अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रसोइयों का किया गया सम्मान

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाड़ी में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका रूफिया खान द्वारा विद्यालय की रसोइया राजबेटी, गंगा देवी और सर्वेश कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यकम्र की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि जहां नारी का पूजन होता है वहां देवता वास करते हैं। देश के विकास में महिलाओं ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया है और ऊंचे स्थान पर रही हैं लेकिन आज महिलाओं को कमज़ोर समझ कर उन पर अत्याचार किया जाता है क्योंकि महिलाओं में सशक्तिकरण का आभाव है।

शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष बीना पाण्डेय ने कहा कि हमें देश को आगे बढ़ाने के लिए बालिकाओं की नींव मज़बूत करनी होगी। एक अच्छी बालिका ही देश की आर्दश महिला बनती है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रूफिया खान ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक अर्चना सक्सेना, नीलम जहां, वंदना अग्रवाल, नरेश चंद्र वर्मा और अंजीत गौतम के साथ छात्रा अदिति पाण्डेय, आराध्या पाण्डेय, वैष्णवी, रेखा आदि छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही