मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला ग्रेड-ए मुख्यमंत्री ने दी बधाई

गोरखपुर (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ग्रेड-ए रैंकिंग प्रदान किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों को नैक में उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करने में लिए प्रेरित करेगी।

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करके प्रदेश एवं देश के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा अध्ययन, शोध, तकनीकी का उचित विकास, उत्पाद की नवीन प्रक्रिया के अतिरिक्त विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन की दिशा में विशिष्ट प्रयास किए गए हैं। नैक द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को ग्रेड-ए रैंकिंग प्रदान किया जाना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। विगत 5 वर्षों में प्रदेश में प्रत्येक स्तर की शिक्षा को सुदृढ़ किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही