डॉ रमन सिंह ने हृदय नारायण दीक्षित द्वारा लिखी पुस्तकों एवं लेखों की प्रसंशा की

 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही शाल एवं विधान सभा का एक मोमेन्टो भी भेंट किया।

श्री दीक्षित ने स्वरचित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्रष्टा, दृष्टि और दर्शन, अथर्ववेद का मधु, हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ एवं अन्य पुस्तकें भी भेंट की। डॉ रमन सिंह ने श्री दीक्षित द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी गयी पुस्तक की लेखन शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं भारतीय संस्कृति व आर्थिक दर्शन का जिस तरह विश्लेषण किया गया है वह जन-जन के लिए बहुत ही उपयोगी है। 


डॉ रमन सिंह ने कहा कि वह श्री दीक्षित के दैनिक जागरण एवं अन्य अखबारों में प्रकाशित होने वाले उनके लेखों पर ध्यान देकर पढ़ते है। वह भारतीय संस्कृति पर आए-दिन नए पक्ष प्रस्तुत करते दिखाई देते है। उनके आने वाले सम्पादकीय का लोगों को इंतजार रहता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही