‘नये भारत मे न्यायपालिका और अधिवक्ताओं की भूमिका‘ पर संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ। हाईकोर्ट लखनऊ पीठ के महामना सभागार में अवध बार के अध्यक्ष सहित बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने ‘महाशक्ति के रूप में उभरते भारत में न्यायपालिका और अधिवक्ताओं की भूमिका‘ विषय परा एक संगोष्ठी का आयोजन कर अपने विचार रखे। अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता डाक्टर एलपी मिश्र ने कहा कि आज भारत देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है इसमें न्यायपालिका और अधिवक्ता समाज का प्रमुख योगदान है। इसके साथ ही देश के लोगो ने अच्छे जन प्रतिनिधियों का चुनाव करना शुरू कर दिया है। 

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एडिशनल सालीसीटर जनरल शशि प्रकाश सिंह एवं सहायक सालीसीटर जनरल एसबी पांडेय ने कहा कि राजनाथ सिंह लखनऊ क्षेत्र से चुनाव मैदान में है उनकी सत्यनिष्ठा और परिश्रम से प्रदेश व देश को नई दिशा मिली है। संगोष्ठी में भाजपा नेता नीरज सिंह ने भी बताया कि आज देश का नेतृत्व सही हाथो में है। राजनाथ सिंह ने लखनऊ को विशेष तौर पर विकास किया है। बार के अध्यक्ष एएम त्रिपाठी ने कहा कि सांसद के रूप में राजनाथ सिंह को ही जिताने का सभी वकील बीड़ा उठाते है। गोष्ठी में अधिवक्ता सवित्र वर्धन सिंह ने सफल संचालन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता एनके सेठ, अतुल सिंह, विनोद सिंह, सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही