भाषा विश्वविद्यालय में ‘रन फॉर योर‘ का आयोजन
लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज 25 मई को योग महोत्सव के पहले कार्यक्रम ‘रन फॉर योर‘ का आयोजन किया गया। योग महोत्सव की शुरुआत कुलपति प्रो एनबी सिंह ने ‘रन फॉर योग‘ को हरी झंडी दिखाकर की। यह दौड विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से शुरू की गई जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
कुलपति श्री सिंह ने योग के महत्व का संदेश सभी शिक्षकों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने बताया कि योग मानसिक एवं शारीरिक शक्ति देता है। यह लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिहाज से सक्षम बनाता है। इससे शरीर एवं मस्तिष्क को संपूर्ण तालमेल मिलता है। विश्वविद्यालय में योग महोत्सव का आयोजन डॉ मोहम्मद शारिक, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा डॉ नलिनी मिश्रा, समन्वयक, महिला अध्ययन केंद्र द्वारा किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार