नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

  • जिलाध्यक्ष भुपेन्द सिंह के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी: नीरज शाही
  • सेवा पखवाड़ा के अवसर पर महिलाओं को साड़ी फल एवं मिष्ठान्न का वितरण किया गया

लखनऊ। देवरिया में भाजपा नेता नीरज शाही के आवास देवराड़ पिपरा-चन्द्रभान तथा सोनूघाट चौराहे पर भारी संख्या में गाजे-बाजे के साथ लोगों ने देवरिया के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भुपेन्द सिंह का भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष भुपेन्द सिंह ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा उनके सम्मान की रक्षा और पार्टी को जनपद देवरिया में नए कीर्तिमान स्थापित कराना हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा। 

नीरज शाही ने बुलडोजर पर किया स्वागत

भाजपा नेता नीरज शाही ने जिलाध्यक्ष भुपेन्द सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि भुपेन्द्रजी किसान परिवार से तथा पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं इसलिए इनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। सदर ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता ने कहा कि छात्र नेता के समय से ही आपने जरूरतमंद तथा छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते रहे हैं जिसके कारण आपकी छवि एक जननेता के रूप में रही है। सारे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर महिलाओं को साड़ी फल एवं मिष्ठान्न का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविन्द सिंह, सतीश वर्मा, राजेश मिश्रा, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष भलुअनी प्रमोद सिंह, अरविन्द चौहान, मंडल अध्यक्ष देवरिया देहात अरविंद चौहान, रवि प्रकाश मिश्रा, पुर्व जिला पंचायत सदस्य राजन यादव, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि पाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू गोड, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, ग्राम प्रधान सत्येंद्र तिवारी, फणिर्न्द नाथ तिवारी, बृजकिशोर राव, विवेका नंद तिवारी, अमरजीत गिरी, मनोज यादव, शम्भू यादव, राकेश सिहं, इंद्रजीत यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन चौहान, श्यामसुदर श्रीवास्तव, जगदीश यादव, बृजेश तिवारी, संजय तिवारी, अजय सिंह अन्नू, डॉ डीडी गुप्ता, नवीन यादव, विजय जायसवाल, विवेक कुमार शाही, मुन्ना सिंह समाजसेवी अवधेश गुप्ता सहित सैकड़ो लोगों ने भुपेन्द्र सिंह का स्वागत किया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही