भारत सरकार से जुड़ी परियोजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं तय हो अधिकारियों की जवाबदेही: मुख्यमंत्री योगी

  • मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निरन्तर समीक्षा करने का निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बैठक में पीएमजी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उन्होंने अवस्थापना परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार से जुड़ी परियोजनाएं किसी भी स्तर पर लम्बित न रहें। ऐसे प्रकरणों में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इन परियोजनाओं की मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निरन्तर समीक्षा की जानी चाहिए। भूमि अर्जन के मामलों में सम्बन्धित विभाग अतिरिक्त मानव संसाधन लगाते हुए समय से कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुआवजे के मामलों में कतई देरी न हो। 

मुख्यमंत्री ने न्यायालय में लम्बित मामलों में प्रभावी पैरवी कर उनका निराकरण कराने का निर्देश दिया। पीएमजी पोर्टल पर अब तक दर्ज 351 मामलों में से 321 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष 30 परियोजनाएं अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, राजस्व, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा तथा नागरिक उड्डयन विभाग से सम्बन्धित हैं। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों को शीघ्र निर्णय लेकर समयबद्ध रूप से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही