देवरिया के बगहा मठिया गांव में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

देवरिया। विकास खण्ड सदर के अंतर्गत ग्राम सभा बगहा मठिया में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देवरिया के भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जन समूह को बताया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वसियों को फल भी वितरित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर 2 अक्टूकर महात्मा गांधी के जन्मदिन तक 15 दिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा। 

कार्यक्रम में राजन सोनकर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, डॉ रामप्यारे जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, अरविंद पाण्डेय जिलामंत्री, डॉ गंगा शरण पाण्डेय, अरविंद सिंह, अनु सिंह, पप्पू सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, हरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह टुन्नु, बृज किशोर राव, चंदन चौहान, अवधेश गुप्ता, छोटे लाल यादव, गोविंद चौरसिया, विजय पंडित, मनीष मल, राजन सिंह सहित गांव के लोग उपस्थि रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही