यूूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

  • सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुण्डीर के उपर लगा है भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप 

  • परिवहन निगम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों का मिल रहा है संरक्षण 

 पं0 रामजी त्रिपाठी

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के जुझारू नेता प्रान्तीय अध्यक्ष पं0 रामजी त्रिपाठी जो लगभग 34 वर्षों से निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं, ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 29 जून को आत्मदाह की चेतावनी दी है। श्री त्रिपाठी ने 29 जून के बाद संघर्ष जारी रखने के लिए जुझारू कर्मचारी नेता एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया है।  

इसके पूर्व श्री त्रिपाठी ने 14 जून को मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में आगरा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुुण्डीर के उपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे मुरादाबाद में तैनाती के दौरान 88 पीआरडी जवानों की फर्जी नियुक्ति कर निगम को लाखों की क्षति पहुंचायी है। जिसका खुलासा आरटीआई मेें भी की गयी है। इसके अलावा उन्होंने पुण्डीर के उपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचार के साक्ष्य होने के बावजूद उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही न होना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्ता को प्रदर्शित कर रहा है।

श्री त्रिपाठी का आरोप है कि उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार का सबूत पेस करने के बाद भी निगम मुख्यालय के कुछ अधिकारी मनोज कुमार पुण्डीर को संरक्षण दे रहे हैं इसलिए अभी तक उनके उपर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार नही किया गया है। निगम मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा भ्रष्ट अधिकारी को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुण्डीर के खिलाफ शिकायत करने वालों को ही निलम्बित कर देना एवं पद से डिमोशन कर देना उनके भ्रष्टाचार में उच्च अधिकारियों की सांठगाठ साफ तौर पर उजागर कर हरा है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के सिद्धांतों को ढेंगा दिखाया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम मुख्यमंत्री से अपील की है कि यदि भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गयी तो वे 29 जून को आत्मदाह करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही