डॉ हिमा बिंदु नायक को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राष्ट्रीय मैनेजिंग कमेटी का सदस्य चुना गया

 

लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी (राष्ट्रीय शाखा) की दिल्ली में हुए चुनाव में यूपी रेडक्रॉस सोसायटी की महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक को राष्ट्रीय मैनेजिंग कमेटी की सदस्य चुनी गई हैं। उनका चुनाव दो वर्ष के लिये किया गया है। वर्तमान में वह महा सचिव उत्तर प्रदेश पद पर हैं। डॉ हिमा बिंदु नायक लंबे समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रमुख समाज सेवीका के रूप में सेवा भाव व समर्पण की जगा रही हैं। 

कोरोना काल के दौरान कई तरह की समस्या उनके साथ आई लेकिन जरूरतमंदों की सेवा का जो भाव उनके भीतर था उसे उन्होंने जगाए रखा। उनके निर्देश पर यूपी के जिलों में राशन, मास्क, सेनेटाइजर बांटे गए। साथ ही जरूरतमंदों के घर पहुंच कर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वालियंटरों ने पूरे प्रदेश में बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लोगों की जान बचाने के लिए रक्त व प्लाज्मा दान किया। 

यूपी रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अखिलेंद्र शाही ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टर हिमा बिंदु नायक में सेवा का जो जज्बा है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। ऐसे में इन्हें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा नेशनल मैनेजिंग कमेटी का सदस्य चुना गया है। यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इन्होंने कोरोना काल में अनेकों मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया। कठिन वक्त में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की मदद की। इससे रेड क्रॉस के सदस्यों को भी प्रेरणा मिली और उन्होंने पूरे प्रदेश में अच्छा कार्य किया। इंसान को हमेशा यह सोचना चाहिए कि सफलता के लिए मात्र कल्पना ही नहीं सार्थक कर्म भी जरूरी है। ऐसा कर डॉ हिमा बिंदु नायक ने ऐसा कर दिखाया है। उनके चुने जाने से पूरे प्रदेश के नागरिकों विशेषकर युवाओं में और समाजसेवियों में हर्ष की लहर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही