मनुष्य के जीवन का आधार है पेड़

  • पर्यावरण दिवस पर विशेष

पेड़ हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन पैदा करते है। पेड़ों की वजह से बरसात होती है और धरती हरी भरी होती है, जिससे खेतों में अनाज उत्पन्न होता है। और हमें भोजन प्राप्त होता है। ऐसे में पेड़ हमारे जीवन साथी है, लेकिन मनुष्य अपनी आकांक्षाओ की पूर्ति हेतु पेड़ो को अंधाधुंध कटाई करते जा रहा है और बड़े बड़े जंगलो को काटकर बड़े बड़े नये शहर बसाते जा रहा है। जिसका नतीजा मनुष्य खुद ही धरती से जीवन का अस्तित्व मिटाने में लगा हुआ है।

परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन के एक नेता रुपेश कुमार आज से लगभग 19 वर्ष पूर्व जब वो पढ़ते थे तब अपने गाँव से लखनऊ आ रहे थे। उन्हें गांव के रास्ते में एक नीम का पौधा दिखा तो उन्होंने उस पौधे को जमीन से निकाल कर अपने साथ लखनऊ ले आए और अपने घर के सामने पार्क के एक किनारे पर लगा दिया। तब उन्होंने यह नहीं सोचा था कि आने वाले समय यह पौधा एक बड़े वृक्ष का आकार लेकर लोगों को शीतलता प्रदान करेगा। रूपेश कुमार बताते हैं कि पौधा लगाने के बाद नित्य प्रति दिन उसमें पानी डालते थे और उसकी देखभाल करते थे। धीरे धीरे वह पौधा एक बड़े वृक्ष बन गया है और इस भीषण गर्मी और धूप से कितनो गायों को आदमियों को धूप और गर्मी से राहत दे रहा है।

जिस तरह शहरों में पेड़ों को काट कर कंक्रीट और पत्थरों का साम्राज्य खड़ा होता जा रहा है। ऐसे में पेड़ ही है जो जीव जंतुओं की शरण स्थली बना हुआ है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपने घर आसपास एक पेड़ जरुर लगाना चाहिए ताकि वो बड़ा होकर जीव जंतुओं के साथ साथ इन्सानों को भी चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिलती रहे।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही