प्रख्यात भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा ने संदीप बंसल के पिताजी को दी श्रद्धांजलि

  • संदीप बंसल ने अनूप जलोटा को भेंट की सुभाष चंद बंसल के जीवन पर आधारित पुस्तक       
                      

लखनऊ। देश के प्रख्यात कलाकार भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के घर पहुंचे और उनके पिताजी सुभाष चंद्र बंसल के चित्र पर पुष्पांजलि करके श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर संदीप बंसल की माता एवं परिवार के सभी सदस्यों के अलावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, युवा के नगर महामंत्री शुभम मौर्य, विकास तलवार, ओंकार जी, नीलांजना जी सहित राजधानी के गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।

संदीप बंसल ने अनूप जलोटा को पिताजी सुभाष चंद बंसल के जीवन पर आधारित पुस्तक साधारण व्यक्ति की असाधारण कहानी भेंट की। अनूप जलोटा ने बताया कि उनके  पिताजी के साथ उन्होंने कई बार स्टेज पर प्रोग्राम किया है और उनके पिताजी पुरुषोत्तम दास जलोटा भी सुभाष चंद्र बंसल की आवाज को बहुत पसंद करते थे उन्होंने राघव बंसल के भी गायन की प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही