स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज का घोतक है: दीपक मिश्र शाका

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है जनकल्याणकारी योजनाएं: नीरज शाही

ग्राम सभा बैरौना में खेल मैदान का शिलान्यास

देवरिया (नागरिक सत्ता)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड देवरिया सदर के ग्राम सभा बैरौना में बीजेपी विधायक दीपक मिश्र शाका ने आज खेल मैदान का शिलान्यास किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सबके विकास हेतु कृत संकल्पित है। आज इस खेल मैदान का शिलान्यास इस बात का घोतक है, कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज सहित स्वस्थ देश का निर्माण करेगा। यह खेल का मैदान जिसमें खेल के सभी उपकरण सहित मार्निग वाक के पथवे भी बनेंगे जो एक इस ब्लॉक के लिए विशेष उपलब्धि होगी। 

विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान तक विकास की किरण को पहुंचाने का कार्य उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कर रही है। इस सरकार में शोषित वंचित को बिना किसी भेदभाव के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान हो रहा है। उन्होंने कहा आज यह देवरिया ब्लाक एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। आजादी के बाद से कई सरकारों द्वारा उपेक्षित रहा लेकिन आज उत्तर प्रदेश सरकार के योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए यशस्वी विधायक ने खेल मैदान का शिलान्यास किया इसके लिए विधायक के साथ बैरौना के ग्राम प्रधान शंभू नाथ यादव भी बधाई के पात्र हैं। 

ब्लाक प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू जायसवाल ने कहा कि यह खेल मैदान का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अंदर पूर्ण किया जाएगा। ग्राम प्रधान शंभू नाथ यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत माला, बुके, मोमेंटो, स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व ग्राम प्रधान बड़े शाही ने की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी देवरिया कमलेश कुमार राय, सचिव सतीश शाही, एपीओ मनरेगा शिव कुमार राय, ब्रजेश सिंह, एडीओ पंचायत चंद्र भुषण मणि, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, धनवत सिंह, गुड्डू पहलवान, कृष्ण पाल सिंह, अनिल गौड़, रियाजुद्दीन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह, उग्रसेन सिंह, विपिन कुशवाहा, राम नरेश यादव, राजबली गौड़, अनूप गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही