लोकसभा उपचुनाव में दोनो सीटों पर भाजपा की जीतः मुख्यमंत्री ने दी बधाई

दिनेश लाल निरहुआ ने ट्विट कर प्रधानमंत्री का जताया आभार

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और घनश्याम सिंह लोधी ने अपनी जीत हासिल की है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 8679 वोटो से हराकर विजय प्राप्त की। वहीं रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को लगभाग 42 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विट कर भाजपा के दोनों उम्मीदवार को जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। देश की जनता अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाले माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को स्वीकार करने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा दफ्तर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम घोषित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा दफ्तर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार की डबल जीत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र व राज्य के नेतृत्व व कार्यकर्ताओ के परिश्रम को जनता ने आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव में हासिल यह जीत लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचंड बहुमत से जीत का संदेश है। डबल इंजन की सरकार की योजनाओं के प्रति गांव गरीब नौजवान ने हाथों हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत, विधान परिषद चुनाव और अब उपचुनाव में जीत डबल इंजन की सरकार की जीत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारवादी, साम्प्रदायिक, जातिवादी, माफिया ताकतों को जनता ने आज कड़ा सन्देश दिया है। जनता ऐसे लोगों को किसी तरह स्वीकार करने को तैयार नहीं है। बीजेपी के नेतृत्व में सकारात्मक सोच और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढा़ने के अभियान की विजय है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि भाजपा 2024 में यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र और प्रदेश के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के साथ जनता के आशीर्वाद से जीत मिली है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही