संदेश

मनुष्य के जीवन का आधार है पेड़

चित्र
पर्यावरण दिवस पर विशेष पेड़ हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन पैदा करते है। पेड़ों की वजह से बरसात होती है और धरती हरी भरी होती है, जिससे खेतों में अनाज उत्पन्न होता है। और हमें भोजन प्राप्त होता है। ऐसे में पेड़ हमारे जीवन साथी है, लेकिन मनुष्य अपनी आकांक्षाओ की पूर्ति हेतु पेड़ो को अंधाधुंध कटाई करते जा रहा है और बड़े बड़े जंगलो को काटकर बड़े बड़े नये शहर बसाते जा रहा है। जिसका नतीजा मनुष्य खुद ही धरती से जीवन का अस्तित्व मिटाने में लगा हुआ है। परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन के एक नेता रुपेश कुमार आज से लगभग 19 वर्ष पूर्व जब वो पढ़ते थे तब अपने गाँव से लखनऊ आ रहे थे। उन्हें गांव के रास्ते में एक नीम का पौधा दिखा तो उन्होंने उस पौधे को जमीन से निकाल कर अपने साथ लखनऊ ले आए और अपने घर के सामने पार्क के एक किनारे पर लगा दिया। तब उन्होंने यह नहीं सोचा था कि आने वाले समय यह पौधा एक बड़े वृक्ष का आकार लेकर लोगों को शीतलता प्रदान करेगा। रूपेश कुमार बताते हैं कि पौधा लगाने के बाद नित्य प्रति दिन उसमें पानी डालते थे और उसकी देखभाल करते थे। धीरे धीरे वह पौधा एक बड़े वृक्ष बन गया है और इ

भाषा विश्वविद्यालय को मिला ईको मित्र पुरस्कार

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। केएमसी भाषा विश्विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पृथ्वी इनोवेशन के साथ मिल कर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन बी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ रवि कुमार सिंह आईएफएस, डीएफओ लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि प्रो मुनव्वर आलम खालिद डीएसडब्ल्यू एचओडी, पर्यावरण विज्ञान, इंटीग्रल विश्विद्यालय रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए भाषा विश्विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के प्राचार्य प्रो चन्दना डे ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण के प्रति बहुत संवेदनशील होने की जरूरत है। उन्होंने पर्यावरण के विभिन्न समस्याएं जैसे की विभिन्न प्रकार के प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक हानि के मुद्दो को उठाते हुए कहा कि इन सब से बचने का यही उपाय है की हम प्रकृति और अपने बीच समन्वय स्थापित करें। कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए अनुराधा गुप्ता सचिव पृथ्वी इनोवेशन ने विद्यार्थियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वो प्रकृति को अपनी मां की तरह प्यार दें और जो संसाधन प्रकृति से मिले

राज्यसभा के लिए सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया

चित्र
डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेन्द्र कुमार नागर, डॉ के लक्ष्मण, मिथलेश कुमार, बाबू राम निषाद, दर्शना सिंह एवं संगीता यादव, कपिल सिब्बल, जयंत चौधरी, जावेद अली खाँ राज्य सभा के सदस्य निर्वाचित  लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश राज्य सभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 में आज सभी 11 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।  विधान सभा के विशेष सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने आज नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के उपरान्त नामांकन दाखिल किये सभी 11 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि 3 जून को अपराह्न 3 बजे नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि समाप्त हो जाने के उपरान्त भाजपा के 9, सपा के 1, राष्ट्रीय लोक दल के एक एवं एक निर्दलीय प्रत्याशियों को राज्य सभा के सदस्य हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेन्द्र कुमार नागर, डॉ के लक्ष्मण, मिथलेश कुमार, बाबू राम निषाद, डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, दर्शना सिंह एवं संगीता यादव

बैक में घुसकर बैंक मैनेजर की हत्या: आतंकवादी संगठन केएफ एफ ने ली जिम्मेदारी

चित्र
बाहरी हिन्दू कर्मचारियों को बनाया जा रहा है टारगेट आतंकी संगठन केएफएफ ने जारी की चेतावनी   लखनऊ (नागरिक सत्ता)। कश्मीर में आतंकवादियों ने बाहरी हिन्दू कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अपना टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। आज कुलगाम में बैक अंदर घुसकर एक बैक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बैक मैनेजर राजस्थान के रहने वाले थे। 3 दिन पहले कुलगाम में ही एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकी संगठन (केएफएफ) ने चिट्‌ठी जारी कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है और  चेतावनी भी दी है कि ‘‘जो भी कश्मीर के डेमोग्राफिक बदलाव में शामिल होगा, उसका यही अंजाम होगा। जो बाहरी लोग इस धोखे में रह रहे हैं कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें यहां स्थायी कर देगी, उनके लिए ये आंख खोलने वाला है। अब बाहरी लोगों को वास्तविकता समझ लेनी चाहिए कि उन्हें इसके लिए जान भी गंवानी पड़ेगी। पत्र में लिखा है कि कहीं देर न हो जाए और अगली बारी तुम्हारी हो।‘‘ टारगेट किलिंग की घटनों के बाद गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के बीच हाईलेवल मीटिंग मे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिला पूजन कर श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया

चित्र
अयोध्या (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिला पूजन कर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पदाधिकारी, पूजनीय संत और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पदाधिकारी, पूजनीय संत और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को वर्ष 2022 का संसदीय उत्कृष्टता सम्मान से नवाजा गया

चित्र
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ उत्तर प्रदेश द्वारा इस वर्ष का संसदीय उत्कृष्टता सम्मान 2022 गोमती नगर स्थित कार्यालय में प्रदान किया गया। दीपक सिंह को समाज सेवा, विधान परिषद सदन में संसदीय परंपरा का निर्वाहन करने, विधान परिषद सहित संपूर्ण राज्य के विभिन्न मुद्दौ को सदन मे प्रभावी तरीके से रखने, सदन की गरिमा व मर्यादा का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने, सर्वाधिक मुद्दे उठाने पर ये सम्मान प्रदान किया गया । दीपक सिंह द्वारा अपने कार्यकाल मे संविधान द्वारा स्थापित विभिन्न नियमों के अंतर्गत लगभग 1500 से अधिक प्रश्न पूछे गये हैं। जिसमे 2 वर्ष का समय कोविड का रहा, इस दौरान सदन भी सुचारू रूप से नही चल सका। दीपक सिंह द्वारा प्रश्न पूछे और सक्रिय रूप में हिस्सा लिया। अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में केवल 02 दिन सदन की कार्यवाही से अनुपस्थित रहे है। दीपक सिंह के द्वारा पूछे गए समस्त प्रश्न सामाजिक सरोकार एवं युवाओं से संबंधित हैं। जिसमे अधिकतर प्रश्नों पर सत्ता पक्ष द्वारा अमल भी किया गया। श्री सिंह द्वारा प्रश्नकाल के दौरान सदैव

नाका थाना पुलिस ने बड़े मंगल पर किया भंडारे का आयोजन

चित्र
प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस कर्मियों ने बांटा प्रसाद लखनऊ (नागरिक सत्ता)।अभी तक थानों में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बड़े मंगलवार को नाका थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने भंडारा कर एक नया मिशाल पेश किया है। बड़े मंगल पर पूरे लखनऊ में बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार नाका थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ साथ पुलिस कर्मियों ने बड़े उत्साह के साथ भव्य भंडारे का आयोजन कर स्वयं प्रसाद का वितरण भी किया। पुलिस द्वारा किए गए इस तरह के सामाजिक आयोजनों से पब्लिक और पुलिस के बीच की दूरियां खत्म होती हैं। आम जनता को अपनी समस्याओं के लिए पुलिस के पास जाने में हिचकिचाहट नहीं होती है।