बजट सत्रः पूर्ववर्ती सरकारों ने वन डिस्टिक वन माफिया बनायाः योगी आदित्यनाथ

  • मुख्यमंत्री योगी ने सदन में विपक्ष को दिखाया आइना 
  • हमने वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट से प्रदेश की पहचान, पूरी दुनिया में बनाईः मुख्यमंत्री
  • आज हमारा स्टेट रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन गया हैः मुख्यमंत्री  


लखनऊ (नागरिक सत्ता)। विधानसभा में आज बजट पर सम्बोधित करते हुए नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विपक्ष को आइना दिखाया उन्होंने कहा कि  समस्याओं से मुंह मोड़नेवाली सरकार नहीं होनी चाहिए। सरकार वही होनी चाहिए जिसका जनता के हितों से सरोकार हो। जिसको इस सरकार ने साकार किया है। हर समस्या के दो समाधान होते हैं ‘‘भाग लो, या भाग लो‘‘ दूसरे समाधान के अनुरूप नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण पर चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि 2017 से पूर्ववर्ती सरकार में जहां वन डिस्टिक वन माफिया बनाया था तो इस सरकार ने वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट से प्रदेश की पहचान, देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बनाई है। 

नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध पर कड़ा प्रहार किया है। प्रयागराज की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना से जुडे़ साजिषकर्ताओं की फोटो वायरल हो रही है। और उस फोटों में साजिषकर्ता हांथ भी मिला रहा है जिसमें पीछे एक पार्टी का सिंबल भी दिखाया गया है अब लोग यह न कहे कि यह सोषल मीडिया का कमाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में उमेष पाल और संदीप निषाद मारे गए क्या उनकी कोई जाति नहीं थी, आप लोग जाति का ठेका ले चुके हैं। आप लोग किसी पिछडे़ कमजोर गरीब शोशित वंचित को मरवा देंगे। विधायक राजूपाल की हत्या हुई क्या उसकी कोई जाति नहीं थी तब उस समय राजूपाल की हत्या में जिम्मेदार पेशेवर अपराधियों के संरक्षणदाता कौन थे। उसके बाद भी जाति की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रत्येक गरीब के विकास की बात कर रहे हैं तो ये जातिवाद की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेष राम की, कृश्ण की नगरी है और दूनिया की सबसे प्राचीन नगरी काषी है। रामराज्य से ही प्रदेश और देश का विकास होगा। इसी वर्श अयोध्या में राम मंदिर बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को आपने जहां छोड़ा था आज उत्तर प्रदेश वहां से बहुत आगे निकल चुका है। यह सही है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रीलियन डालर की जरूर बनेगी। आज हमारा स्टेट रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन गया है। बढ़ा हुआ राजस्व लोक कल्याण का आधार बन रहा है। गरीबों के लिए, अन्नदाता किसानों के लिए, माताओं और बेटियों के लिए, नौजवानों के लिए, सबके कल्याण का आधार बन रहा है।

नेता सदन ने कहा कि विपक्षी दल आंबेडकर की बात करते है जबकि 2016-17 अनुसूचित जाति के छा़त्रों की छात्रवृत्ति रोक दी गयी थी। और जब 2017 में जनता ने हमें मौका दिया तो उन छात्रों की पुरानी और मौजूदा छात्रवृत्ति देने का काम किया है। यह लोग गरीबों के हक पर डकैती डालने का काम करते हैं फिर जाति की बात करते है। पूर्व में यह किंवदन्ती थी कि जो मुख्यमंत्री रहते नोएडा जायेगा वह वापस सत्ता में नहीं आएगा। हमने इस मिथक को तोड़ा है, हम नोएडा गए और डंके की चोट पर सत्ता में वापस आये। 

नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर वोट लिया जाता है, लेकिन उनके किसी आदर्श को फॉलो नहीं किया जाता है। ऐसे ही चौधरी साहब के साथ भी होता है। चौधरी साहब के नाम पर रमाला में चीनी मिल इसी सरकार में बन पाई है। पिछली सरकार को तो चौधरी साहब के नाम पर वोट लेने से ही फुर्सत नहीं थी। हमारा बुंदेलखण्ड पानी के लिए तरसता था। आज ‘हर घर नल‘ योजना से प्रत्येक घर में षुद्ध पेय जल भेजने पर काम किया जा रहा है। अब तक 82 लाख से अधिक घरों को नल का कनेक्शन दिया जा चुका है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही