धूमधाम से शुरू हुआ एमिटी का वार्षिक खेल समारोह ‘‘संगठन-2023’’

  •  खिलाड़ियों द्वारा निकाला गया मार्च पास्ट

लखनऊ। विद्यार्थियो को खेलकूद गतिविधियों और स्वस्थ्य शरीर व स्वस्थ्य मन के प्रति संवेदनशील बनाने और और उनमें खेल भावना का विकास करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के वार्षिक खेल-कूद समारोह संगठन-2023 का आज गुरूवार कोे वैदिक मंत्रोच्चार-पूजन के साथ विधिवत शुभारम्भ किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता संगठन का आयोजन एमिटी समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक के चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर स्थापना दिवस के रूप् में आयोजित किया जाता है।

मुख्य अतिथि के रूप में ख्यातिलब्ध धाविका, ओलम्पियन, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पद्मश्री सुधा सिंह कार्यक्रम में शामिल हुईं। उप प्रति कुलपति एमिटी विवि लखनऊ परिसर सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ अनिल तिवारी, डीन रिर्सच विज्ञान एवं टैक्नोलाजी प्रोफेसर कमर रहमान, डीन अकादमिक डॉ राजेश तिवारी और डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर मंजू अग्रवाल सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रति कुलपति सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ अनिल तिवारी और प्रोफेसर मंजू अग्रवाल ने खिलाडियों को खेल मशाल सौंपकर किया। खेल मशाल विश्वविद्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों के पास से अग्रसारित होकर मुख्य अतिथि पद्मश्री सुधा सिंह के हाथों में पहुंची। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खेल मशाल से संगठन-2023 की खेल ज्योति को प्रज्जवलित किया। उन्होेने शान्ति और उन्नति के प्रतीक स्वरूप सफेद गुब्बारों को भी आसमान की ओर छोड़ा। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों द्वारा निकाले मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रोफेसर मंजू अग्रवाल ने कहा कि एमिटी समूह के संस्थापक डॉ अशोक के चौहान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद गतिविधियों को अत्यंत आवश्यक मानते हैं इसीलिए उनके जन्मदिवस पर संगठन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रति कुलपति सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ अनिल तिवारी ने कहा कि संगठन अपने प्रथम आयोजन के बाद से हर साल बेहतर हुआ है। संगठन का संदेश है संघेः शक्ति यानी एकजुटता, एकता में ही शक्ति है। एमिटी लखनऊ परिसर जहां देश के कोने कोने से आए विद्यार्थी एक साथ पढ़ते-खेलते हैै इसी एकता की मिसाल प्रस्तुत करता है।

  • जीवन में ऐसा कुछ करें कि आपको मुख्य अतिथि बनाया जाएः पद्मश्री सुधा सिंह

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री सुधा सिंह ने कहा कि खेल हममें जो सबसे बड़ा गुण पैदा करते हैं वो है अनुशासन। एक अनुशासित व्यक्ति ही अपने समय और संसाधनों का सदुपयोग करके देश और समाज के काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन का पालन करने में भले ही हमें मुश्किलें आएं परेशानी हो पर यही हमें जीवन में आगे बढ़ाता है। सुधा सिंह ने कहा कि आज का युवा सुबह धरती पर पैर रखने से पहले अपने मोबाइल फोन को चेक करता है। पर हमें ट्रेनिंग के दौरान दिन में सिर्फ एक घंटे के लिए फोन देखने दिया जाता था। हमारे कोच कड़े अनुशासन में रखते थे उसी का परिणाम है कि आज दुनियां हमें जानती है। आप भी अपने जीवन को अनुशासित करके ऐसा कुछ अवश्य करिए कि जहां आज आप पढ़ रहे हो वहीं मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया जाए। 

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित हुईं जिसमें एमिटी स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य को प्रथम, एमिटी बिजनेस स्कूल की प्रस्तुति रासलीला नृत्य को दूसरा और एमिटी लॉ स्कूल के कत्थक नृत्य की प्रस्तुति को तीसरे पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया। संगठन 2023 में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में एमिटी के सभी विभागों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। संगठन-2023 के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, टेनिस, बालीबाल आदि सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही