संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एमिटी यूनिवर्सिटी में ई-गवर्नेंस पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

लखनऊ। एमिटी बिजनेस स्कूल, एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस द्वारा ’ई-गवर्नेंस- एम्पावरिंग सिटीजन एंड ऑर्गनाइजेशन फॉर नेशन बिल्डिंग’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज समापन हो गया।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि सलाहकार मॉडल गांवए अतिरिक्त मिशन निदेशक-यूपी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आईएएस डॉ हीरा लाल, प्रति कुलपति एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर, डॉ सुनील धनेश्वर और निदेशक एमिटी बिजनेस स्कूल एवं एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आर्ट्स प्रो. रोहित कुशवाहा सहित इस अवसर पर प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ हीरा लाल ने विस्तार से बताया कि कैसे ई-गवर्नेंस नागरिकों और संगठनों को राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र में डिजिटलीकरण के कारण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में बहुत बदलाव आया है-प्रौद्योगिकी ने तेजी के साथ लक्ष्यों को प्राप्त करने और कार्यकुशलता को उन्नत करने का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रो डॉ सुनील धनेश्वर ने राष्ट्र निर्माण के लिए ई-गवर्नेंस के महत्व और इन प्रावधानों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया। इस अवसर पर प्र

भाषा विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई गयी

चित्र
लखनऊ। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर विश्वविद्यालय ने प्रवेेश लेने वाले छात्रों को एक अवसर प्रदान किया है। भाषा विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ तनु डंग ने एक विज्ञप्ती जारी कर उक्त जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय के बीए ऑनर्स एवं एमए पाठ्यक्रमों के अलावा बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए एवं बीए-जेएमसी में प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही वह बीटेक सिविल, मकैनिकल, कंप्यूटर साइंस बायोटेक्नोलॉजी, फ़ैशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस विद एआईएमएल, सिविल एवं एनवायरमेंट, ऑटोमेशन एंड रोबोटिक, कंप्यूटर साइंस विद एआईडीएस के अलावा बीएससी (भूगोल, गृह विज्ञान, भौतिक, रसायन, गणित, कंप्यूटर साइंस, एलेक्ट्रॉनिक जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सांख्यिकी, औद्योगिक रसायनशास्त्र, एम कॉम, एमबीए, एमसीए, एमए-जेएमसी, एमएससी गृहविज्ञान, एमटेक (कंप्यूटर साइंस विद एआईएमएल, मेकाट्रोनिक्स) एवं एलएलएम के पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। डॉ तनु ने

उद्धव ठाकरे ने पत्र लिखकर बागी विधायकों को बातचीत से समस्या का हल निकालने की मांग की है

चित्र
  नागरिक सत्ता ब्यूरो  महाराष्ट्र में शिवसेना के 39 विधायकों की बगावत के कारण खड़े हुए सियासी संकट में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों को पत्र लिखकर बातचीत से समस्या का हल निकालने की मांग की है। उन्होंने बागियों को मुंबई लौटने और बातचीत करने का न्यौता दिया है। श्री ठाकरे ने अपने पत्र में लिखा है कि आप दिल से शिवसेना हैं और आप में कई लोग हमारे संपर्क में हैं। बात करते हैं, हम कोई रास्ता निकालेंगे। मैं आपसे अपील करता हूं कि समय अभी भी नहीं गया है। कृपया आओ और मेरे साथ बैठो, शिवसैनिकों और जनता के मन से संदेहों को दूर करो, तब हम कोई रास्ता निकाल सकते हैं। हम आपस में बैठकर कोई रास्ता निकाल सकते हैं।' मुख्यमंत्री ठाकरे ने पत्र में आगे लिखा है कि 'किसी के दावों के झांसे में न आएं। शिवसेना ने आपको जो सम्मान दिया है, वह आपको कहीं और नहीं मिलेगा। अगर आप आमने-सामने आते हैं तो हम निश्चित रूप से कोई रास्ता निकाल सकते हैं। शिवसेना प्रमुख और परिवार के मुखिया के नाते मुझे अब भी आपकी चिंता है। कृपया आगे आएं और बात करें, हम जरूर रास्ता निकाल लेंगे। राज्य में लगातार बिगड़ते राजनीतिक हाल

भाषा विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित हुए बीएड के विद्यार्थी

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में आज शिक्षा शास्त्र विभाग के अंतिम वर्ष के बीएड छात्रों के लिए *प्लेसमेंट ड्राइव* का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय में विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी के विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा बीएड के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया।  विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एन बी सिंह के मार्गदर्शन में प्रथम बार बीएड के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए गए प्लेसमेंट ड्राइव  विश्वविद्यालय में दो स्तरों पर आयोजित की गई। प्रथम स्तर पर विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के बीएड छात्रों का विभागीय स्तर पर साक्षात्कार एवं प्रदर्शन विधि द्वारा 22 जून को चयन किया गया, जिसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 20 विद्यार्थियों को चयनित किया गया जिनका साक्षात्कार आज कॉलेज के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ अली अंसारी, उप प्रधान अध्यापक अतुल्या प्रकाश एवं वरिष्ठ शिक्षक अमित पोरवाल ने लिया। इस ड्राइव के तहत बीएड के विद्यार्थियों को टीजीटी विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं पीजीटी रसायन विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान आदि विषयों के लिए चयनित किया गया है। चयनित 6 से 7 विद्यार्थिय

भाषा विश्वविद्यालय में फलदार वृक्षों की नर्सरी एवं गुठली बैंक की स्थापना की गई

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो एनबी सिंह के मार्गदर्शन में एवं पृथ्वी इनोवेशन के संयोग से विश्वविद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों की एक नर्सरी एवं गुठली बैंक की स्थापना की। सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर अमरूद, शरीफ़ा, पपीता के पौधे लगाने के साथ साथ ख़रबूज़े और तरबूज़ के बीज भी बोए।  साथ ही गुठली बैंक द्वारा एकत्रित की गई आम की गुठलियों को भी बोया। नर्सरी की स्थापना के बाद सभी ने मिलकर वर्षा ऋतु के आगमन एवं नर्सरी की ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ प्रियंका सूर्यवंशी द्वारा किया गया एवं इसमें डॉ उधम सिंह, डॉ सौबान सईद, डॉ मो जावेद अख़्तर, डॉ तनु डंग, डॉ नीरज शुक्ल, डॉ ममता शुक्ला, डॉ बुशरा अलवेरा, डॉ नलिनी मिश्रा एवं अनुराधा गुप्ता उपस्थित रहीं। 

यूूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

चित्र
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुण्डीर के उपर लगा है भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप  परिवहन निगम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों का मिल रहा है संरक्षण   पं0 रामजी त्रिपाठी लखनऊ (नागरिक सत्ता)। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के जुझारू नेता प्रान्तीय अध्यक्ष पं0 रामजी त्रिपाठी जो लगभग 34 वर्षों से निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं, ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 29 जून को आत्मदाह की चेतावनी दी है। श्री त्रिपाठी ने 29 जून के बाद संघर्ष जारी रखने के लिए जुझारू कर्मचारी नेता एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया है।   इसके पूर्व श्री त्रिपाठी ने 14 जून को मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में आगरा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुुण्डीर के उपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे मुरादाबाद में तैनाती के दौरान 88 पीआरडी जवानों की फर्जी नियुक्ति कर निगम को लाखों की क्षति पहुंचायी है। जिसका खुलासा आरटीआई मेें भी की गयी है। इसके अलावा उन्होंने पुण्डीर के उपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचार के साक्ष्य होने के बावजूद उक्त अधिकारी के खिलाफ का

लोकसभा उपचुनाव में दोनो सीटों पर भाजपा की जीतः मुख्यमंत्री ने दी बधाई

चित्र
दिनेश लाल निरहुआ ने ट्विट कर प्रधानमंत्री का जताया आभार लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और घनश्याम सिंह लोधी ने अपनी जीत हासिल की है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 8679 वोटो से हराकर विजय प्राप्त की। वहीं रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को लगभाग 42 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की है।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विट कर भाजपा के दोनों उम्मीदवार को जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। देश की जनता अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाले माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को स्वीकार करने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा दफ्तर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम घोषित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा दफ्तर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रें

उप्र में कृषि में विकास की अपार सम्भावनाएंः मुख्यमंत्री

चित्र
मुख्यमंत्री ने ‘रोड मैप फॉर एग्रीकल्चर एण्ड एलाइड सेक्टर्स इन उप्र’ संगोष्ठी को सम्बोधित किया लखनऊ (नागरिक सत्ता)। योजना भवन में आयोजित संगोष्ठी ‘रोड मैप फॉर एग्रीकल्चर एण्ड एलाइड सेक्टर्स इन उत्तर प्रदेश’ को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। यहां विश्व की सबसे उर्वर भूमि, पर्याप्त जल संसाधन उपलब्ध है। प्रदेश में 09 क्लाइमेटिक जोन, 89 कृषि विज्ञान केन्द्र, 05 कृषि विश्वविद्यालय हैं। कृषि वैज्ञानिकों, उद्यमियों तथा प्रगतिशील किसानों के सम्मिलित प्रयास से अगले 05 वर्ष में प्रदेश की कृषि सम्भावनाओं को 03 गुना बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्वविदित है कि देश की प्रगति उत्तर प्रदेश की प्रगति के साथ जुड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा। प्रदेश में कृषि सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराता है। सर्वाधिक किसान उत्तर प्रदेश में हैं। कृषि का महत्व सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान देखा गया। कोरोना कालखण्ड के विगत दो-ढाई वर्षों के दौरान पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की चुनौती से जूझता रहा है

राज्यपाल ने छत्रपति शाहू जी महाराज, विश्वविद्यालय, कानपुर “फेसलेस स्टूडेंट सर्विसेज मॉडयूल” का ऑनलाइन लोकार्पण किया

चित्र
मॉड्यूल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर युक्त अंकतालिका, उपाधिपत्र, अस्थायी प्रमाण पत्र, प्रवजन जैसे महत्वपूर्ण प्रपत्र डाउनलोड कर सकेंगे छात्र लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन से छत्रपति शाहू जी महाराज, विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा विकसित “फेसलेस स्टूडेंट सर्विसेज मॉडयूल” का ऑनलाइन लोकार्पण किया। छत्रपति शाहू जी महाराज के एक सौ उन्चासवें जन्मदिवस पर आयोजित इस लोकार्पण समारोह को ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज को भारत में एक सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है।  राज्यपाल ने कहा कि वे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उनसे निकटता बनाए रखी। उन्होंने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की और छात्रावास स्थापित किये। उनके शासन के दौरान बाल विवाह पर ईमानदारी से प्रतिबंध लगाया गया। इसके साथ ही शाहू जी महाराज ने महिलाओं के उत्थान एवं उनकी स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में भी कार्य किया। राज्यपाल ने कहा कि

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ है व्यापार मंडलः संदीप बंसल

चित्र
लखनऊ में व्यापार बढ़ाएं व्यापारी, जिला प्रशासन उनके साथः जिलाधिकारी लखनऊ (नागरिक सत्ता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ के नेतृत्व में 60 से अधिक व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार से बैठक कर समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में 2 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने जिला प्रशासन से व्यापारी के समुचित सम्मान, उसकी समस्याओं के निराकरण, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही, दोबारा अतिक्रमण ना हो, अतिक्रमण के नाम पर व्यापारी उद्यमी का उत्पीड़न ना हो, इसके अतिरिक्त फूड लाइसेंस बाल मजदूरी बांट माप नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, बिजली या किसी भी अन्य विभाग के द्वारा व्यापारी का शोषण ना हो इस पर जिलाधिकारी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार द्वारा इन सब विषयों पर पूर्ण सहमत होते हुए किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी कर्मचारी की शिकायत किए जाने पर तत्काल कार्यवाही किए जाने का आश्वासन देते हुए लखनऊ

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद किया, विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं की परीक्षा में लखनऊ जनपद की मेरिट सूची में शामिल शीर्ष 10 बच्चों, उनके अभिभावकों व प्राचार्यों से संवाद किया। बच्चों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य के साथ-साथ आराम भी आवश्यक है। अगर आप नियमित रूप से पढ़ेंगे, नियमित रूप से खेलेंगे, सभी कार्यों को टाइम-टेबल बनाकर करेंगे तो फिर परीक्षा के समय अनावश्यक तनाव नहीं होगा। संयमित दिनचर्या से आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए टाइम टेबल बनाकर दिनचर्या का पालन करेंगे, तो न केवल आपका पाठ्यक्रम समय से पूरा होगा, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।  मुख्यमंत्री ने बच्चों की पढ़ाई के तौर-तरीकों की जानकारी लेते हुए सभी को अपने पास एक छोटी डायरी रखने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस डायरी में आपको नई बातों, जरूरी बातों को नोट करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तय स्कूली पाठ्यक्रम के अलावा आपको देश-दुनिया के समसामयिक स्थिति से अपडेट रहना चहिए। इसके लिए अखबार एक अच्छा माध्यम है। दिनचर्या में एक समय अखबार पढ़ने के जरूर रखें। अखबार

योग करने से तन के साथ मन भी स्वस्थ्य रहता है: राम चन्द्र प्रधान

चित्र
केन्द्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ द्वारा आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मलिहाबाद में आयोजन योग को जन जन तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय बनाने का केंद्रीय संचार ब्यूरो का यह एक प्रयास है योग पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उपस्थित विद्यार्थियों व लोगों ने जीते कई पुरस्कार लखनऊ (नागरिक सत्ता)। आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार लखनऊ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन एमपीबी पब्लिक स्कूल मलीहाबाद में किया गया। योग को जन जन तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय बनाने के एक प्रयास के रूप में केंद्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ के द्वारा मलिहाबाद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम चन्द्र प्रधान सदस्य विधान परिषद ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय योग पाँच हजार वर्षों से भी अधिक पुराना है और विश्व को दिया गया एक अमूल्य तोहफा है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी ने योग दिवस को पूरी दुनिया में मनाने के लिए प्रेरित किया है, योग करने से तन

योग हमारे भीतर ही नहीं पूरे ब्रह्मांड में लाता है शांति: नरेन्द्र मोदी

चित्र
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 15 हजार लोगों के साथ मैसूर पैलेस में किया योग शाश्वत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैसूर पैलेस ग्राउंड पर 15 हजार लोगों के साथ सामूहिक योग प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम देखते हैं कि योग घरों से निकल कर पूरे विश्व में फैल गया है। यह आध्यात्मिक अनुभूति की तस्वीर है और यह प्राकृतिक के साथ साझा मानव चेतना की तस्वीर है। खासकर पिछले दो वर्षों में एक अभूतपूर्व कोरोना महामारी में इसे देखा गया। योग किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है इसलिए इस बार योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग है। भारतीय संतों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है। योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है। योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है।" यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मा

एमिटी विश्वविद्यालय में मना अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए डॉ सुनील धनेश्वर प्रो वीसी एमिटी यूनिवर्सिटी ने सभी को योग दिवस और सबके उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकानाएं दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने भाग लिया और योगाचार्य शंभू कुमार के निर्देशन में ध्यान और ओम उचचारण, ताड़ासान, त्रिक ताड़ासान, कटिचक्र आसन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, सालभ आसन, वज्र आसन और श्वांश क्रिया के वाह्य कुंभक एवं अन्तः कुंभक का अभ्यास किया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ राजीव वर्मा की टीम द्वारा इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कपिल शंकर तिवारी और डॉ जानकी श्रीवास्तव ने किया। खेल अधिकारियों निखिल कुमार और कुलदीप सिंह ने समग्र रूप से आयोजन का समन्वय किया।

भाषा विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चित्र
एहसास संस्था के सहयोग से पुरुष एवं महिला छात्रावास में 300 पौधों का रोपण भी किया गया  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एनबी सिंह के निर्देशन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम के प्रथम चरण में डॉ मोहम्मद शारिक ने पोस्टर द्वारा विभिन्न आसन जैसे सुखासन, वज्रासन, भुजंगाजन, पवनमुक्तासन, ताड़ासन, प्राणायामः, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, शीतली एवं भ्रामरी से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय चरण में उन्होंने योग प्रशिक्षण के दौरान मधुमेह बीमारी को नियंत्रित करने के लिए वक्रासन, चिंता, तनाव, कब्ज़ को दूर करने हेतु शशांकासन इत्यादि का अभ्यास कराया।  योग दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने भविष्य में योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का प्रण भी लिया। कार्यक्रम में 200 छात्र छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ’’मानवता के लिये योग’’ से छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया

भारत की वैदिक संस्कृति योग का प्रसार पूरे विश्व में हो रहा है: प्रो विनीत कंसल

चित्र
आईईटी में योग शिविर का आयोजन: सैकड़ों छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने किया योगाभ्यास  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ परिसर में संस्थान के निदेशक प्रो वनीत कंसल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योगी विक्रांत ने प्रोटोकाल के अनुरूप उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया।  इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो विनीत कंसल ने कहा कि भारत की वैदिक संस्कृति का पूरे विश्व में प्रसार तेजी से हो रहा है। इसी का परिणाम है कि पूरा विश्व योग शिक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में योग के प्रयोग से निरोग रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को योग को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर योग शिविर में संस्थान के सभी शिक्षक, अधिकारियों एवं 3 सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

अग्निपथ मामले में राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने केन्द्र सरकार से स्वेत पत्र जारी करने की मांग की

चित्र
युवाओं की मागों पर विचार नहीं किया गया तो राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के बैनर तले  नौजवान करेंगे संसद का घेराव  शशांक शेखर सिंह पुष्कर लखनऊ (नागरिक सत्ता)। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने दारूलसफा में बैठक में बैठक के दौरान केंद्र सरकार से अग्निपथ मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। शशांक शेखर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के प्रति देश के नौजवानों के मन में अविश्वसनीयता बैठ गई है। युवा अपने रोजगार एवं भविष्य को लेकर चिंतित है। पूर्व में दो करोड़ रोजगार देने की बात जुमला साबित हो चुका है। रोजगार को लेकर केंद्र की नीतियां फिसड्डी साबित हो चुकी है। लिहाजा अग्निपथ नाम और काम दोनों पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।  श्री सिंह ने कहा कि अग्निपथ के परिप्रेक्ष्य में सरकार की मंशा ना तो पारदर्शी है और ना ही कोई ठोस नींव पर आधारित है। केंद्र सरकार को युवाओं के रोजगार एवं भविष्य के साथ धोखा व छलावा बंद कर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इसके लिए हम सड़कों पर उतर

फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांचवें दिन रिसर्च मैथेडोलॉजी विषय पर की गई चर्चा

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में रिसर्च मैथेडोलॉजी और पेपर पब्लिकेशंस विषय पर चल रहे फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांचवे दिन, प्रथम तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता के तौर पर जे.एन.पी.जी. कॉलेज लखनऊ के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) एस.डी. शुक्ला ने रिसर्च मैथेडोलॉजी विषय पर व्यखान देते हुए शोध के विभिन्न आयामों, रिसर्च मैथड और मैथेडोलॉजी के बीच के अंतर के बारे में जानकारी दी। साथ ही हाइपोथेसिस टेस्टिंग एवम स्टेटिस्टिकल टूल्स, सैंपल साइज डिटरमिनेशन के बारे में विस्तार के बताया। अंत में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा रहे फैकल्टी और शोध छात्रों से संबंधित विषय पर एक संवाद भी किया गया। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रथम तकनीकी सत्र का संचालन कुलानुशासक डॉ नीरज शुक्ल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सचिव डॉ जेबुन्निसा ने किया । फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. (डॉ) एहतेशाम अहमद, सह समन्वयक डॉ नीरज शुक्ल, कार्यक्रम सचिव डॉ जेबुन्निसा, सह सचिव डॉ मनीष कुमार और शोधार्थी में ऐमन सिद्दीकी (एसआरएफ), मारिया बिंथ

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है योग: मीनाक्षी लेखी

चित्र
इस वर्ष 75 विरासत स्थलों से योग करते दिखेंगे भारत सरकार के 75 मंत्री। मिनाक्षी लेखी (शाश्वत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को लेकर लेकर देश के साथ-साथ विदेशों में भी तैयारी तेज हो गई हैं। पिछले कुछ महीनों से विभिन्न संस्थाओं और संस्थानों की सहायता से देश भर में शिविर लगाए जा रहे हैं। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय अपने विभिन्न दूतावासों और उच्चायुक्तों की सहायता से विदेशों में योग से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन करवा रहा है। विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भारत सांस्कृतिक विरासत की विविधता को साझा करने में विश्वास रखता है। यह भारत सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज योग को पूरे विश्व में एक नई पहचान मिली है।  आपको बता दें कि विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी पिछले कुछ महीनों में कई देशों की आधिकारिक यात्रा कर चुकी हैं। जिनमें वियतनाम, पनामा, होंडुरास चिली, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान जैसे कई देश शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने वहां न केवल द्विपक्षीय संबंधों पर बल्कि संस्कृति और भारतीय योग पद्धति स

स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज का घोतक है: दीपक मिश्र शाका

चित्र
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है जनकल्याणकारी योजनाएं: नीरज शाही ग्राम सभा बैरौना में खेल मैदान का शिलान्यास देवरिया (नागरिक सत्ता)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड देवरिया सदर के ग्राम सभा बैरौना में बीजेपी विधायक दीपक मिश्र शाका ने आज खेल मैदान का शिलान्यास किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सबके विकास हेतु कृत संकल्पित है। आज इस खेल मैदान का शिलान्यास इस बात का घोतक है, कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज सहित स्वस्थ देश का निर्माण करेगा। यह खेल का मैदान जिसमें खेल के सभी उपकरण सहित मार्निग वाक के पथवे भी बनेंगे जो एक इस ब्लॉक के लिए विशेष उपलब्धि होगी।  विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान तक विकास की किरण को पहुंचाने का कार्य उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कर रही है। इस सरकार में शोषित वंचित को बिना किसी भेदभाव के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान हो रहा है। उन्होंने कहा आज यह देवरिया ब्लाक एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। आजादी के बाद

पत्रकारिता एक नशा है, जिसे यह जुनून है उसे चुनौतियों से झूझना ही होगा: आलोक कुमार त्रिपाठी

चित्र
पत्रकार पत्रकारिता की ताकत का समाज एवं देशहित में सदुपयोग करें: पद्मश्री जगजीत सिंह दर्दी एलजेए, सहारनपुर इकाई की ओर से किया गया सेमिनार का आयोजन सहारनपुर। लखनऊ जर्नलिस्टस् एसोसिएशन की जिला सहारनपुर शाखा के तत्वावधान में ‘पत्रकारिता पर मंडराते खतरे और चुनौतियाँ’ विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सरदार जगजीत सिंह दर्दी ने कहा कि पत्रकारों को पत्रकारिता की ताकत का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि पत्रकारिता का समाज और देशहित में सदुपयोग करना चाहिए।  स्थानीय अम्बाला रोड स्थित होटल स्काई लार्क में एलजेए की सहारनुपर शाखा द्वारा आयोजित प्रथम वृहद सेमिनार सम्मान समारोह में सरदार जगजीत सिंह दर्दी ने अपने सम्बोधन में बताया कि वे हमेशा से सिद्धान्तों और आदर्शो से युक्त पत्रकारिता के पक्षधर रहे हैं और आज भी भी है। उन्होने देश व समाज के हितों की लड़ाई पत्रकारिता के माध्मय से ही लड़ी, जिससे समाज को लाभ पहुंचा है। उन्होने कहा कि पत्रकारिता पर प्रारम्भ से ही खतरे रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। क्योंकि पत्रकारिता करना ही चुनौती है। उनका कहना था कि सोशल मीडिया वर्तम

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला ग्रेड-ए मुख्यमंत्री ने दी बधाई

चित्र
गोरखपुर (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ग्रेड-ए रैंकिंग प्रदान किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों को नैक में उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करने में लिए प्रेरित करेगी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करके प्रदेश एवं देश के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा अध्ययन, शोध, तकनीकी का उचित विकास, उत्पाद की नवीन प्रक्रिया के अतिरिक्त विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन की दिशा में विशिष्ट प्रयास किए गए हैं। नैक द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को ग्रेड-ए रैंकिंग प्रदान किया जाना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। विगत 5 वर्षों में प्रदेश में प्रत्येक स्तर की शिक्षा को सुदृढ़ किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-

विज्ञान विहार में किया गया सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन

चित्र
लखनऊ। त्रिवेणी नगर की विज्ञान विहार कालोनी में "युवा जनशक्ति फाउंडेशन" के तत्वावधान में सर्वेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया गया।  युवा जनशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने हर वर्ष की भांति मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद वरिष्ठ गणमान्य जन को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात अलीगंज के अनाथालय से आई कन्याओं से हनुमान भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित कराया।  भंडारे में त्रिवेणी नगर पार्षद मुन्ना मिश्रा, समाजवादी नेता दीपक रंजन, भाजपा नेता मनोहर सिंह, संघ के वयोवृद्ध कार्यकर्ता ओमकारनाथ श्रीवास्तव, मनीष हिंदवी, दिलीप यशवर्धन, आर.आर. कालेज के संस्थापक अनिल अग्रवाल, काँग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव "अज्जू",प्रसपा नेता और समाज सेवी अजय त्रिपाठी एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

सर्वाइकल कैंसर एवं ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन

चित्र
केएमसी भाषा विश्वविद्यालय एवं डॉ राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यशाला लखनऊ (नागरिक सत्ता)। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ तथा डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर में महिला अध्ययन केंद्र ने कुलाधिपति के आदेशानुसार सर्वाइकल कैंसर एवं ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण जागरूकता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि‌ डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर नीतू सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों तथा इससे बचाव के तरीकों पर तकनीकी रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने वैक्सीन के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह ने आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ अन्य कार्यों में सहभागिता के बारे में बताया तथा सर्वाइकल कैंसर के निदान में विश्वविद्यालय द्वारा अन्य प्रयास करने की भी बात की। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलानुशासक तथा कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ नीरज शुक्ल ने किया तथा

विधान परिषद के 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए

चित्र
भाजपा के 9 एवं सपा के 4 प्रत्याशी निर्विरोध बने एमएलसी  भाजपा के नवनिर्वाचित एमएलसी लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के 9 एवं समाजवादी पार्टी के 4 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सपा के नवनिर्वाचित एमएलसी विधान सभा के सदस्यों द्वारा विधान परिषद् के लिए निर्वाचित किए जाने वाले 13 सीटों पर द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 में पार्टी वाइज सदस्यों की क्षमता के अनुसार 9 सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी क्रमशःकेशव प्रसाद मौर्य, भूपेन्द्र, दयाशंकर, जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, नरेन्द्र कुमार कश्यप, जसवंत, मो दानिश, बनवारी लाल एवं मुकेश शर्मा को खड़ा किया था वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने विधायकों की संख्या के अनुसार विधान परिषद के चार प्रत्याशी क्रमशः स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल, मो शहनवाज खान एवं मो जासमीर अंसारी को खड़ा किया था। नाम वापसी की अंतिम तिथि के उपरांत विधानसभा के विशेष सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने सभी 13 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

विश्व हिंदू महासंघ देवरिया इकाई द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमनाथ मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
देवरिया (नागरिक सत्ता)। विश्व हिंदू महासंघ जनपद इकाई देवरिया के द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज सोमनाथ मंदिर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथजी महाराज के 51 वे जन्म दिन पर मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर हिंदुत्व के मुद्दों को लेकर गंभीर चिंतन भी की गई। मुख्य अतिथि इंजीनियर वीके प्रजापति ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ महाराज के रूप में लोकप्रिय मुख्यमंत्री एक लोक संत के रूप में मिला है जो हिंदुत्व व विकास के लिए सदैव चिंतन करते रहते हैं। आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हिंदुत्व के साथ-साथ विकास भी हो रहा है। मनोज कुमार प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने कहा कि हमें आपसी मतभेद अस्पृश्यता ऊंच-नीच व जाती मत के भेदभाव को भुलाकर सिर्फ एक हिंदू बनकर समाज को जागृत करने का काम करना होगा। मंडल प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही ने कहा कि योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ ने पूरे 1 सप्ताह का सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पूरे प्रदेश के प्रत

विदेशी आक्रांताओं ने आकर हमारे देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कियाः एके शर्मा

चित्र
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अलीगढ़ में गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित किया लखनऊ (नागरिक सत्ता)। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आज  अलीगढ़ में गरीबो के कल्याण के लिए आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को सम्बोधित  उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित केंद्र की सरकार ने विगत 8 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किया है। देश के किसी भी पीएम या सीएम की तुलना मोदीजी से नहीं की जा सकती। नेतृत्वक्षमता, कार्यकुशलता, सेवा, सुशासन, गरीबों के प्रति कल्याण की भावना व विकाश कार्याे से आज हमरा देश फिर से अपने पुराने बैभव व गरिमा को पाने जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारा देश 5000 सालो से कृषि प्रधान देश है। प्राचीन काल से ही भारत एक समृद्धिशाली देश रहा है। जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। फिर मुगल और अंग्रेज जैसे आक्रांता व लुटेरे हमारे देश में आये और हमारे देश को लूट-पाट कर इसे मिट्टी की चिड़िया बना दिया। प्राचीन काल में जहाँ हमारे देश की बैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा 25ः प्रतिशत की भागीदारी थी। वही

फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन पब्लिकेशन एथिक्स के बारे में दी जानकारी

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में चल रहे फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन प्रथम तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता डॉक्टर अर्पित शैलेश बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविधालय, व्यवसाय एवम प्रबंधन विभाग ने बताया की कैसे एक वैज्ञानिक पद्धति का प्रयोग करते हुए रिसर्च पेपर को लिखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने पब्लिकेशन एथिक्स के बारे में भी जानकारी दी। दूसरे तकनीकी सत्र में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के वाणिज्य विभाग की प्रो तूलिका सक्सेना ने गुणात्मक अनुसंधान के तरीकों में साइकोमेट्रिक्स विधि और पी ई स्केल के बारे में बताया। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रथम तकनीकी सत्र का संचालन डॉ ज़ैबुन निसा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कुलानुशासक डॉक्टर नीरज शुक्ला ने दिया। कार्यक्रम के दूसरे तकनीकी सत्र का संचालन डॉ मनीष कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो एहतेशाम अहमद द्वारा दिया गया। 

भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति ने नैक संबंधित बैठक में दिये सुझाव

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ चंडीगढ़ के विभिन्न ए क्लास रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों का भ्रमण करने के उपरांत केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह ने आज विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ नैक संबंधित बैठक आयोजन किया।  प्रो सिंह बैठक में उन्होंने शिक्षकों के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए नैक मूल्यांकन के लिए अपनायी जाने वाली कई ब्रेस्ट प्रैक्टिस की चर्चा की। उन्होंने सभी संस्थानों की व्यवस्थाओं एवं प्रयोगशालाओं के बारे में बताते हुए कई उपयोगी बदलाव करने का सुझाव दिया। एल्युमुनाई असोसिएशन से जुड़े शिक्षकों को उन्होंने एलुमनाई इंगेजमेंट बढ़ाने के कई तरीक़े भी सुझाए। अंत में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन के लिए दुगुनी गति से कार्य करना होगा।

भाषा विश्वविद्यालय में फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के दूसरे दिन शोध के प्रकार एवं विधियों के बारे में दी गयी जानकारी

चित्र
नागरिक सत्ता, लखनऊ। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में चल रहे फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के दूसरे दिन प्रथम तकनीकी सत्र में डॉक्टर शैलेश कौशल व्यवसाय एवम प्रबंधन विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय ने शोध के प्रकार एवं विधियों के बारे में बताते हुए गुणात्मक और संख्यात्मक अनुसंधान के आंकड़ों का संकलन एवम उनके विश्लेषण के लिए प्रयुक्त होने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। दूसरे तकनीकी सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ी मल कालेज के वाणिज्य विभाग के प्रो पी.के. सूर्या ने शोध कार्य के मूल आधार साहित्य पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि साहित्य का चयन और उसकी समीक्षा कैसे करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने शोध में इसकी उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रथम तकनीकी सत्र का संचालन डॉ ज़ैबुन निसा (आयोजन सचिव) ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कुलानुशासक डॉ नीरज शुक्ल ने दिया। कार्यक्रम के दूसरे तकनीकी सत्र का संचालन डॉ मनीष कुमार (सह आयोजक) ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो एहतेशाम अहमद (संयोजक) ने द्वारा दिया गया। विभाग के शोधकर्ताओं में ऐमन सिद्दीकी, मारिया बि

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गुजराज विधानसभा के अध्यक्ष को बताया ई-विधान सिस्टम

चित्र
नागरिक सत्ता, लखनऊ। गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ नीमाबेन आचार्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से विधान भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की तथा अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना ने भी डॉ आचार्य सहित अध्ययन यात्रा पर आयें 6 विधायकों में एक राज्य मंत्री मनीशाबेन पटेल व 2 अन्य महिला विधायकों सहित 19 अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल, मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।  उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री महाना ने गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ नीमाबेन आचार्य को उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित सभा मंडप, पिक्चर गैलरी नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) सेवा केन्द्र, विधान पुस्तकालय को दिखाते हुए सभा मण्डप में आये हुए सदस्यों के साथ सदस्यों की संख्या के बारे में चर्चा की। उन्होनें कहा कि समय की जो मांग है उस परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश विधान सभा ई-विधान लागू करने वाला देश का तीसरा व सबसे बड़ा प्रदेश है। सभी सदस्यों को वरिष्ठता के आधार पर सीट आवंटन किया गया है।  श्री महाना ने कहा कि प्रश्नों को सदन में स्क्रीन पर दिखाये जाने के साथ ह

राष्ट्रपति ने आज विधानमंडल के दोनों सदनों के विशेष सत्र को संबोधित किया

चित्र
भारत में खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान हैः राष्ट्रपति हमारा संविधान पश्चिमी देशों से नही प्राप्त किया बल्कि यह भगवान बुद्ध के समय गठित संघों के कामकाज में दिखाई देता हैः राष्ट्रपति नागरिक सत्ता, लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के दोनो सदनों को एक साथ सम्बोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े राज्य के विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। श्री कोविंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और भौगोलिक विविधता इसके लोकतंत्र को और भी समृद्ध बनाती है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस राज्य की 20 करोड़ से अधिक की आबादी, अनेकता में एकता का बहुत अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करती है। राष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर कहा करते थे कि हमने भारतीय लोकतंत्र के बीज पश्चिमी देशों से प्राप्त नहीं किए हैं, बल्कि यह भगवान बुद्ध के समय में गठित संघों के कामकाज में दिखाई देता है। श्री कोविंद ने कहा कि प्राचीन काल में भी कौशाम्बी और श्रावस्ती में ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं