा शैक्षणिक कार्यों का पूर्व की भांति निर्वहन करती रहेंगी। इसके पूर्व भी डॉ नलिनी मिश्रा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों से सम्बद्ध रहीं है और उनको राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े कार्यों का खासा अनुभव भी रहा है।

पति को स्वस्थ और दीर्घायु रखने का व्रत है वट सावित्री व्रत: आचार्य अजय

चित्र
इस बार 19 को सुहागिन महिलाएं रखेंगी वट सावित्री व्रत देवरिया। सलेमपुर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में गुरुवार को आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान को सम्बोधित करते हुए आचार्य अजय कुमार शुक्ल ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में ज्येष्ठ मास के अमावस्या तिथि का बहुत ही महत्व है। आज ही के दिन महिलाएं अपने पति के स्वस्थ व दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार इस व्रत की शुरुआत 18 मई को रात्रि 9 बजकर 9 मिनट से हो रहा है। इसका समापन 19 मई को रात 8 बजकर 39 मिनट पर होगा। उदया तिथि 19 को अमावस्या तिथि होने के कारण व्रत 19 को रखा जाएगा। पुराणों में वर्णित है कि इसी दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान का प्राण यमराज से बचाए थे।  इस व्रत का महात्म्य करवा चौथ व्रत के समान माना जाता है। इस दिन वट वृक्ष के नीचे ही यमराज ने सावित्री के पति सत्यवान के प्राण वायु वापस लौटाए थे। तभी से इस दिन सुहागिन महिलाए इस वृक्ष के चारों तरफ कलेवा बांधकर अपने सुहाग की रक्षा व दीर्घायु होने की कामना करती हैं।  कथा के दौरान गणेश मिश्र, मनोज पांडेय, किरन देवी, प्रेमशीला द

भारत-ट्यूनीशिया एफओसी के पांचवे दौर में द्विपक्षीय 'सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम' पर हुए हस्ताक्षर

चित्र
  (रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी) भारत-ट्यूनीशिया विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का 5वां दौर 17 मई को ट्यूनिस में आयोजित किया गया। विचार-विमर्श के दौरान दोनों पक्षों ने राजनीतिक, व्यापार और निवेश, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, संस्कृति, लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव सहित द्विपक्षीय संबंधों की पूरी श्रृंखला की व्यापक समीक्षा की। साथ ही संयुक्त आयोग की बैठक के अगले दौर के आयोजन पर चर्चा हुई। इससे पहले चौथा एफओसी 30 अप्रैल, 2021 को वर्चुअली आयोजित किया गया था।  दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें लीबिया, सूडान की स्थिति, एमईएनए क्षेत्र में विकास, बहुपक्षीय मंचों में सहयोग आदि शामिल हैं। दौरे के दौरान, 2023-2026 की अवधि के लिए द्विपक्षीय 'सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम' पर भी हस्ताक्षर किए। डॉ औसाफ सईद सचिव (सीपीवी और ओआईए) ने मिशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत की। ट्यूनीशिया में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि आज सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हस्ताक्षर के साथ भारत ट्यूनीशिया संबं

एकेटीयू में होगा प्लेसमेंट ड्राइव: जून में छात्रों को मिलेगी नौकरी

चित्र
विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट कराएंगी आधा दर्जन से ज्यादा मल्टीनेशनल कंपनियां 19 मई से शुरू होगा पंजीकरण, जून में होगी ऑनलाइन चयन प्रक्रिया लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में नये कुलपति प्रो जेपी पांडेय के आते ही सक्रियता तेज हो गयी है। शुरूआत छात्रों के प्लेसमेंट को लेकर हो रही है।  प्रो पांडेय की पहल से जून में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों की आधा दर्जन मल्टीनेशनल कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट कराने जा रही हैं। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग की ओर से ये कंपनियां जून में छात्र-छात्राओं की चयन प्रक्रिया करेंगी। प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्रों को 19 मई से पंजीकरण कराना होगा।   विभिन्न क्षेत्रों की हैं कंपनियां विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट करने वाली कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती है। इसमें सीमेंट की नामी कंपनी प्रिज्म जॉनसन है। यह कंपनी अपने यहां बीटेक सिविल और एमबीए छात्रों का चयन करेगी। इसी तरह शिक्षा से संबंधित इनटैलिपाथ सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन

मुख्यमंत्री योगी से मिले श्रीलंका के उच्चायुक्त: सांस्कृतिक एवं पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया

चित्र
उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने हेतु 2 पेण्टिंग्स भेंट की  उच्चायुक्त ने अशोक वाटिका की एक शिला भी भेंट की  उत्तर प्रदेश में लगेगा संजीवनी बूटी का पौधाः  उच्चायुक्त  ने दिया आश्वासन  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्रीलंका और भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने, सांस्कृतिक एवं पर्यटन के क्षेत्रों में अधिक सहयोग करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री एवं श्रीलंका के उच्चायुक्त के मध्य वार्ता में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सम्बन्धों को सुदृढ़ करने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा श्रीलंका में रामायणकालीन विभिन्न स्थलों को विकसित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई, जिससे उत्तर प्रदेश सहित अधिक से अधिक भारतीय नागरिक पर्यटन हेतु श्रीलंका जा सकें। श्रीलंका के उच्चायुक्त ने विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने हेतु 2

किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगेः संदीप बंसल

चित्र
नकली पहचान वालों की जांच के लिए है अभियानः वाणिज्य कर आयुक्त  लखनऊ। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर परिषद द्वारा नकली पहचान वालों की जांच के लिए 16 मई से चलाए जा रहे सर्वे अभियान से जुड़ी आशंकाओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर आयुक्त मिनिस्ट्री एस से मिले।  संदीप बंसल ने आयुक्त से कहा कि पूर्व में भी इसी प्रकार का एक अभियान चला था जिसमें कतिपय व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत आई थी जिस पर मुख्यमंत्री जी से मिलकर के इस प्रकार के अभियान को रोका गया था। पहचान नकली हो तो हमें कोई आपत्ति नहीं परंतु किसी निर्दाेष व्यापारी का शोषण उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।  उन्होंने कहा इसके बारे में स्पष्ट निर्देश उनकी तरफ से जारी हो जाए हिंदी में और जहां पर भी शिकायत मिल रही हो वहां स्थानीय व्यापार मंडल का सहयोग लिया जाए। इसी को इंगित करता हुआ ज्ञापन मिनिस्ट्री एस को सौंपा गया आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी व्यापारी के साथ अपमानजनक व्यवहार नहीं होगा और सिर्फ नकली पहचान वालों की पर ही सर्वे होगा यदि कोई शिका

भारत- यूरोपीय संघ जलवायु परिवर्तन सहित चुनौतियों को लेकर ब्रसेल्स में हुई पहली मंत्रिस्तरीय बैठक

चित्र
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी) भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक 16 मई को ब्रसेल्स में हुई। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने विदेश मंत्री जयशंकर और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर के साथ टीटीसी की सह-अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दोनों व्यापार भागीदारों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत और यूरोपीय संघ जलवायु परिवर्तन सहित चुनौतियों का समाधान करने में मदद करने के लिए क्वांटम और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग अनुसंधान और विकास परियोजनाओं पर सहयोग करेंगे। बैठक के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया कि बेहद उपयोगी पहली भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक संपन्न हुई। यूरोपीय आयोग के वीपी और भारतीय मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी के लिए धन्यवाद। रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, डिजिटल शासन और कनेक्टिविटी, स्वच्छ और हरित ऊर्जा प्रौद्योगिकियां, लचीला मूल्य श्रृंखला पर बातचीत सार्थक थी। बैठक के दौरान दोनों क्षेत्रों ने भरोसेमंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सहयोग लेने पर प्रतिबद्धता जताई साथ ही डि

यूपी के कद्दावर नेता पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन

चित्र
  फाइल फोटो पंडित हरिशंकर तिवारी  लखनऊ। लोकतांत्रिक कांग्रेस के संस्‍थापक और उत्तर प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे हर‍िशंकर तिवारी का आज मंगलवार को देर शाम न‍िधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्‍वस्‍थ्‍य चल रहे थे। गोरखपुर के धर्मशाला बाजार में त‍िवारी हाता में उन्‍होंने अंत‍िम सांस ली। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्वांचल की जनता ने पंडित हरिशंकर तिवारी शेरे पूर्वांचल का नाम दिया था। उनके निधन से समर्थकों में निराशा छा गई है। निधन की सूचना मिलते ही उनके गोरखपुर स्थित उनके घर (हाता) पर समर्थकों की भीड़ जुट गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया शोक।  पंडित हरिशंकर तिवारी चिल्लूपार विधानसभा सीट से लगातार 22 वर्षों (1985 से 2007) तक विधायक रहे हैं। उन्होंने पहला चुनाव 1985 में निर्दलीय लड़ा था, फिर अलग-अलग राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़कर जीतते रहे। तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते व यूपी सरकार में मंत्री भी बने थे। 

भाषा विश्विद्यालय एवं डॉ शकुन्तला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी के बीच हुआ अकादमिक समझौता

चित्र
  लखनऊ। शोध और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए ख्वाज़ा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय और डॉ शकुन्तला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन विश्वविद्यालय के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते पत्र पर भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह, विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव, समझौता ज्ञापन प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ नीरज शुक्ल उपस्थित रहे वहीं इस अवसर पर डॉ शकुन्तला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति महोदय प्रो रना कृष्ण पाल सिंह, विवि के कुलसचिव रोहित सिंह एवं प्रो सीके दिक्षित उपस्थित रहे। इस एमओयू के द्वारा ज्ञान और शोध से विकास को बढ़ावा मिलेगा।  विवि के कुलपति प्रो एनबी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह एमओयू हमारी प्रतिब़द्धता और सहयोग को मजबूती प्रदान करेगा और विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। आपसी ज्ञान और शोध को साझा करके हम विकास को बढ़ावा दे सकते है। हमें छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का निवारण करने और अवसरों को पहचानने के लिए तैयार करना होगा। इस समझौते का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों द्वारा परिभाषित नीतिगत विकास के सभी क्षेत

सतीश महाना ने नवनिर्वाचित विधायक को दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज विधान भवन में जनपद-रामपुर के विधानसभा क्षेत्र-34 स्वार से उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक शफीक अहमद अंसारी एवं जनपद मिर्जापुर के छानबेे विधानसभा क्षेत्र-395 से रिंकी सिंह (कोल) को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना ने उन्हें संविधान एवं विधानसभा कार्य संचालन नियमावली की प्रति भेंट की। उन्होेंने नवनिर्वाचित विधायक को बधाई देते हुए विधानसभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब और जीवन में यशस्वी होने की कामना की तथा सदन में होने वाली चर्चा में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार में मंत्री आषीश सिहं पटेल व रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना, अपना दल (एस) के रामनिवास वर्मा तथा विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कर्नाटक में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

चित्र
कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत, नफरत हारी सलेमपुर, देवरिया। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी कर लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं व कर्नाटक की आम जनता की जीत है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि यह विजय लोकतंत्र की विजय है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूंजीवादी व्यवस्था को करारी शिकस्त दी है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार व नफरती ताकतों के खिलाफ जनता ने कांग्रेस को जिताकर जनता को गुमराह नही होने का संदेश दिया है।  इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, चंद्रमोहन पांडेय, दीनदयाल यादव, लालसाहब यादव, रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, संजय गुप्ता, सत्यम पांडेय, मनीष रजक, शीत कुमार मिश्र, अशोक मद्देशिया, उमेश तिवारी, रणजीत सिंह, सैयद फिरोज अहमद, कपीस मिश्र, जीवन शरण मिश्र, तारकेश्वर मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, विशाल कुमार आदि श

लखनऊ में 10 दिवसीय संस्कार गीतों की कार्यशाला का शुभारंभ

चित्र
एपीसेन पीजी कॉलेज एवं साकार फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा आयोजन  लोकगायिका प्रीति लाल ने बच्चों को सोलह संस्कारों से अवगत कराया लखनऊ। भारतीय संस्कृति को बचाने एवं विलुप्त हो रहे संस्कार गीतों को अगली पीढ़ी को हस्तांतरित करने के उद्देश्य से एपीसेन पीजी कॉलेज एवं साकार फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से कॉलेज में 10 दिवसीय संस्कार गीतों की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु महाविद्यालय एवं साकार फाउंडेशन की सचिव राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लोकगायिका प्रीति लाल के साथ अनुबंध किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के पूजन से हुई। लोकगायिका प्रीति लाल ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यशाला का आरंभ किया। बच्चों को सोलह संस्कारों से अवगत कराया। कार्यशाला में जन्म एवं विवाह संस्कार के पारंपरिक गीतों से परिचित कराया गया और देवी गीत, सोहर, जन्म बधाई गीत दिखाए गए। कालेज की प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव ने सभी आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।  इस अवसर पर साकार फाउंडेशन की उपाध्यक्ष बबली चौबे, लोकगायक पंडित मगन मिश्र, डॉ श्रीकांत शुक्ला, समन्वयक प्रो निधि सिद्धार्थ एव

स्वामी अभयानंद ने गीता ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन आहार एवं यज्ञ की महिमा का किया वर्णन

चित्र
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान गोमतीनगर में स्वामी अभयानंद सरस्वतीजी महाराज वरिष्ठ महामंडलेश्वर पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने गीता ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन पर गीता के 17 में अध्याय के श्लोकों में वर्णित आहार की महिमा पर प्रकाश डाला।  उन्होंने बताया कि आहार केवल भोजन नहीं होता अपितु हमारी पांचों इंद्रियों में जो बाहर से ग्रहण करती है उसी को आहार कहते हैं। हमारे भोजन की शुद्धि के लिए तीन तरह की शुद्धि होना आवश्यक है।  द्रव्य शुद्धि अर्थात जिन पैसो से हम भोजन खरीदते हैं वह नीति की कमाई का हो।  वस्तु शुद्धि कुछ चीजें शास्त्र में मना है उन चीजों का प्रयोग हमें अपने भोजन में नहीं करना चाहिए। भाव शुद्धि यानि भोजन बनाते वक्त भोजन बनाने वाले का चित्त शांत हो, ममता से परिपूर्ण हो ना कि क्लेशपूर्ण हो।  जिस भोजन के करने से आयु बढ़े, सत्त्व, आरोग्य, सुख, प्रीति बढ़े, जो भोजन रासपूर्ण, थोड़ा शुद्ध घी के उपयोग से तैयार हो वह भोजन सात्विक भोजन होता है। भोजन का दूसरा प्रकार रजोगुण भोजन की व्याख्या करते हुए गुरुदेव ने कहा कटु अर्थात तीखा, खट्टा, ज्यादा नमक वाला, बहुत गर्म, रूखा भोजन रजोगुण की श्रेणी

नवयुग कन्या महाविद्यालय में साइबर सिक्योरिटी जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन

चित्र
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस एवम G 20 के उपलक्ष्य में साइबर सिक्योरिटी जागरूकता पर एक ट्रेनिंग और कार्यशाला का आयोजन इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ साइबर सिक्योरिटी एवं प्रयास एक संकल्प NGO के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऋचा शुक्ला और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।   प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी का स्थान हम सबके जीवन में हमेशा से रहा है जिसका समय समय पर नवीनीकरण आवश्यक है ताकि सबका बौद्धिक और तकनीकी विकास हो सके। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विजय झिंग्रण और शिल्पी शर्मा रही। कार्यक्रम में साइबर फिशिंग, साइबर फ्राड के बारे में बताया गया साथ ही उससे बचने के उपाय भी बताए गए जिसमें उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी वेबाइट और टोल फ्री नंबर का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर क्षितिज शुक्ला द्वारा किया गया।  प्रयास एक पहल एनजीओ से गरिमा प्रकाश और स्वाति सिंह उपस्थित रहीं। इस अव

इजराइल के विदेश मंत्री ने की भारत यात्रा

चित्र
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी) इजराइल के विदेश मंत्री एलियाहू कोहेन ने 9 मई को भारत का आधिकारिक दौरा किया। उनके साथ इजराइल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 37 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया था। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा थी। विदेश मंत्री कोहेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने भारत और इज़राइल के बीच गहन नवाचार और ज्ञान साझेदारी पर जोर दिया। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और इजराइल के विदेश मंत्री एलियाहू कोहेन ने द्विपक्षीय वार्ता की जिसमें उन्होंने कनेक्टिविटी, गतिशीलता, शैक्षणिक और वैज्ञानिक अनुसंधान, फिनटेक, कृषि, जल, व्यापार, आदि सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर बात की। दोनों मंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। जिसमें I2U2 के ढांचे के तहत सहयोग सूडान में चल रहे संघर्ष, पश्चिम एशिया में विकास, रूस-यूक्रेन संघर्ष आदि शामिल रहे।​ दोनों मंत्रियों ने तीन मूर्ति हाइफा चौक, नई दिल्ली में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि