विदेशी आक्रांताओं ने आकर हमारे देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कियाः एके शर्मा

  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अलीगढ़ में गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित किया

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आज  अलीगढ़ में गरीबो के कल्याण के लिए आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को सम्बोधित  उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित केंद्र की सरकार ने विगत 8 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किया है। देश के किसी भी पीएम या सीएम की तुलना मोदीजी से नहीं की जा सकती। नेतृत्वक्षमता, कार्यकुशलता, सेवा, सुशासन, गरीबों के प्रति कल्याण की भावना व विकाश कार्याे से आज हमरा देश फिर से अपने पुराने बैभव व गरिमा को पाने जा रहा है।

श्री शर्मा ने कहा कि हमारा देश 5000 सालो से कृषि प्रधान देश है। प्राचीन काल से ही भारत एक समृद्धिशाली देश रहा है। जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। फिर मुगल और अंग्रेज जैसे आक्रांता व लुटेरे हमारे देश में आये और हमारे देश को लूट-पाट कर इसे मिट्टी की चिड़िया बना दिया। प्राचीन काल में जहाँ हमारे देश की बैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा 25ः प्रतिशत की भागीदारी थी। वहीं एम लुटेरे के कारण आजादी के समय मात्रा 02ः से 03ः प्रतिशत ही रह गयी।

बर्बादी देखकर यहा कि जनता ने वर्ष 2014 में देश की बागड़ोर मोदीजी के हाथों में सौंप दी। तभी से देश दिन दूनी रात चौगनी गति से तरक्की कर रहा है। देश में फिर से सुशासन, स्वराज, संस्कृति की स्थापना हो रही है। और अपने पुराने बैभव व गौरव की ओर लौट रहा है। दुनिया में देश की छबि बदल रही हैं और आज देश को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।

श्री शर्मा ने कहा कि मोदीजी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गरीब कल्याण मेला का आयोजन करते थे। जिसमें गरीबो को चिन्हित कर उन्हें वही पर लाभान्वित भी किया जाता था। इसलिये मोदीजी को गरीबों का मशीहा भी कहा जाता है। उन्होंने सभी ग़रीब भाइयो को अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने की गुजारिश की, जिससे वे आगे बढ़कर अपना महत्वपूर्ण योगदान देश, समाज व प्रदेश के विकास में दे सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही