दीवानी न्यायालय में पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन: वितरित किए गए पौधे

नागरिक सत्ता, देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में गोष्ठी एवं पौध वितरण व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश देवरिया जयप्रकाश यादव ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश यादव ने कहा कि प्रकृति व जीवन के बीच समन्वय स्थापित करके इस लड़ाई को जीता जा सकता है। हमारे संविधान में भी पर्यावरण रक्षा के लिए कर्तव्य बताए गए हैं। हम अपने मनीषियों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज लोकेश कुमार ने कहा कि अगर वायुमंडल से 2 सेकंड के लिए ऑक्सीजन को हटा दिया जाए तो संसार तबाह हो जाएगा। अपर जिला जज राकेश पटेल ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ मानवता पर संकट उत्पन्न कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम तिवारी ने कहा कि प्रकृति की पूजा ईश्वर की पूजा है। पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। न्यायालय परिसर में अतिथियों ने आम और आंवला का पौधा रोपित किया तथा अधिवक्ताओं, कर्मचारीयों एवं अन्य लोगों में आम, अमरूद, कटहल, आंवला के ढाई सौ पौधे वितरित किए गए।

गोष्ठी में मुख्य रूप से अधिवक्ता विष्णु गोयल, विद्यासागर मिश्र, संजय कुमार पांडेय, जयप्रकाश यादव, प्रेमचंद कुशवाहा, वरिष्ठ तरुण मणि, सचिव शक्ति धर पांडे, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, असीम आनंद मिश्र, कृपा नारायण पाण्डेय, प्रवीण त्रिपाठी, रितेश मोहन श्रीवास्तव, रणविजय सिंह बघेल, अरविंद पांडे, विनय कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार राव, प्रेम नारायण मणि, अर्जुन यादव, राहुल यादव, वरुण सिंह बघेल, राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही