संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सतीश महाना ने गिनाई उपलब्धियां कहा नयी विधानसभा का निर्माण जल्द शुरू होगा

चित्र
ई-विधान लागू होने से आम जनता भी यूट्यूब पर देख रही  की कार्यवाही: सतीश महाना देश के सभी विधान मंडलों में हो रही है ई-विधान की चर्चा एवं प्रशंसा  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश का 18वीं विधानसभा का एक वर्ष 29 मार्च को सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। इस एक वर्ष के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में उतर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा में बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। कानपुर से लगातार 8 बार निर्वाचित होने वाले नेता सतीश महाना ने एक विशिष्ट छवि निर्मित की है और ऐसे ऐतिहासिक आयाम स्थापित किये हैं जिसकी प्रशंसा देश की समस्त विधान मण्डलों में हो रही है। जो उत्तर प्रदेश की विधानसभा के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में नयी विधानसभा बनने एवं निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करने की घोषणा की। अपने संसदीय जीवन के दीर्घ अनुभव से उत्तर प्रदेश जैसी वृहद विधान सभा के चुनौती पूर्ण, निष्पक्षता एवं न्यायपूर्ण ढंग से सदन का संचालन करते हुए सतीश महाना ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 403 सदस्यों की यह विधान सभा विभिन्न सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। अट्

सुभाष चन्द्र सिंह की स्व लिखित पुस्तक ‘‘भारतीय नववर्षः पुनर्जागरण के आयाम‘‘ का लोकार्पण 31 मार्च को

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चन्द्र सिंह की स्व लिखित पुस्तक ‘‘भारतीय नववर्षः पुनर्जागरण के आयाम"  पुस्तक के लोकार्पण समारोह का आयोजन 31 मार्च को श्रीराम लीला मैदान ऐेेशबाग में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जस्टिस देवी प्रसाद सिंह करेंगे एवं बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गोपालजी टण्डन, मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि उ0प्र0 राज्य सूचना आयुक्त प्रमोद कुमार सिंह भाग लेंगे।  पत्रकार, मीडिया प्रशिक्षक और राष्ट्रीय विचार के प्रखर प्रवक्ता सुभाष चन्द्र सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह में बड़े दायित्व का निर्वहन कर चुके सुभाष चन्द्र सिंह किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है। राष्ट्रीय विचार के प्रति समर्पण, समर्थन और प्रतिबद्धता ने श्री सिंह को देश में एक अलग पहचान दिलाई। सुभाष चन्द्र सिंह राज्य सूचना आयुक्त बनने के बाद भी अपने व्यस्तम से समय निकाल कर लेखनी से जुड़े रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने ‘‘भारतीय नववर्षरू पुनर्जागरण के आयाम‘‘ लिखी और सम्पादकीय दायित्व भी निभाया है। 

चैत्र रामनवमी पर सतीश महाना ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने चैत्रनवमी एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है I  विधानसभा अध्यक्ष ने आदि शक्ति मां नवदुर्गा के अनुष्ठान के पर्व वासन्तिक नवरात्रि एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी पर कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा और प्रकाश प्रदान करता है।  श्री महाना ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन हम सबको जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। राम नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है । 

सीएमएस के मेधावी छात्रों को श्रम एवं सेवाजयोजन मंत्री अनिल राजभर ने सम्मानित किया

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर प्रथम कैम्पस द्वारा आज सीएमएस गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विद्यालय के मेधावी छात्रों, वार्षिक परीक्षा में टॉप करने वाले, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले एवं साँस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया।  मुख्य अतिथि आईएएस इन्द्रजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया और कहा कि यह मेधावी छात्र समाज की धरोहर हैं। यही छात्र समाज के भविष्य निर्माता हैं, अतः बचपन में ही चारित्रिक उत्कृष्टता की सुदृढ़ नींव रखी जानी चाहिए। सीएमएस के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ जगदीश गाँधी ने कहा कि शिक्षा एक सतत् और रचनात्मक प्रक्रिया है। बालक आगे चलकर क्या बनेगा किस रूप में समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा यह इस बात पर निर्भर है कि बाल्यावस्था म

किताबी ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल का भी अनुभव कराती है नई शिक्षा नीतिः ब्रजेश पाठक

चित्र
डॉ आरएमएल विश्वविद्यालय में शिक्षा नीति 2020 पर संगोष्टी का आयोजन लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय में कानूनी शिक्षा की गुणवक्ता बढ़ाने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका पर संगोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नई शिक्षा नीति पुरानी शिक्षा नीति से इस लिए बेहतर हैं क्योंकि नई शिक्षा नीति न केवल थियोरिटीकल कार्य पर केंद्रित है बल्कि प्रैक्टिकल कार्य पर भी छात्रों को केंद्रित करती हैं।  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति विधि के छात्रों के लिए इस लिए भी ज्यादा फायदे मंद हैं क्योंकि विधि के छात्रों को सैद्धांतिक शिक्षा तो कॉलेजों में मिल जाती हैं परंतु जब बात प्रैक्टिकल कार्य की आती थी तब वो पढ़ाई पूरी होने के बाद न्यायालयो में प्रैक्टिस शुरू करने पे उनको थोड़ा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परंतु अब नई शिक्षा नीति से सभी छात्रो की शिक्षा की गुणवक्ता में और सुधार देखने को मिलेगा। आखरी में उन्होंने विश्विद्यालय प्रशासन से कहा कि जो भी शोध इस विषय से संबंधित हो वो सरकार को भेजे जिससे समाज मे और सुधार लाया

सीएमएस आरडीएसओ के छात्रों ने किया अभूतपूर्व प्रदर्शन, जीता अभिभावकों का दिल

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। सीएमएस द्वारा आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में छात्रों ने ईश्वर भक्ति युक्त गीत एवं संगीत से अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय के छात्रों ने ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ के माध्यम से स्कूली प्रक्रिया में अभिभावकों को साझीदार बनाने के सीएमएस के प्रयास को सफल बना दिया। सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित सीएमएस आरडीएसओ के छात्रों ने अभूतपूर्व प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अभिभावकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ करते हुए सीएमएस के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ जगदीश गाँधी ने कहा कि घर का वातावरण, स्कूल का वातावरण, तथा समाज का वातावरण ये तीनों प्रकार के वातावरण ही बालक के तीन स्कूल तीन क्लास रूम या ज्ञान प्राप्त करने के तीन स्रोत होते हैं। वैसे तो इन तीनों प्रकार के वातावरण का प्रभाव बालक के मन और बुद्धि पर पड़ता है। किन्तु इन तीनों में ‘सबसे अधिक प्रभाव’ ‘स्कूल के वातावरण

जल्द ही वाराणसी में लोग करेंगे रोपवे से यात्रा

3.85 किमी की यात्रा मात्र 16 मिनट मे होगी पूरी  वाराणसी (नागरिक सत्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जल्द ही लोग रोपवे से करेंगे यात्रा। विश्व में भारत तीसरा देश और वाराणसी पहला शहर होगा जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे नमस्ते की सुविधा होगी। इसका उद्वाघाटन वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। रोपवे का रुट में कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया के बीच पांच स्टेशन होंगे, जिनमे कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे पर स्टेशन बनाया जाएगा। रोपवे की कुल दूरी 3.8 किलोमीटर होगी जो करीब 16 मिनट में तय होगी। लगभग 50 मीटर की ऊंचाई से क़रीब 150 ट्रॉली कार चलेंंगी। एक ट्रॉली में 10 एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे। यानि 6000 लोग दोनों दिशा से एक घंटे में आ जा सकेंगे। रोप वे का संचालन 16 घंटे होगा। रोप वे का कार्य 2 साल में पूर्ण होगा। हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए ट्रॉली उपलब्ध रहेगी। 

मानव जीवन की प्रत्येक समस्या का समाधान देती है श्रीरामचरितमानस: मानस किंकर

चित्र
विश्व संवाद केन्द्र में 'मानवता का संविधान श्रीरामचरितमानस' विषयक संगोष्ठी में की गई चर्चा  रामचरितमानस में समाज की प्रत्येक परंपरा का विद्यमान, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण लखनऊ (नागरिक सत्ता)। विश्व संवाद केंद्र अवध लखनऊ में आयोजित 'मानवता का संविधान श्रीरामचरितमानस' विषयक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विख्यात मानस मर्मज्ञ मानस किंकर ने कहा कि मानस में समाज की प्रत्येक समस्या का समाधान है। सज्जन शक्ति का संरक्षण और दुर्जन शक्ति का प्रबल प्रतिकार करना भी मानस सिखाती है। नकारात्मक सत्ता को समाप्त कर शाश्वत सत्ता की स्थापना करना हर सज्जन शक्ति का दायित्व होना चाहिए। मंदबुद्धि और सनातन को नीचा दिखाने वाले लोग आज गोस्वामी तुलसीदास और उनकी विश्वविख्यात विरचित कृति श्रीरामचरितमानस पर प्रश्न उठा रहे हैं।  इससे पूर्व संगोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य वक्ता मानस मर्मज्ञ मानस किंकर, विश्व संवाद केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र भदौरिया, राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह, विश्व संवाद केन्द्र के सचिव अशोक कुमार सिन्हा, राष्ट्रधर्म के निदेशक सर्वेश चंद्र द्विवेदी, वरिष

उत्तर प्रदेश के पशुधन के संवर्धन और संरक्षण के नए अध्याय की शुरूआत है: योगी आदित्यनाथ

चित्र
टोल फ्री नम्बर 1962 द्वारा मोबाइल वेटनरी यूनिट की सेवाओं का शुभारंभ 201 करोड़ रुपये की लागत से जीपीएस युक्त 520 मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय पशुपालन डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री परशोत्तम रुपाला ने आज पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के अन्तर्गत भारत सरकार के सहयोग से 201 करोड़ रुपये की लागत से जीपीएस से लैस 520 मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बासन्तीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के लगभग 6 करोड़ पशुधन के संरक्षण और संवर्धन की दृष्टि से भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी मोबाइल वेटनरी यूनिट के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश के पशुधन के संवर्धन और संरक्षण के नए अध्याय की शुरूआत है। आज उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 1962 टोल फ्री नम्बर के माध्यम से इन मोबाइल वेटनरी यूनिट की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व उनकी प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने विगत

योगी-2.0 के पहले वर्ष में गोरखपुर को 12 हजार करोड़ की सौगात

चित्र
विश्व स्तरीय ढांचागत व नागरिक सुविधाओं का हो रहा विकास जेपी दूबे  गोरखपुर (नागरिक सत्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में गोरखपुर को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। विश्व स्तरीय ढांचागत व नागरिक सुविधाओं की विकास की मंशा से इस धनराशि में बड़ा हिस्सा रोड कनेक्टिविटी से जुड़ी और शोधन समेत जलनिकासी की परियोजनाओं के लिए है। मार्च 2022 में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मई 2022 से गोरखपुर पर नए विकास कार्यों का उपहार देने का सिलसिला मार्च 2023 तक जारी रखा है। सीएम योगी के दोबारा शपथ ग्रहण करने के बाद एक साल में गोरखपुर के हिस्से आई उपलब्धियों पर नजर डालें तो करीब डेढ़ दर्जन बार उनकी मौजूदगी में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण समारोह हुए। शुरुआत मई में हुई। 15 मई को मुख्यमंत्री ने सड़क बाढ़ सुरक्षा आदि से जुड़ी 33.16 करोड़ रुपये की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 111.33 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 15 मई को ही उन्होंने गीडा में बुनियादी सुविधाओं के विकास से संबंधित 144 करोड़ रुपये के कार्यों का

गाजियाबाद में भी खुलेगा अक्षय पात्र किचन

चित्र
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने रखी आधारशिला लखनऊ (नागरिक सत्ता)। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपने आगामी सेंट्रलाइज्ड मिड डे मील किचन की आधारशिला रखी। इस किचन से 524 सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों के एक लाख से ज्यादा बच्चों को दोपहर का भोजन मिलेगा। उत्तर प्रदेश में अक्षय पात्र फाउंडेशन का यह पांचवा रसोईघर होगा। इसे पूरी तरह अत्याधुनिक बनाया जाएगा।  भारत सरकार के नागरिक उड्डयन एवं सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री सेवानिवृत्त जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह मैं इस किचन की आधारशिला रखी। इस समारोह व भूमि पूजन में अक्षय पात्र के भरत दास प्रभु, स्वामी अनंत दास प्रभु, स्वामी रसराज कृष्ण दास प्रभु सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, विधायको व अधिकारीरियो आदि की मौजूदगी में जनरल वीके सिंह ने कहा कि अक्षय पात्र से निवेदन किया गया था कि यहां पर भी वह एक रसोईघर खोलें ताकि मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को स्वादिष्ट गरम खाना मिल सके। कई स्थानों को देखने के बाद मोदीनगर की यह जगह अक्षय पात्र किचन खोलने के लिए चिन्हित की गई। इसके लिए उन्होंने वि

मुख्यमंत्री योगी ने सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर गिनाई उपलब्धियां

चित्र
देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट यूपी में बन रहा हैः मुख्यमंत्री पीएम आवास योजना में 12 लाख लोगों को घर मिलेः मुख्यमंत्री फोटोः इन्द्रेश रस्तोगी जी द्वारा अखिलेश पाण्डेय लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश में दूसरी कार्यकाल का एक वर्ष सफलता पुर्वक पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन के आडिटोरियम पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को आज दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो गया है। 6 वर्ष में 3 वर्ष कोरोना काल में चला गया फिर भी हम नम्बर एक पर हैं। हमारी सरकार के 06 वर्षों के कालखंड में 5 लाख करोड़ से अधिक की निजी क्षेत्र की औद्योगिक परियोजनाओं का न केवल शिलान्यास हुआ, बल्कि इसमें कई इकाइयां अपना प्रोडक्शन भी शुरू कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से उत्तरप्रदेश ने देश दुनिया मे नई पहचान बनाई है मैं उनका आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल का भी प्रकट करते हुए कहा कि पिछले छ वर्षाे मे हमेशा सहयोग मिला खास तौर पर केंद्रीय संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।  मुख

आईएएस किंजल सिंह चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक नियुक्त

चित्र
फाइल फोटो आईएएस किंजल सिंह  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। आईएएस किंजल सिंह को उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया। उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आई छत्तीसगढ़ कैडर की 2006 बैच की आईएएस अधिकारी श्रुति सिंह को वापस मूल कैडर में भेजने के बाद यह पद रिक्त हो गया था उसके बाद डॉ जीके अनेजा को कार्यवाहक महानिदेशक का चार्ज दिया गया था। हालांकि इस पद पर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को नियुक्त करने का नियम है। इस पद पर आईएएस के बैठने से प्रधानाचार्यों में नाराजगी भी है। प्रधानाचार्य नहीं चाहते थे कि महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के पद पर किसी आईएएस की नियुक्ति हो।

भाषा विश्वविद्यालय में मनाया गया निक्षय दिवस

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय निक्षय दिवस के उपलक्ष्य में निक्षय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यक्रम के समन्वयक एवं कुलानुशासक डॉ नीरज शुक्ल ने दी। कार्यक्रम में कैरियर मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को क्षय रोग से बचाव के तरीकों तथा उपचार के बारे में विस्तार से बताया।  कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह के द्वारा विश्वविद्यालय के गोद लिए क्षय रोगियों तथा उनके प्रतिनिधियों को "पोषण पोटली" का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की संयोजक डॉ नलिनी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव में निक्षयमित्रों को भी नामांकित किया गया जो क्षय रोगियों को चिन्हित करके उनको स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह ने बताया की कुलाधिपति के दिशा निर्देशन में भाषा विश्वविद्यालय किस तरह क्षय रोग से लड़ने का कार्य कर रहा है

यूथ-20 के समग्र ढांचे के तहत केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

चित्र
  लखनऊ। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के अटल सभागार में क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन 24 मार्च को किया गया, साथ ही यूथ-20 की पेंटिंग प्रतियोगिता पत्रकारिता विभाग में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष एवम अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो तनवीर खदीजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगियों की पेंटिंग का अवलोकन डॉ राम दास एवं डॉ हारुन रशीद ने किया जिसके प्रथम पुरुस्कार मेराज फातमा, द्वितीय पुरुस्कार हर्षित शुक्ला एवं तृतीय पुरस्कार सबा रिजवान को मिला। अगली कड़ी में विश्वविद्यालय के अटल सभागार में क्षय रोग के प्रति जागरूकता पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षय रोग (टीबी) के बारे में विशेषज्ञों के माध्यम से चर्चा की गई। टीबी रोग उन्मूलन पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई जिसका उद्देश्य छात्रों में जागरूकता बढ़ाना रहा।  इसके साथ ही वॉकाथन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन डॉ रुचिता सुजय चौधरी ने किया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार कफील को मिला,

भाषा विश्वविद्यालय में यूथ 20 के तहत राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

चित्र
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में भारत सरकार की योजना यूथ 20 कार्यक्रम के तहत ‘जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य चुनौतियों, युवाओं के लिए एजेंडा‘ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन प्रो एस हैदर अली तथा डॉ प्रवीण कुमार राय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो ध्रुव सेन सिंह तथा प्रो रोली मिश्रा ने अपने व्याख्यान के माध्यम से युवाओं को जलवायु परिवर्तन के साथ हो रही स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नलिनी मिश्रा, डॉ  मोहम्मद शारिक, डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. नम्रता कुमारी, मिस प्रिया देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. संजीव कुमार त्रिवेदी, डॉ. जमाल रिज़वी, डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी, डॉ. राहुल कुमार मिश्र, डॉ. उधम सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. रामदास इत्यादि आचार्यों ने तत्परता से प्रतिभाग किया तथा कार्यक्रम  में पोस्टर एवं वाद विवाद प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मंत्री बेबीरानी मौर्य ने किया अक्षय पात्र किचन का अवलोकन, की सराहना

चित्र
देश के 14 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 19,039 स्कूलों के 1.8 मिलियन स्कूली बच्चों को भोजन परोस रहा है अक्षयपात्र का किचन बाल विकास, पुष्टाहार व महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य ने की सराहना लखनऊ (नागरिक सत्ता)। बाल विकास, पुष्टाहार व महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य ने वाराणसी में एलटी कॉलेज परिसर स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन के किचन का अवलोकन किया। इस दौरान अक्षय पात्र फाउंडेशन वाराणसी के प्रबंधक राहुल कुमार झा भी मौजूद रहे और किचन की खुबियों के बारे में बताया।  मंत्री श्रीमती मौर्य ने अक्षय पात्र किचन का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं की सराहना की। इसी वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी अक्षय पात्र किचन का शुभारंभ किया था। अक्षय पात्र किचन के अवलोकन के बाद मंत्री बेबीरानी मौर्य ने अक्षय पात्र किचन के उज्जवल भविष्य की कामना की। अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रबंधक राहुल कुमार झा ने मंत्री श्रीमती मौर्य के साथ सुधाकर शरण पांडे जिला प्रोबेशन अधिकारी वाराणसी, आरएन सिंह सीडीपीओ पिंडरा, मिड डे मील प्रभारी आशीष बारी आदि को केंद्रीकृत किचन की कार्यप्रण

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को अयोग्य घोषित किया गया

चित्र
लोकसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन अखिलेश पाण्डेय लखनऊ। लोकसभा सचिवालय ने आज एक लेटर जारी करते हुए वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता को अयोग्य घोषित कर दिया है। यह कार्यवाही बृहस्पतिवार को सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को मानहानि का दोषी करार देने एवं 2 साल की कैद की सजा सुनाने के बाद किया गया है।  लोकसभा सचिवालय द्वारा ‘रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट 1951’ की धारा 8 (3) के तहत ऐसा किया गया है। इस एक्ट में किसी सांसद या विधायक को किसी अपराध में दोषी ठहराया जाता है और उसे 2 साल या इससे ज्यादा की सजा सुनाई जाती है, तो उसकी संसद या विधानसभा की सदस्यता खत्म करने का प्राविधान दिया गया है। साथ ही वह रिहाई के 6 साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दिया जाएगा।  इसके पहले भी कई सांसदों एवं विधायकों को गवानी पड़ी है सदस्यता इससे पहले भी ‘रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट 1951’ आने के बाद दोषी साबित होने के बाद कई सांसद-विधायकों को अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी और वो रिहाई के 6 वर्ष तक चुनाव नहीं लड़ सके। उदाहरण के तौर पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रशीद मसूद को सांसद रहते एमबीबीएस सीट के घोटाले मे

युवाओं के सपनों की उड़ान को मंजिल देने के लिए मिशन रोजगार संचालितः मुख्यमंत्री

चित्र
मुख्यमंत्री ने उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के लिए चयनित 496 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया लखनऊ (नागरिक सत्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लोक भवन में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के लिए चयनित 496 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।  साथ ही उन्होंने ई-अधियाचन पोर्टल का बटन दबाकर उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं के सपनों की उड़ान को मंजिल देने के लिए मिशन रोजगार संचालित है। उन्होंने कहा कि आज यहां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित लगभग 500 अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण की कार्यवाही सम्पन्न हो रही है। यह युवाओं के हौसलों को नयी उड़ान देने के लिए प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम है। इसके लिए प्रदेश में शासकीय सेवाओं में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ-साथ निजी निवेश के माध्यम से भी करोड़ों युवाओं के लिए नौकरी, रो

मानहानी के केस में राहुल गांधाी को दो वर्ष की सजा, कोर्ट ने जमानत भी दी

चित्र
आईपीसी की धारा 500 के तहत सूरत कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 2 वर्ष की सजा सुनाई फाइल फोटो लखनऊ (नागरिक सत्ता)। चार साल पुराने मानहानी के केस में सूरत कोर्ट ने सांसद राहुल गांधाी को आईपीसी की धारा 500 के तहत दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। सूरत कोर्ट 17 मार्च को सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसी कोर्ट ने राहुल गांधाी को 30 दिन की जमानत भी दे दी है। दो साल की सजा मिलने से सांसदी भी जा सकती है। सुनवाई के दौरान राहुल गांधाी कोर्ट में मौजूद रहे और अपना पक्ष भी रखा। उनके वकील ने बताया कि राहुल गांधी ने कोर्ट से कहा कि बयान देते वक्त मेरी मंशा गलत नहीं थी। मैंने तो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।  यह पुरा मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली में भाषण देते हुए राहुल गांधाी ने कहा था कि चोरों का सरनेम मोदी क्यों है। चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो या नरेंद्र मोदी। राहुल गांधी के इस बयान पर सूरत पश्चिम के विधायक पूर्णेश मोदी ने दर्ज कराया था मुकद्दमा। विधायक पूर्णेश मोदी ने कहा था कि राहुल गांधी ने हमारे समाज को चोर कहा है। चुनावी सभा मे

भाषा विश्वविद्यालय में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 ‘आउटकम बेस्ड एजुकेशन‘ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
विश्वविद्यालयों को ‘आउट कम बेस्ट एजुकेशन‘ के मापदंड तय करने की आज़ादी होनी चाहिएः प्रो मनोज दीक्षित  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एनबी सिंह की अध्यक्षता में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 आउटकम बेस्ड एजुकेशन पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न विश्विद्यालयों के कुलपतियों ने विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं स्टूडेंट्स के साथ एनपीपी 2020 से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता प्रो मनोज दीक्षित पूर्व कुलपति आरएमएल अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने कहा कि शिक्षा को रोज़गार से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को आउट कम बेस्ट एजुकेशन के मापदंड तय करने की आज़ादी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश में लगभग 20 लाख पासपोर्ट सरेंडर हुए हैं जिसमें 10 लाख विद्यार्थियों के हैं। इससे यह स्पष्ट है कि देश के कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हमें ऐसे विद्यार्थियों की आवश्यकता है जो अपने देश की समस्याओं को समझें और शिक्षा के माध्यम से उसका समाधान करने का प्रयास क

विधानसभा अध्यक्ष ने वैदिक विद्यालय के बटुको से की मुलाकात, कराया भ्रमण

चित्र
स्वस्तिवाचन से गूंजी यूपी विधानसभा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा उस वक्त उच्च वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो गई, जब वैदिक बटुको ने विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के समक्ष उच्च स्वर में स्वस्तिवाचन किया। यूपी विधानसभा नित्य नए आयाम गढ़ती जा रही है।  मंगलवार को विधानसभा में गोरखपुर महर्षि स्रावर्णय वेद विद्यापीठ साखडाड पान्डेय से आए बटुको ने विधानसभा अध्यक्ष को शुक्ल यजुर्वेद के तृतीय अध्याय के वेद मंत्र सुनाएं। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों के लिए यह कौतुहल का विषय था, शायद विधानसभा में पहली बार इतने नन्हे बटुको ने मंत्रोच्चारण कर विधानसभा का माहौल आध्यात्मिक कर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस दौरान महाना ने अपने आशीर्वाद वचनों से वैदिक बटुको का उत्साहवर्धन किया।  उन्होंने कहा की ऐसी ही गुरुकुल पद्धति भारत की प्राचीन सभ्यता है और भविष्य में इनके प्रोत्साहन से ही समाज में सनातन सभ्यता का विस्तार होगा। देश में आधुनिकता की अंधी दौड़ में धीरे-धीरे पश्चिमी सभ्यता हावी होती जा रही है। भारत में जन्म लिए हजारों ऋषि-मुनियों और महर्षि द्वारा प्राचीन वैदिक कालीन परंपराओं को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे ब

एक ट्रिलियन ईकोनमी के लक्ष्य को पूरा कर देश का अग्रणी राज्य होगा उत्तर प्रदेशः सतीश महाना

चित्र
उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ जनता की है विधानसभाः सतीश महाना जन सामान्य में विधायिका के प्रति गिरते सम्मान से कमजोर होती गई विधायिकाः सतीश महाना लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करने के लिए होटल ताज में आज आयोजित एक परिचर्चा का उद्घाटन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की अपनी-अपनी भूमिका है और हमारा लोकतंत्र तभी समृद्व होगा जब सब मिलकर काम करेंगे और प्रगति के पथ पर आगे बढ सकेंगे। एक दूसरे के सहयोग के बिना लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनहित में यदि कोई बात उठाई जाती है तो कार्यपालिका को उसे पूरा करना ही होगा। अधिकारी इससे स्वंय को अलग नहीं कर सकते हैं। श्री महाना ने कहा कि जो व्यक्ति जनता के द्वारा चुनकर विधानसभा आता है वह जनता के प्रति समर्पित रहता है। वह जनता का दर्द भी जानता है, उसका कारण भी जानता है और उसका निवारण भी जानता है। इसलिए लोकतंत्र में जन प्रतिनिधियों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। प्

सिर्फ अवार्ड और मेडल प्राप्त करना नहीं विद्यार्थियों में देश सेवा की भावना तथा संवेनशीलता भी होनी चाहिएः आनंदीबेन पटेल

चित्र
एरा विश्विविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 50 विद्यार्थियों को दी गयी उपाधि, विश्वविद्यालय द्वारा कुपोषित बच्ची को गोद लिया गया लखनऊ (नागरिक सत्ता)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज एरा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ अवार्ड और मेडल प्राप्त करना नहीं होता है। विद्यार्थियों में देश सेवा की भावना तथा संवेनशीलता भी होनी चाहिए।  दीक्षांत समारोह में विविध पाठ्यक्रमों के 11 उपाधियां लड़कों को तथा 39 उपाधियाँ लड़कियों को कुल 50 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्यपाल की प्रेरणा से एरा विश्वविद्यालय ने कुपोषित बच्ची को गोद लिया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गयी डिपार्टमेंट ऑफ हैपीनेस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि जब हम किसी की मदद करते हैं, किसी के जीवन में खुशियाँ लाने का प्रयास करते हैं, जब हमारे द्वारा किये गये कार्यों से कोई संतुष्ट और सुखी होता, वही सही मायने में हमारे लिए हैपीनेस वा

आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान दें मंगल दल के युवा: योगी आदित्यनाथ

चित्र
मुख्यमंत्री ने युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया 30 हजार गांवों में खेल के मैदान बनाने की कार्यवाही प्रगति पर लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का विवरण करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना’ को साकार करते हुए युवक एवं महिला मंगल दल अपनी ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आपसी सौहार्द व समन्वय का एक बेहतरीन केन्द्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘खेलो इण्डिया’ एवं ‘फिट इण्डिया’ अभियान के माध्यम से देश में खेल एवं खेल भावना का विकास किया जा रहा है। आज सांसद खेल महाकुम्भ सभी संसदीय क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं। इनसे युवाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। देश में खेल के प्रति एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है।  आज विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्र

अपराजिता एवं एडाप्ट सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान महिला सम्मान पखवाड़ा का भव्य आयोजन

चित्र
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महिलाओं को किया गया सम्मानित  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। अपराजिता एवं एडाप्ट सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला सम्मान पखवाड़ा समारोह का आयोजन ऐशबाग के रामलीला मैदान में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से पत्रकारिता क्षेत्र से अरशाना आनंद, शिक्षा में डॉ अंशु केडिया, भाषा विकास व लोक भाषाओं में डॉ अपूर्व अवस्थी, कला क्षेत्र से मनीषा कुमारी, प्रशासन क्षेत्र से अंकिता शुक्ला, खेल जगत से इच्छा पटेल एवं डॉ क्षितिज शुक्ला , समाजसेवा डॉ सुधा बाजपेई, उद्योग क्षेत्र से अनिला अग्रवाल, परामर्श और समाज कार्य के क्षेत्र से डॉ इंदू सिंह तथा सोशल मीडिया सनसनी में आदित्य श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इनमें से कई महिलाओं ने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी। जिनके हुनर और जज्बे को अपराजिता समूह ने काफी सराहा। इस दौरान विभिन्न प्रति

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

चित्र
  लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने होली के उपलक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर जनपद कानपुर के कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित हुए और जमकर खेली होली।

शंकराचार्य शारदा पीठ कश्मीर ने किया "ब्रह्म सागर संदेश" का विमोचन

चित्र
  लखनऊ। "ब्रह्म सागर" द्वारा होली मिलन कार्यक्रम के साथ विशेष रूप से "ब्रह्म सागर संदेश" नामक स्मारिका के प्रथम अंक का विमोचन किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में देश के सुदूर प्रांतो से प्रख्यात आध्यात्मिक धर्मगुरु चिंतक, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, वैदिक मर्मज्ञ, ब्रह्मांडीय ऊर्जाशास्त्री, सनातनी इतिहासकार, तकनीकी विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी आदि मनीषा जगत की कई महान विभूतियां उपस्थित रही।  डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान में आयोजित इस समारोह में ब्रह्म सागर की पहल पर कई विद्वानों, संतो द्वारा अगली पीढ़ी को भारत के गौरवशाली अतीत और स्वर्णिम भविष्य के संकल्प का संदेश देने का सामूहिक प्रयास किया गाय। इस समारोह की अध्यक्षता श्रीमदजगद्गुरु शंकराचार्य अनंत अमृतानंद देवतीर्थ, शारदा सर्वज्ञ पीठम श्रीनगर कश्मीर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शामिल हुए। आयोजन में विशिष्ट अतिथि सांसद, राज्यसभा डॉ अशोक बाजपेई। समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर महाराज ने अपना उद्बोधन किया। ब्रह्म सागर के संस्थापक

यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

आंदोलन के दौरान एफआईआर एवं निलंबन की कार्यवाही को वापस लेने का आश्वासन संघर्ष के अन्य मुद्दों को वार्ता कर हल किया जाएगा: एके शर्मा  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। कई राउंड वार्ता के बाद उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने का आह्वान और आंदोलन के दौरान दर्ज एफआईआर एवं निलंबन इत्यादि की कार्यवाही को वापस लेने मंत्री एके शर्मा आश्वासन दिया।  ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्म चारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा और इसके लिए उन्होंने यूपी पीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी किया।  श्री शर्मा ने कहा कि संघर्ष के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से हल किया जायेगा। ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से भी कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो उसे शीघ्र संचालित किया जाए और जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न हो वह कार्यस्थल पर जाकर अपनी ड्यूटी करें। 

श्री राम ग्लोबल स्कूल में मनाया गया ‘ग्रेजुएशन डे’

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। श्री राम ग्लोबल स्कूल में किंडरगार्डन के बच्चों का आज ‘ग्रेजुएशन डे’ मनाया गया। केजी के इन नन्हे ग्रेजुएट्स को प्री स्कूल से विदा करने के लिए  प्री नर्सरी, नर्सरी व कक्षा एक के छोटे छोटे बच्चों नें एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने “नैतिक मूल्यों पर आधारित ‘वंदना’ ‘एक्शन सॉंग’ और ‘हॉल ऑफ़ फेम’ जैसे कार्यक्रमों के द्वारा सबका मन मोह लिया। इस पूरे कार्यक्रम में के.जी. के बच्चों नें थैंक यू सॉंग जैसे कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण कर अपनी टीचर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार, विद्यालय की निदेशक संचालन, विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं मुख्य प्रशासनिक सलाहकार नें बच्चों के सम्पूर्ण विकास में शिक्षा के योगदान और उसके महत्त्व के विषय में अपने विचार व्यक्त किये और बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रोग्राम का समापन कक्षा एक के बच्चों नें अपनी रोमांचक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से किया। केजी के सभी बच्चों को ‘रोल ऑफ़ ऑनर’ एवं ‘सर्टिफिकेट्स’ देकर सम्मानित किया गया।