अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः आईईटी लखनऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईईटी लखनऊ के मैत्री छात्रावास में रंगोली, मेंहदी, अंताक्षरी, गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम महिला सशक्तिकरण थी। छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। 

पुरस्कार प्रदान करते प्रो विनित कंसल
पुरस्कार प्रदान करते प्रो विनित कंसल

कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने बहुत खूबसूरती से महिलाओं की समाज में भूमिका को उकेरा। वहीं मेंहदी में भी छात्राओं ने महिला और तकनीकी के विषय को बहुत सुंदर रूप से प्रस्तुत किया। अंताक्षरी और गायन प्रतियोगिता भी महिला और उसके भूमिका की थीम पर आयोजित किया गया। 





















रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिमझिम सिविल सेकंड ईयर, प्रतिभा सिविल सेकंड ईयर, सिंधु सिविल सेकंड ईयर को एवं मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीतिका गुप्ता मैकेनिकल सेकंड ईयर को दिया गया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनस्वी पालीवाल इलेक्ट्रिकल सेकंड ईयर ने प्राप्त किया। मोनिका जयसवाल केमिकल सेकंड ईयर के द्वारा  विचार रखे गए।

निदेशक प्रो विनीत कंसल द्वारा छात्राओं को इस अवसर पर संबोधित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो नीलम श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम की संयोजिका सिंधु सिविल सेकंड ईयर की छात्रा थी। कार्यक्रम मे आयोजन में निर्मला पवार, संगीता एवम रागिनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो एचके पालिवाल, प्रो वीके सिंह, प्रो संजय श्रीवास्तव, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, प्रो अरूनिमा वर्मा, प्रो नीलम श्रीवास्ताव डॉ सत्येन्द्र सिंह, डॉ प्रगति शुक्ला सहित तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही