प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में योगी सरकार पर किसानो की प्रताड़ना का आरोप लगाया

लखनऊ। लखीमपुर के किसान द्वारा धान में आग लगाने की घटना पर प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में योगी सरकार पर किसानो की प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश में जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है तो विपक्षी पार्टियां सरकार को हर तरफ से घेरने की कोशिश कर रही हैं।



बताया जा रहा है कि मोहम्मदी तहसील के बरखेड़ा गांव के निवासी किसान प्रमोद सिंह ने एक सप्ताह पूर्व पंजीकरण कराकर लगभग 100 क्विंटल धान लेकर क्रय केन्द्र गये। वहां केन्द्र प्रभारी ने बरदाना न होने कारण दो दिन इंतजार करने को कहा। इसी बीच बारिश होने लगी, प्रमोद सिंह ने धान को भीगने से बचाने के बहुत प्रयास किया तब भी नीचे का हिस्सा भीग गया। किसान द्वारा धान को पुनः सुखाकर सफाई की गयी। तबभी धान न खरीदने पर परेशान होकर मंडी में प्रमोद सिंह ने धान में आग लगा दी। प्रमोद सिंह का कहना है कि शुक्रवार को धान खरीदने का आश्वासन दिया गया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही