एक अक्टूबर को मनाया जाएगा भाषा विश्वविद्यालय का दसवां स्थापना दिवस समारोह

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के दसवें स्थापना दिवस का तीन दिवसीय समारोह 1 अक्टूबर से शुरू होगा। इस समारोह में कई खेल-कूद प्रतियोगितायों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। आगामी तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस समारोह में शहर के विभिन्न विश्विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

हरदोई सीतापुर बाईपास रोड पर अवस्थित ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ को 2013 में अकादमिक रूप से प्रारम्भ किया गया था। 1 अक्टूबर 2023 को 10 साल पूरे हो रहे हैं। इन दस वर्षों में विश्वविद्यालय ने भौतिक सरंचना से लेकर अकादमिक स्तर पर उच्चतम उपलब्धियों को छुआ है। जिसमें भाषा विश्वविद्यालय द्वारा 12बी स्टेटस भी एक अहम् उपलब्धि है। इसी के साथ साथ इंजीनियरिंग विभागों को स्थापित किया गया कई नए सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स प्रारंभ किये गए। आज स्थिति यह है कि भाषा विश्वविद्यालय नैक में भी खुद को प्रस्तुत करने जा रहा है। विगत दस वर्षों में भाषा विश्विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।

  • इस वर्ष का स्थापना दिवस कई मायनो में खास रहेगा 

सर्वप्रथम इस बार की समस्त गतिविधियों की कमान विश्विद्यालय की विद्यार्थी परिषद् के हाथ में रहेगी। समस्त प्रतियोगितायों का आयोजन भी विद्यार्थियों द्वारा ही कराया जायेगा। साथ ही स्थापना दिवस कार्यक्रम को बार ICICI बैंक द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है जिसका श्रेय बैंक के ज़ोनल हेड डॉ अभिषेक पराशर को जाता है। स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे कुलपति प्रो एनबी सिंह स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भाषा विश्वविद्यालय ने विगत वर्षों में उतोरत्तर विकास किया है जो की सराहनीय है।

स्थापना दिवस के उद्घाटन सत्र में आने वाले अतिथियों में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, राजेश निगम, अजय कुमार सिंह, अरुण माथुर और डीके वर्मा रहेंगे। स्थापना के उपलक्ष्य में भाषा विश्वविद्यालय COSSAC नाम से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही