शादाब अज़ीम ने संभाली सपा सचिव की कमान

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शादाब अज़ीम को लखनऊ महानगर सचिव पद की अहम जिम्मेदारी दी है। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी से लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने मीडिया को बताया कि सपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों की सहमति से शादाब अज़ीम को सचिव पद के लिए मनोनयन किया गया है। श्री दीक्षित द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और उत्तर प्रदेश सपा इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर शादाब अज़ीम को समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर का सचिव मनोनीत किया गया है।

शादाब अज़ीम के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि शादाब अज़ीम समाजवादी पार्टी को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में अपना असीम सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही