मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में नीरज शाही ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देवरिया। मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पिपरा चंद्रभान, बैरौना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही ने कलश लेकर उसमें लोगों का योगदान लिया उन्होंने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद होने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है। हमारे देश के सभी स्वतंत्रता सेनानी भारत को एक ऐसे देश के रूप में देखना चाहते थे जहां सभी लोग एक साथ रहते हों। स्वतन्त्रता सेनानियों ने भारत की जिस मिट्टी के लिए अपनी जान दे दी मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंदर भारत के अलग-अलग हिस्सों से माटी लाई जाएगी एवं उस मिट्टी का इस्तेमाल दिल्ली के कर्तव्य पथ बने मित्र वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा। 

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ देश की 75वीं आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। यह अभियान देश के वीरों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया है।  सशक्त, समर्थ और शक्तिशाली भारत के लिए जो कार्यक्रम दिए गए हैं, उसी की श्रृंखला में प्रदेश भर के हर नगर निकाय व हर विकासखंड से अमृतकलश एकत्र होकर लखनऊ और फिर दिल्ली के लिए जाएंगे। 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख देवरिया सदर पवन कुमार गुप्त पिंटू जायसवाल, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, ग्राम प्रधान पिपरा चंद्रभान सत्येंद्र यादव, बैरौना शंभू यादव, शैलेंद्र सिंह टुन्नू,  सुरेंद्र मिश्रा, विष्णु सिंह, मनोज गुप्ता, रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी, मनोज गुप्ता, रितेश शर्मा, उपेंद्र गौड़, वीरेंद्र शर्मा, विशाल गिरी, उग्रसेन सिंह, सुनील सिंह, देवी शरण जयसवाल, चंदन चौहान, अवधेश गुप्ता, डब्लू यादव आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही