संदेश

भाषा विश्वविद्यालय में वेबिनार का आयोजन

चित्र
नागरिक सत्ता, लखनऊ। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के भूगोल विभाग द्वारा आज "Basic of Trimble DGPS GNSS -SPS986"  विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में ट्रिम्बल कंपनी इंडिया के जनरल मैनेजर  तेजेश्वर सिंह ने DGPS का परिचय देते हुए भौगोलिक क्षेत्र में इसके महत्व एवं उपयोग को समझाया। साथ ही उन्होंने अन्य क्षेत्रों में इसके उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। वेबिनार में भारी संख्या में भूगोल विभाग तथा अन्य विभागों के स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं ने सहभाग किया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार रॉय ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि DGPS का ज्ञान विद्यार्थियों के वर्तमान एवं भविष्य के लिए उपयोगी होगा। इस मौके पर भूगोल विभाग की शिक्षिका प्रिया देवी, शोधार्थी नज़मू साकिब, सुलेमान खान, वंदना प्रियदर्शी इत्यादि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चारधाम की यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी

चित्र
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 26 यात्रियों की मृत्यु हो गई है सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के हैं नागरिक सत्ता, हरिद्वार। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में मध्यप्रदेश के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के हैं। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। NDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। उत्तराखंड सीएम आपदा नियंत्रण कक्ष से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एएनआइ न्यूज एजेंसी से कहा कि हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर रात देहरादून रवाना हो गए। शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे पर गहरा दुःख ब्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के इलाज की पूरी व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें

कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रशिक्षुओं ने अलग अंदाज में मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन

चित्र
नागरिक सत्ता, लखनऊ। कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रशिक्षुओं ने अलग अंदाज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया के छात्रों ने आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। और उनके दिर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने पौधे भी लगाए। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात सभी छात्रों द्वारा योगी आदित्यनाथ का मुखौटा लगा कर बर्थडे का सेलिब्रेशन किया गया।

भाषा विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे

चित्र
एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया नागरिक सत्ता, लखनऊ। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो एनबी सिंह के संरक्षण एवं कुलसचिव संजय कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलसचिव संजय कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर हैं, वृक्षों के बिना जीवन की परिकल्पना पृथ्वी पर संभव नहीं है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ जावेद अख्तर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना मानवीय विकास पूर्णरूपेण संभव नहीं है, हमें इसे संरक्षित रखने के लिए निरंतर वृक्षारोपण करते रहना चाहिए जिससे हमारा विश्वविद्यालय परिसर हरा भरा रहे।  डॉ नलिनी मिश्रा समन्वयक महिला अध्ययन केंद्र तथा एएनओ, एनसीसी डॉ ले बुशरा अलवेरा ने महिला छात्रावास में कुलसचिव की उपस्थिति में फलदायक वृक्षों का रोपण किया। समन्वयक, महिला अध्ययन केंद्र ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले पर्यावरण के प्रभाव के प्रति जागरूक किया।  एएनओ, एनसीसी के नेतृत्व में एनसीसी कैडे

आदर्श शंकर संस्कृत महाविद्यालय में वितरित किया गया स्मार्टफोन

चित्र
नागरिक सत्ता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत रविवार को आदर्श शंकर संस्कृत महाविद्यालय मरुई में स्मार्टफोन का वितरण किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रमोद मिश्र ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य वाराणसी सिकंदर मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान मझवां राधेश्याम उपाध्याय रहे। इस अवसर पर अखिलेश पांडे, गुलाम मोहम्मद, अनिल दुबे, महाविद्यालय के आचार्यगण प्रहलाद पांडे, अमित मिश्रा, गौरव मिश्रा, उपेंद्र पांडे, मनोज, शशिकांत मिश्र, सुरेंद्र वर्मा व अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू महासंघ एवं हियुवा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मनाया गया जन्मदिन, लगाए गए पौधे

चित्र
 नागरिक सत्ता, देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 50वां जन्मदिवस विश्व हिन्दू महासंघ एवं हिन्दू युवा वाहिनी देवरिया द्वारा केक काटकर मनाया गया। साथ ही पीपल और आम के पौधों का रोपण किया गया। विश्व हिंदू महासंघ व हिंदू युवा वाहिनी द्वारा महारानी चण्डिका छात्रावास में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पूरे भारत सहित विश्व में एक नया पहचान दिलाने वाले व हियुवा के राष्ट्रीय संरक्षक योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का आज जन्मदिन हैl महाराजजी के जन्मदिन पर हम को शपथ लेना चाहिए कि जनपद को सदैव हरा भरा रखेंगे। हियुवा के जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि हियुवा संगठन 2002 में अपने स्थापना काल से ही योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व के लिए अपने मिशन को लेकर कार्य किया। जिसका नतीजा आज पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हैं। निश्चित तौर पर यह हम सभ

दीवानी न्यायालय में पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन: वितरित किए गए पौधे

चित्र
नागरिक सत्ता, देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में गोष्ठी एवं पौध वितरण व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश देवरिया जयप्रकाश यादव ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश यादव ने कहा कि प्रकृति व जीवन के बीच समन्वय स्थापित करके इस लड़ाई को जीता जा सकता है। हमारे संविधान में भी पर्यावरण रक्षा के लिए कर्तव्य बताए गए हैं। हम अपने मनीषियों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज लोकेश कुमार ने कहा कि अगर वायुमंडल से 2 सेकंड के लिए ऑक्सीजन को हटा दिया जाए तो संसार तबाह हो जाएगा। अपर जिला जज राकेश पटेल ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ मानवता पर संकट उत्पन्न कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम तिवारी ने कहा कि प्रकृति की पूजा ईश्वर की पूजा है। पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगा