विश्व हिंदू महासंघ देवरिया इकाई द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमनाथ मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन

देवरिया (नागरिक सत्ता)। विश्व हिंदू महासंघ जनपद इकाई देवरिया के द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज सोमनाथ मंदिर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथजी महाराज के 51 वे जन्म दिन पर मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

इस अवसर पर हिंदुत्व के मुद्दों को लेकर गंभीर चिंतन भी की गई। मुख्य अतिथि इंजीनियर वीके प्रजापति ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ महाराज के रूप में लोकप्रिय मुख्यमंत्री एक लोक संत के रूप में मिला है जो हिंदुत्व व विकास के लिए सदैव चिंतन करते रहते हैं। आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हिंदुत्व के साथ-साथ विकास भी हो रहा है। मनोज कुमार प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने कहा कि हमें आपसी मतभेद अस्पृश्यता ऊंच-नीच व जाती मत के भेदभाव को भुलाकर सिर्फ एक हिंदू बनकर समाज को जागृत करने का काम करना होगा। मंडल प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही ने कहा कि योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ ने पूरे 1 सप्ताह का सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में वृक्षारोपण सहभोज व अन्य सामाजिक जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने हेतु विश्व हिंदू महासंघ कार्य कर रही है। जिसके तहत आज देवरिया जनपद में यह कार्यक्रम रखा गया। 

कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष बृजेश तिवारी ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया व सभी आए हुए पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। समापन सुभाष तिवारी व संचालन जिला मीडिया प्रभारी गुड्डू पहलवान ने की। 

कार्यक्रम में बृजेश तिवारी, सुभाष तिवारी, लक्ष्मण सिंह, योगेश्वर उपाध्याय, राजेश चन्द, सत्यम पांडे, रमेश शर्मा, बीरबल चौहान, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, अमित सिंह, प्रेम प्रकाश चौरसिया, गुड्डू पहलवान, श्रीनिवास मणि, जितेश पांडे, भानु गुप्ता, मालती चौहान, संजय तिवारी, सत्येंद्र वर्मा, संदीप सिंह, रामखेलावन तिवारी, राधारमण चौबे, ऋषि प्रजापति, संजय यादव, प्रमोद राय, बच्चा सिंह, मनोज राजभर, वकील मणि, रविन्द्र सिंह, अमलेश शर्मा, विनोद मणि, जय प्रकाश मिश्र, मानवेन्द्र मणि, ज्ञान शंकर मिश्रा, राजु मणि, देवी शरण जायसवाल, सर्वजीत प्रजापति, मनोज मणि, वालेश्वर नाथ पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, चन्द्र प्रकाश मिश्र, अखिलेश मिश्र इत्यादि उपस्थित रहेl


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही