कर्नाटक में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

  • कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत, नफरत हारी

सलेमपुर, देवरिया। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी कर लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं व कर्नाटक की आम जनता की जीत है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि यह विजय लोकतंत्र की विजय है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूंजीवादी व्यवस्था को करारी शिकस्त दी है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार व नफरती ताकतों के खिलाफ जनता ने कांग्रेस को जिताकर जनता को गुमराह नही होने का संदेश दिया है। 

इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, चंद्रमोहन पांडेय, दीनदयाल यादव, लालसाहब यादव, रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, संजय गुप्ता, सत्यम पांडेय, मनीष रजक, शीत कुमार मिश्र, अशोक मद्देशिया, उमेश तिवारी, रणजीत सिंह, सैयद फिरोज अहमद, कपीस मिश्र, जीवन शरण मिश्र, तारकेश्वर मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, विशाल कुमार आदि शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही