डॉ शल्या राज शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित


मेरठ। गाजियाबाद में लोक पहल एवं अरुणोदय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती पर बौद्धिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज को शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ प्रवेश कुमार चौधरी, लोक पहल के अध्यक्ष डॉ बीएल आर्या एवं अरुणोदय संस्था की अध्यक्ष डॉ अनुभूति चौहान ने डॉ शल्या राज को प्रेषित किया।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ.शल्या राज ने लोक पहल एवं अरुणोदय संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने राष्ट्र सेवक श्रद्धेय अशोक सिंघल को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंघल जी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में अग्रणी रह कर राष्ट्र एकता हेतु किया गया संघर्ष व त्याग हमारे लिये प्रेरणा का स्त्रोत है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक पूरे समाज को ज्ञान का प्रकाश प्रदान कर उन्हें जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने विशेष कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये उन्हें जागरूक करने के साथ प्रोत्साहित करने की अति आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र के साथ विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण स्थापित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को बल देने के साथ छात्र छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रहित में योगदान देने के प्रति प्रोत्साहित कर रहा है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को विधिक जागरूकता, शिक्षा का अधिकार, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या आदि जैसे विषयों पर समय समय पर सेमिनार, कार्यशाला आयोजित कर समाज को जागरूक किया जा रहा हैं।

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से डॉ शल्या राज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ शल्या राज गतिशील प्रतिभा की धनी है। जिसमें उनके द्वारा महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को अधिकार दिलाने, उन्हें शिक्षा से जोड़ना एवं महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु कार्य किये जा रहे है। इसके साथ ही समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करते हुए महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य प्रतिबद्धता से उनके द्वारा किये जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही