अपराजिता एवं एडाप्ट सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान महिला सम्मान पखवाड़ा का भव्य आयोजन

  • विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महिलाओं को किया गया सम्मानित 

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। अपराजिता एवं एडाप्ट सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला सम्मान पखवाड़ा समारोह का आयोजन ऐशबाग के रामलीला मैदान में किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से पत्रकारिता क्षेत्र से अरशाना आनंद, शिक्षा में डॉ अंशु केडिया, भाषा विकास व लोक भाषाओं में डॉ अपूर्व अवस्थी, कला क्षेत्र से मनीषा कुमारी, प्रशासन क्षेत्र से अंकिता शुक्ला, खेल जगत से इच्छा पटेल एवं डॉ क्षितिज शुक्ला, समाजसेवा डॉ सुधा बाजपेई, उद्योग क्षेत्र से अनिला अग्रवाल, परामर्श और समाज कार्य के क्षेत्र से डॉ इंदू सिंह तथा सोशल मीडिया सनसनी में आदित्य श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इनमें से कई महिलाओं ने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी। जिनके हुनर और जज्बे को अपराजिता समूह ने काफी सराहा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में 7 वर्षीय सानवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 70 वर्षीय सुमन श्रीवास्तव को सबसे बुजुर्ग महिला प्रतियोगी के रूप में सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का पिछले पखवाड़े में आयोजन किया गया था। जिसमें विजयी लोगों को सम्मान पुरस्कार दिया गया। 

लोक नृत्य, लोकगीत, लेखन 'किस रूढ़िवादी सोच से महिलाओं को बचाना चाहते हैं' विषय पर कविताएं रंगोली पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पदम विद्या बिंदु एवं विशिष्ट अतिथि प्रो मधुरिमा लाल ने सभी का उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम का संयोजन डॉ अनुपमा श्रीवास्तव ने किया तथा संचालन शशि सिंह व पार्वती ने किया। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रीति सिंह, लालिमा सक्सेना, निधि सक्सेना, गीता सेना, अनुष्का एवं नूपुर ने दिया। विशेष सहयोग में अर्चना, आरती, प्रीति, विनीता, पूनम, शैली ,स्वाति, शिखा, प्रीति, संगीता व कविता चंचल अनेक अपराजिता महिलाएं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही