कांग्रेस की 200 सीटों पर सीधी टक्कर : शाश्वत तिवारी
देश की 543 में से 200 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस और BJP का सीधा मुकाबला है। इनमें कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश प्रमुख हैं। दक्षिण भारत को छोड़ दें तो उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में कांग्रेस काफी कमजोर हुई है। यहां कांग्रेस का संगठन और ढांचा पूरी तरह से चरमराया हुआ है। यही वजह है कि इन सभी राज्यों में BJP का विजय रथ चल रहा है। साउथ में कांग्रेस अभी भी मजबूत है। कर्नाटक और तेलंगाना में उसकी सरकार है, जबकि केरल में वह प्रमुख विपक्षी दल है। इसी तरह से तमिलनाडु में वह डीएमके के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है। जबकि नॉर्थ में कांग्रेस ज्यादातर राज्यों में क्षेत्रीय दलों के भरोसे है। बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, तमिलनाडु, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के सहारे राजनीति कर रही है। जहां-जहां गठबंधन में क्षेत्रीय दलों ने अपना हाथ ऊपर रखा, वहां गठबंधन का प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन जहां कांग्रेस को ज्यादा सीटें दे दी गईं, वहां BJP को फायदा मिलते देखा गया। ऐसे में अगर कांग्रेस अपना प्रदर्शन पिछले दो लोकसभा चुनावों