अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता में विधानसभा सचिवालय के तीन कर्मियों का चयन

  • विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी शुभकामनाएं 

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आगामी 18 मार्च से भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित होेने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता की टीम में विधानसभा सचिवालय में सेवारत तीन कर्मियों का चयन होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता 23 मार्च तक चलेगी। इसमें 22 सदस्यीय उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज फुटबाल की पुरुष टीम भी हिस्सा ले रही है। इस टीम में विधानसभा सचिवालय में सेवारत तीन कर्मियों श्रीकांत कनौजिया, संजय कुमार और अंशुल श्रीवास्तव का चयन किया गया है। अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा सचिवालय के तीनों कर्मियों के चयन पर गर्व की अनुभूति करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही