चीन के आर्थिक केंद्र शंघाई शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ने से लगाया गया लॉकडाउन

नागरिक सत्ता। चीन से शुरू हुआ कोरोना कहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चीन के सबसे बढ़ेे शहर शंघाई में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने लाक डाउन लगाने का काम आज से शुरू कर दिया गया है। शंघाई चीन का आर्थिक केंद्र माना जाता है। शंघाई शहर के पूर्वी हिस्से को पांच दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिय गया। जिससे करोड़ों लोग अपने घरों में कैद हो गये हैं।

कोरोना का कहर चीन के आर्थिक केंद्र शंघाई तक पहुँचने से चीन की चिंता बढ़ गई है।  रविवार को शंघाई में कोरोना के 3,450 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़ा देश में सामने आए कुल मामलों का 70 फीसदी है। चरणबद्ध लॉकडाउन के तहत शंघाई शहर को अगले 9 दिनों के लिए दो भागों में बांटा जाएगा। इसके बाद यहां बड़े पैमाने पर मास टेस्टिंग शुरू ।

लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिम में विशाल डाउनटाउन क्षेत्र शुक्रवार से अपना पांच दिवसीय लॉकडाउन शुरू करेगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि बाहरी दुनिया से कोई संपर्क न हो, निवासियों को घर पर ही रहना है। इस दौरान चेकप्‍वाइंट पर सामान रखे जाएंगे ताकि किसी से किसी का संपर्क न हो सके। इसके अलावा जो ऑफिस जरूरी नहीं है, वे बंद रहेंगे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रहेगा।

शंघाई की आबादी 25 मिलियन है और यह महानगर हाल के दिनों में कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। हालांकि यहाँ कुल मामले वैश्विक संदर्भ की तुलना में कम हैं। 2019 के अंत में वुहान शहर में कोविड का जो प्रकोप देखा गया था। उसके बाद अब 2022 में चीन में कोरोना का प्रकोप इस स्तर पर देखने को मिला है। फिर भी कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है। ऐसे में इसके रोकथाम के लिए लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही