संदेश

सितंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना सच्ची राष्ट्र सेवा है: यही एक शिक्षक का दायित्व भी : रमेंद्र सिंह

चित्र
गोरखपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में नवोदय विद्यालय में बच्चों को प्रवेश दिलाने के प्रयासों पर चर्चा करने तथा शिक्षकों को प्रेरित करने करने के लिए आयोजित एक बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को अच्छी जगह प्रवेश दिलाना और उनके भविष्य को बेहतर बनाना सच्ची राष्ट्र सेवा है और यही एक शिक्षक का दायित्व भी है। बैठक में शिक्षकों को प्रेरित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने अपने अनुभव साझा किये तथा किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में आने वाली विभिन्न चुनौतियां से कैसे पार पाकर एक शिक्षक के रूप में अपने बच्चों के भविष्य के निर्माण के पावन लक्ष्य को साध सकते हैं बताया। उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य के तहत बेसिक के बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए "बेसिक से नवोदय अभियान" की शुरुआत की गई है। बेहतर रणनीति के लिए इस अभियान की कमान जनपद में प्रभात त्रिपाठी एआरपी गणित और आशुतोष कुमार सिंह प्रधानाध्यापक को जनपद नोडल नियुक्त किया गया है। इनके प्रयासों से इस बार 250 स्कूलों से ल

एकेटीयू को एजुकेशन डिस्ट्रिक्ट की मिली मान्यता

चित्र
रोवर-रैंजर की गतिविधियां होंगी संचालित लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में अब रोवर और रेंजर गतिविधियां तेजी से संचालित होंगी। विश्वविद्यालय और इसके घटक एवं संबद्ध संस्थानों में रोवरिंग एवं रैंजरिंग को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय को एजुकेशन डिस्ट्रिक्ट के रूप में मान्यता दी गयी है। यूनिवर्सिटी डिस्ट्रिक्ट के प्रेसिडेंट कुलपति प्रो जेपी पांडेय होंगे। जबकि डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर एफओए की प्राचार्या प्रो वंदना सहगल होंगी।  डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर रोवर डीएसडब्ल्यू प्रो ओपी सिंह और डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर रैंजर एसोसिएट डीन पीजीएसआर प्रो सीतालक्ष्मी के होंगी। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी कुलसचिव और उपकुलसचिव होंगे। इस पहल से विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध संस्थानों के रोवर (पुरुष स्काउट), रेंजर (महिला स्काउट) समाज सेवा में अपना योगदान दे सकेंगे। साथ ही अनुशासन के अलावा समाज की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने में रोवर रेंजर व्यक्तिगत रूप से एवं संगठित रूप से सेवाएं देंगे। 

एकेटीयू में अभ्यर्थी अब 2 अक्टूबर तक कर सकेंगे फिजिकल रिपोर्टिंग

चित्र
छात्रहित को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई गयी तिथि लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग की तिथि को बढ़ाते हुए दो अक्टूबर तक कर दिया है। अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में अब दो अक्टूबर तक फिजिकल रिपोर्टिंग कर सकेंगे। अभी तक इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।  छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के जेईई मेंस के तहत बीटेक, नाटा के जरिये बीआर्क, सीयूईटीयूजी, पीजी के एमबीए, एमसीए के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवंटित सीटों के बाद कुलपति प्रो जेपी पांडेय के निर्देशन में फिजिकल रिपोर्टिंग की तिथि को बढ़ाया गया है। वहीं शनिवार तक 12 हजार से ज्यादा अथ्यर्थियों ने संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग किया है। जेईई मेंस के तहत बीटेक में 20999 सीट आवंटित की गयी है। वही बी आर्क में 118 सीट आवंटित हुई। सीयूईटीयूजी में 2528 जबकि एमबीए व एमसीए में 1876 सीट आवंटित की गई है। अभ्यर्थी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय के घटक संस्थानों और सरकारी कॉलेजों में इंटरनल स्लाइडिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं।  बीफार्मा में प्रवेश के लिए प्रथम चरण

एक अक्टूबर को मनाया जाएगा भाषा विश्वविद्यालय का दसवां स्थापना दिवस समारोह

चित्र
लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के दसवें स्थापना दिवस का तीन दिवसीय समारोह 1 अक्टूबर से शुरू होगा। इस समारोह में कई खेल-कूद प्रतियोगितायों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। आगामी तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस समारोह में शहर के विभिन्न विश्विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। हरदोई सीतापुर बाईपास रोड पर अवस्थित ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ को 2013 में अकादमिक रूप से प्रारम्भ किया गया था। 1 अक्टूबर 2023 को 10 साल पूरे हो रहे हैं। इन दस वर्षों में विश्वविद्यालय ने भौतिक सरंचना से लेकर अकादमिक स्तर पर उच्चतम उपलब्धियों को छुआ है। जिसमें भाषा विश्वविद्यालय द्वारा 12बी स्टेटस भी एक अहम् उपलब्धि है। इसी के साथ साथ इंजीनियरिंग विभागों को स्थापित किया गया कई नए सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स प्रारंभ किये गए। आज स्थिति यह है कि भाषा विश्वविद्यालय नैक में भी खुद को प्रस्तुत करने जा रहा है। विगत दस वर्षों में भाषा विश्विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। इस वर्ष का स्थापना दिवस कई मायनो म

प्रोजेक्ट के अवशेष कार्यों को जल्द पूरा कराये : दुर्गा शंकर मिश्र

चित्र
मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सुल्तानपुर रोड स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया स्थलीय निरीक्षण मुख्य सचिव ने फ्लैट की नेमप्लेट पर घर की महिला मुखिया का नाम अंकित कराने के दिए निर्देश लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सुल्तानपुर रोड स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में पौधारौपण भी किया। साथ ही मुख्य सचिव ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का यह संकल्प है कि हर गरीब के सिर पर छत हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का नियमित अनुश्रवण के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण भी करें। निर्माण कार्यों के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं जैसे एसटीपी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीवर, नल, गैस, बिजली कनेक्शन आदि का भी समय-समय पर रिव्यू करते रहें। जहां भी कोई समस्या है उसका आपसी समन्वय से शीघ्र समाधान करायें। महिला सशक्तिकरण

आईईटी लखनऊ में व्याख्यान का आयोजन

चित्र
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में शुक्रवार को संस्थान के निदेशक प्रो विनीत कंसल की अध्यक्षता में बीटेक ईसीई एवं बीटेक ईआईई तथा बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र / छात्राओं के लिये "चन्द्रयान-3" के सम्बन्ध में विशिष्ट अतिथि द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र के स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर में कार्यरत इंजीनियर रितेश शर्मा डिप्टी प्रोजेक्ट निदेशक द्वारा विद्यार्थियों को "चन्द्रयान- 3" प्रोजेक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी दी।  रितेश शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी लखनऊ के इलैक्ट्रानिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के एल्यूमनाई भी हैं। इस कार्यक्रम का संचालन आईईई स्टूडेंट चैप्टर, आईईटी, लखनऊ के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का समन्वयन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो सुबोध वैरिया, प्रोफेसर एवं प्रो नीलम श्रीवास्तव, प्रोफेसर के एवम् डा आरसीएस चौहान द्वारा किया गया। इस व्याख्यान में विभाग के अन्य शिक्षकगण डा राजीव कु

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने यूपी विधानभवन का किया भ्रमण

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने आज विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी रत्ना राय चौधरी सेन भी उपस्थिति थी। विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना की अनुपस्थिति में विशेष सचिव बृजभूषण दुबे समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।  इस मौके पर त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने विधान भवन स्थित सभा मंडप, पिक्चर गैलरी, नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) सेवा केन्द्र, विधान पुस्तकालय तथा सभा मण्डप का अवलोकन किया।  त्रिपुरा के विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंधु सेन को बताया गया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा ई-विधान लागू करने वाला देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। सभी सदस्यों को वरिष्ठता के आधार पर सीट आवंटन किया गया है। प्रश्नों को सदन में लगाए जा रहे स्क्रीन पर दिखाये जाने के साथ ही प्रश्नों के सापेक्ष अनुपूरक प्रश्नों एवं सदस्यों को ई-विधान के प्रशिक्षण सहित यूट्यूब सोशल मीडिया एवं सत्र की कार्यवाही के सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था है।  विधानसभा का भ्रमण करने के बाद त्रिपुरा विधानसभा क

बीएसएनवी इण्टर कालेज के पूर्व प्रवक्ता विजय त्रिपाठी राष्ट्र कर्मयोगी शिक्षक सम्मान से सम्मानित

चित्र
लखनऊ । काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय शहीद मेला में मैनपुरी से चलकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयी शहीद रज कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।  मुख्य अतिथि भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव तथा संस्था के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण करके समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में शहीदों  के परिजनों एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले नागरिकों  के अतिरिक्त बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इण्टर कालेज, लखनऊ के पूर्व प्रवक्ता विजय त्रिपाठी, सेवारत प्रवक्ता डॉ. रिंकी वर्मा व डॉ. अंकिता को राष्ट्र कर्मयोगी शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह,राष्ट्रीय शहीद मेला चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरबक्स सिंह, संस्थापक धर्मेन्द्र अज्ञानी, प्रदेश सचिव शिवम सिंह यादव, संयोजक रवि भूषण सिंह आदि अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इन्द्र पाल सिंह ने किया।

सुभारती डिफेन्स एकेडमी के छात्र स्पर्श पंडित का एसएसबी में चयन से कालेज में हर्ष का माहौल

चित्र
लखनऊ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ स्थित कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के छात्र स्पर्श पंडित ने एसएसबी नेवी टेक्नीकल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार व सुभारती डिफेन्स एकेडमी का नाम रोशन किया है। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण, कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज ने छात्र स्पर्श पंडित को एसएसबी में चयन होने पर शुभकामनाएं दी है। कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी ने बताया कि छात्र स्पर्श पंडित ने सुभारती डिफेन्स एकेडमी के प्रशिक्षकों के निर्देश में कड़ी मेहनत करके एसएसबी परीक्षा पास कर सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि छात्र की सफलता का श्रेय उसके कठिन परिश्रम और गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण को जाता है। उन्होंने विशेष बताया कि छात्र स्पर्श पंडित के रूप सुभारती डिफेन्स एकेडमी द्वारा लगातार यह एसएसबी में 14 वां चयन है।  उन्होंने कहा कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सेना में रोजगार हेतु एसएसबी, एनडीए, वायुसेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल, अग

देवरिया के बगहा मठिया गांव में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
देवरिया। विकास खण्ड सदर के अंतर्गत ग्राम सभा बगहा मठिया में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देवरिया के भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जन समूह को बताया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वसियों को फल भी वितरित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर 2 अक्टूकर महात्मा गांधी के जन्मदिन तक 15 दिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा।  कार्यक्रम में राजन सोनकर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, डॉ रामप्यारे जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, अरविंद पाण्डेय जिलामंत्री, डॉ गंगा शरण पाण्डेय, अरविंद सिंह, अनु सिंह, पप्पू सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, हरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह टुन्नु, बृज किशोर राव, चंदन चौहान, अवधेश गुप्ता, छोटे लाल यादव, गोविंद चौरसिया, विजय पंडित, मनीष मल, राजन सिंह सहित गांव के

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के 38वें दीक्षान्त समारोह की राज्यपाल ने की अध्यक्षता

चित्र
राज्यपाल ने सीएसजेएम युनिवर्सिटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में 209171 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की                                                                                लखनऊ। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के 38वें दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करते हुए 101947 छात्रों तथा 107224 छात्राओं को उपाधि प्रदान की। शोध कार्यों पर 11 छात्राओं तथा 12 छात्रों ने शोध उपाधि प्राप्त की। राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को 2 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 2 कुलाधिपति रजत पदक तथा 29 कुलाधिपति कांस्य पदक, 12 कुलपति स्वर्ण पदक तथा 53 दानदाता स्वर्ण पदक प्रदान किया। समारोह में पद्मश्री प्रो मणीन्द्र अग्रवाल तथा हनी बी नेटवर्क के संस्थापक पद्मश्री प्रो अनिल गुप्ता को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त चंद्रयान-3 की सफलता में सहयोग देने वाले विश्वविद्यालय के 4 पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने दीक्षान्त समारोह में प्रदान की गईं सभी 209171 उपाधियों एवं अंकतालिकाओं को ऑनलाइन माध्यम से बटन दबाकर डिजीलॉकर में भी अपलोड करने

राष्ट्रीय पोषण माह और अक्षयपात्र

चित्र
लेखक: अशोक मिश्र (वरिष्ठ पत्रकार) पोषण अभियान के अंतर्गत हर साल सितंबर के महीने में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। अक्षयपात्र फाउंडेशन इस अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है। देश के 15 राज्यों व कुछ केंद्र शासित प्रदेश में अक्षयपात्र 67 किचन के माध्यम से लगभग 22 लाख स्कूली बच्चों को दोपहर का गरमा गरम पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है। उत्तर प्रदेश में अक्षय पात्र फाउंडेशन का किचन मथुरा, लखनऊ, वाराणसी व गोरखपुर में काम कर रहा है। लखनऊ में जहां 1472 स्कूलों के करीब सवा लाख बच्चों को भोजन दिया जा रहा है वहीं मथुरा में भी दो हजार स्कूलों के करीब सवा लाख बच्चों को दोपहर का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वाराणसी में अक्षय पात्र किचन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से 7 जुलाई 2022 में हुआ था। यहां भी करीब पचास हजार से बच्चों को दोपहर का गरमा गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी।  गोरखपुर में करीब डेढ़ सौ स्कूलों के 25-30 हजार बच्चों को दोपहर का पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। लख

डॉ शल्या राज शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित

चित्र
मेरठ। गाजियाबाद में लोक पहल एवं अरुणोदय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती पर बौद्धिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज को शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ प्रवेश कुमार चौधरी, लोक पहल के अध्यक्ष डॉ बीएल आर्या एवं अरुणोदय संस्था की अध्यक्ष डॉ अनुभूति चौहान ने डॉ शल्या राज को प्रेषित किया। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ.शल्या राज ने लोक पहल एवं अरुणोदय संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने राष्ट्र सेवक श्रद्धेय अशोक सिंघल को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंघल जी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में अग्रणी रह कर राष्ट्र एकता हेतु किया गया संघर्ष व त्याग हमारे लिये प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक पूरे समाज को ज्ञान का प्रकाश प्रदान कर उन्हें जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने विशेष कहा क

दुनिया में विकास की भावना का पोषक है भारत : सीएम योगी

चित्र
ब्राह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 54वीं व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 9वीं पुण्यतिथि पर साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह का शुभारंभ पीएम मोदी ने समाप्त की भेदभाव की भावना, पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण भारत एक  विरासत पर करें गर्व, कर्तव्यों के प्रति रहें जागरूक गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के अंदर विकास की भावना क्या होनी चाहिए, यह भारत ने ही दिया है। विगत नौ वर्षों से देश और दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इसी भावना का प्रतिनिधित्व भी कर रहा है।  सीएम योगी युगपुरुष ब्राह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 54वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी के क्रम में प्रथम दिन बुधवार को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना की आधारशिला' विषयक संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक संकल्प दिया। उत्तर से दक्षिण

जनता की समस्याओं का कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम योगी

चित्र
जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा, बिलकुल मत घबराइए, हम कराएंगे प्रभावी कार्रवाई  गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि बिलकुल मत घबराइए, सरकार आपके साथ है। प्रभावी कार्रवाई करते हुए सबकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक समाधान कराएं। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।गोरखनाथ मंदिर परिसर में बुधवार सुबह जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया

सुभारती को मिला उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेज का खिताब

चित्र
सुभारती डेंटल कॉलेज को दन्त चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेज 2023 का मिला सम्मान। लखनऊ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ निजी कॉलेज के सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में ‘साइनोडेंट’ द्वारा आयोजित आठवीं विश्व डेंटल साइंस एवं ओरल हेल्थ कॉन्फ्रेंस 2023 के साथ एशिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह के दौरान दिया गया। सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुभारती डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ निखिल श्रीवास्तव ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय सुभारती समूह के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग व सुभारती डेंटल कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया।  इस अवसर पर डॉ निखिल श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुरस्कार सुभारती डेंटल कॉलेज

नवयुग कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

चित्र
एक्सपीरियोम बायोटेक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यशाला  लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग एवं महाविद्यालय की संस्थान अन्वेषण समिति की संस्तुति पर एक्सपीरियोम बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हैंड्स ओन ट्रेनिंग वर्कशॉप इन मॉलिक्युलर बायोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला के प्रथम दिवस छात्राओं ने ई कोली बैक्टीरिया का कल्चर करना व किस तरह से प्लासमिड आइसोलेशन फेवरजेन प्लासमिड एक्सट्रैक्शन किट और सिलिका बेस्ड माइक्रोसेंट्रीफ्यूज व स्पिन कॉलम फॉर्मेट द्वारा प्लासमिड का आइसोलेशन करना और एग्रोज जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस का प्रयोग करके प्लैसमिड (एक्स्ट्रा क्रोमोसोमल डीएनए) के बैंड को जेल पर दिखता कैसा है आदि का प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण से छात्राओं ने डीएनए, आरएनए और प्लैसमिड जैसी जटिल विषय वस्तु को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझने का प्रयास किया क्योंकि विज्ञान विषय का ज्ञान प्रयोगात्मक होता है।   कार्यशाला के दूसरे दिन विग्ना रेडियाटा (मूंग) की पत्तियों से आरएनए आइसोलेशन ट्राइजोल विधि द्वा

महिला आरक्षण बिल से मातृशक्ति में एक नई ऊर्जा एवं विश्वास पैदा होगाः नरेन्द्र मोदी

चित्र
दोनों सदनों में पूर्ण बहुमत से महिला आरक्षण बिल पास परिसीमन और जनगणना के बाद लागू होगा महिला आरक्षण बिल AIMIMके दो सांसदों ने विरोध में डाले वोट  बिल पास होने की खुशी में बीजेपी आफिस और पूरे देश में जश्न मना रही हैं महिलाएं नागरिक सत्ता ब्यूरो, नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल ‘‘नारी शक्ति वंदन विधेयक‘‘ लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थिति भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा दफ्तर पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मैं आज देश की हर माता-बहन और बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसों 20 और 21 सितंबर को हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है। हम सबका सौभाग्य है कि ये अवसर हमें मिला है। आने वाली हर पीढ़ी तक इस दिवस की और इस निर्णय की चर्चा होगी। नई संसद में चार दिन चलने वाला पहला सत्र इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अच्छरों में अंकित हो गया है। क्योंकि नई संसद के पहले सत्र में देश की आधी आबादी से जुड़ा महिला आरक्षण बिल ‘‘नारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया

चित्र
यूपी की इकोनॉमिक ग्रोथ की यह उपलब्धि सराहनीय है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 21 से 25 सितम्बर तक चलने वाले यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो के प्रथम संस्करण का शुभारम्भ किया। यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा के इण्डिया एक्स्पो मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन अत्यन्त सराहनीय है। उत्तर प्रदेश के विकास को निरन्तर ऊर्जा तथा दिशा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के निर्माताओं एवं उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय बाजार तथा अपनी पहुँच और पकड़ बनाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उत्तर प्रदेश ने पिछले 6-7 वर्षों में देश के आर्थिक विकास को अपना विशिष्ट योगदान दिया है। राज्य

राष्ट्रपति ने एकेटीयू के स्टार्टअप का लिया जायजा

चित्र
नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रतिभाग कर रहा है इनोवेशन हब एकेटीयू  लखनऊ। पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का नोएडा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से शो में में 30 स्टार्टअप के लगाए स्टॉल का भी जायजा लिया। राष्ट्रपति को एसीएस एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद ने स्टार्टअप की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्टार्टअप की जानकारी ली।  आपको बता दें कि शो में इन्नोवेशन हब के नेतृत्व में प्रदेश के सरकारी एवं अनुदानित और प्राइवेट कॉलेज के इनक्यूबेशन सेंटर्स के चुनिंदा 30 प्रोडक्ट वाले स्टार्टअप को प्रदर्शन करने का मौका दिया गया है। शो में देश ही नहीं दुनिया की बड़ी कंपनियों और खरीदार शिरकत कर रहे हैं। जिससे इन स्टार्टअप को वैश्विक रूप से पहचान मिलने में मदद मिलेगी। यह आयोजन 21 से 25 सितंबर तक चलेगा।  एकेटीयू के कुलपति प्रो जेपी पांडेय के निर्देशन में वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, डॉ अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, वंदना शर्मा, रितेश सक्सेना सहित इनक

धूमधाम से शुरू हुआ एमिटी का वार्षिक खेल समारोह ‘‘संगठन-2023’’

चित्र
 खिलाड़ियों द्वारा निकाला गया मार्च पास्ट लखनऊ। विद्यार्थियो को खेलकूद गतिविधियों और स्वस्थ्य शरीर व स्वस्थ्य मन के प्रति संवेदनशील बनाने और और उनमें खेल भावना का विकास करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के वार्षिक खेल-कूद समारोह संगठन-2023 का आज गुरूवार कोे वैदिक मंत्रोच्चार-पूजन के साथ विधिवत शुभारम्भ किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता संगठन का आयोजन एमिटी समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक के चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर स्थापना दिवस के रूप् में आयोजित किया जाता है। मुख्य अतिथि के रूप में ख्यातिलब्ध धाविका, ओलम्पियन, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पद्मश्री सुधा सिंह कार्यक्रम में शामिल हुईं। उप प्रति कुलपति एमिटी विवि लखनऊ परिसर सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ अनिल तिवारी, डीन रिर्सच विज्ञान एवं टैक्नोलाजी प्रोफेसर कमर रहमान, डीन अकादमिक डॉ राजेश तिवारी और डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर मंजू अग्रवाल सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रति कुलपति सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ अनिल तिवारी और प्रोफेसर मंजू अग्रवाल ने खिलाडियों को खेल मशाल सौंपकर किया।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

चित्र
जिलाध्यक्ष भुपेन्द सिंह के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी: नीरज शाही सेवा पखवाड़ा के अवसर पर महिलाओं को साड़ी फल एवं मिष्ठान्न का वितरण किया गया लखनऊ। देवरिया में भाजपा नेता नीरज शाही के आवास देवराड़ पिपरा-चन्द्रभान तथा सोनूघाट चौराहे पर भारी संख्या में गाजे-बाजे के साथ लोगों ने देवरिया के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भुपेन्द सिंह का भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष भुपेन्द सिंह ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा उनके सम्मान की रक्षा और पार्टी को जनपद देवरिया में नए कीर्तिमान स्थापित कराना हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा।  नीरज शाही ने बुलडोजर पर किया स्वागत भाजपा नेता नीरज शाही ने जिलाध्यक्ष भुपेन्द सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि भुपेन्द्रजी किसान परिवार से तथा पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं इसलिए इनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। सदर ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता ने कहा कि छात्र नेता के समय से ही आपने जरूरतमंद तथा छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते रहे हैं जिसके कारण आपकी छवि

एकेटीयू के में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू

चित्र
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज के जेईइ्र मेंस के तहत बीटेक और नाटा के जरिये पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कुलपति प्रो जेपी पांडेय के निर्देशन में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया गुरूवार से शुरू हो गयी। पहले दिन ऑनलाइन चॉइस फिलिंग एल्टरेशन एंड लॉकिंग की प्रक्रिया हुई। इसका सीट अलॉटमेंट शुक्रवार को किया जाएगा।  जबकि सीयूईटी यूजी और पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग अल्टरेशन एंड लॉकिंग 22 सितंबर को होगा। इसका सीट अलॉटमेंट 23 सितंबर को किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रथम राउंड की काउंसलिंग के तहत 23454 सीटों के अलॉटमेंट के सापेक्ष जेईई मेंस के तहत बीटेक में 19243 अभ्यर्थियों ने सीट कन्फर्मेशन फीस जमा किया है। इसी तरह नाटा के तहत बीआर्क में 156 आवंटित सीटों के सापेक्ष 93 ने फीस जमा किया है। आपको बता दें कि सीट कंफर्मेशन फीस सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 20 हजार रूपये है जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों को सीट कन्फर्मेशन फीस के रूप में 12 हजार रूपये जमा करना है। समन्वयक प्रो अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि दूसरे

प्रो चंदना डे को बनाया अधिष्ठाता छात्र कल्याण और सांस्कृतिक समिति का अध्यक्ष

चित्र
लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा शिक्षा शास्त्र की प्रो चंदना डे को ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ का अधिष्ठाता, छात्र कल्याण और अध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति बनाया गया है। प्रो डे ने पद का दायित्व ग्रहण करते ही छात्र हित को सर्वाेपरि रखते हुए कहा की विश्वविद्यालय के छात्रों को लेकर विवि प्रशासन हमेशा से ही सजग रहा है। और सदैव छात्रों के हित के आज भी उपलब्ध है।

भाषा विश्वविद्यालय में छात्रों को मिला 9 लाख का पैकेज

चित्र
लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा कराई गई प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत 5 होनहार विद्यार्थियों का बायजूस कंपनी द्वारा 9 लाख के पैकेज पर चयन किया गया। पिछले चार दिवसों से चल रही इस प्रक्रिया में कुल 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें बीटेक कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी के साथ-साथ एमसीए, बीसीए, एमबीए, बीबीए, एमकॉम और बीकॉम के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया।  चयनित छात्रों को 8 से 9 लाख का वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा, जिसमें शुरुआती 3 महीनों में उनको ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें 22,500 रूपये का मासिक वेतन मिलेगा। पिछले तीन दिनो से भिन्न भिन्न चरणो में चयन प्रक्रिया चली। जिसमें मोहम्मद साबिर (बीटेक कंप्यूटर साइंस), मोहम्मद फैजान खान (बीटेक कंप्यूटर साइंस), विजय प्रताप (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), मोहम्मद नोमान (बीबीए) और मोहम्मद फ़राज़ इमाम (एमबीए) का चयन हुआ। कंपनी की एचआर मिस अंकिता के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित विद्यार्थीयो को 26 सितंबर तक कम्पनी में अपनी उपस्थति दर्ज करानी है। वि

भाषा विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

चित्र
लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का ओरियंटेशन प्रोग्राम परिचय-2023 का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवम दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। ओरियंटेशन कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन विभाग के डीन एवम हेड प्रो एहतेशाम अहमद द्वारा वाणिज्य विभाग के बारे बताते हुए किया साथ ही विभाग में चलने वाले यूजीपीजी और डिप्लोमा इन जीएसटी तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कैपिटल मार्केट इन्वेस्ट आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।  इसके पश्चात कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीए भूपेश डोडेजा रहे जिन्होंने छात्रों को प्रोफेशनल प्रोग्राम चार्टेड अकाउंटेंट, कंपनी सेकेट्री, तथा कॉस्ट अकाउंटेंट के बारे में छात्रों को बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो एके सक्सेना (एक्स डीन वाणिज्य संकाय इंटीग्रल विश्वविद्यालय) ने कॉमर्स क्षेत्र के उभरते हुए विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन रज़ा अंसारी छात्र एमकॉम ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कुलानुशासक डॉ नीरज शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में डॉ मनीष कुमार, डॉ जैबुन निसा, आफरीन फातिमा, आदि लोग उपस्थित

छात्र-छात्राएं स्वाध्याय व निरंतर अभ्यास पर दें ध्यान: आनंदीबेन पटेल

चित्र
राज्यपाल ने बेसिक विद्यालय लाजपत नगर चौक का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को फल व प्रेरणादायी कहानियों की पुस्तकें वितरित की  गोमती नदी से नवजात को बचाने वाले साहसी बच्चों से भी विद्यालय में मिली राज्यपाल लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज बेसिक विद्यालय लाजपत नगर चौक लखनऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनसे गणित के सवाल हल करवाये और कविता पाठ भी सुना। राज्यपाल ने बच्चों को स्वाध्याय व पाठ का निरंतर अभ्यास तथा समय से रिवीजन हेतु कहा। राज्यपाल के आगमन पर छात्र-छात्राओं द्वारा अभिनंदन कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने कक्षा अध्यापक से बच्चों की उपस्थिति भी जानी और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एक शिक्षक को इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि कौन-सा छात्र या छात्रा पढ़ने में कमजोर है और कौन-सा पढ़ने में ठीक है। यह शिक्षक का दायित्व है कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति अभिरूचि पैदा करें। छात्र-छात्राओं से संवाद के क्रम में राज्यपाल उनकी रूचियों से भी अवगत हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों