उत्तर प्रदेश में आज से योगी राज का दूसरा कार्यकाल शुरूः 2 डिप्टी सीएम, 18 कैबिनेट, 12 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ


दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते योगी आदित्यनाथ

 (अखिलेश पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार)

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात केशव प्रसाद मौर्य को भी दूसरी बार डिप्टी सीएम की बनाए गये। साथ ही बृजेश पाठक ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, पीछली सरकार में कानून मंत्री रह चूके हैं। 

उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेते केशव प्रसााद मौर्य एवं बृजेश पाठक

कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ लेने वालों में सुरेश कुमार खन्ना पिछली कैबिनेट में वित्त मंत्री थे 9वीं बार विधायक बने हैं। सूर्य प्रताप शाही पिछली सरकार में भी कृषि मंत्री थे। स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष एवं पिछली सरकार में भी मंत्री थे। बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल। लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा से विधायक जाट नेता के रूप में जाने जाते हैं, पूर्व सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। जयवीर सिंह सपा के गढ़ मैनपुरी से जीतकर आए हैं। धर्मपाल सिंह रुहेलखंड के आंवाला से विधायक हैं, पिछली सरकार में सिंचाई मंत्री थे। नंद गोपाल नंदी पिछली सरकार में भी मंत्री थे प्रयागराज से विधायक हैं। भूपेद्र चौधरी पिछली सरकार में पंचायती राज मंत्री थे। अनिल राजभर पिछली सरकार में भी मंत्री थे। जितिन प्रसाद कांग्रेस से भाजपा में आए थे। राकेश सचान पहली बार मंत्री बने हैं। अरविंद कुमार शर्मा आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। योगेंद्र उपाध्याय आगरा दक्षिणी से विधायक हैं। आशीष पटेल अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। संजय निषाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष हैं। असीम अरुण पूर्व आइपीएस। धर्मवीर प्रजापति पिछली सरकार में भी मंत्री थे।


स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद की 12 विधायकों ने शपथ ली जिनमें नितिन अग्रवाल पीछली सरकार में विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। कपिलदेव अग्रवाल मुजफ्फरनगर से विधायक हैं। संदीप सिंह लोधी पिछली सरकार में भी मंत्री थे। रवीद्र जायसवाल पिछली सरकार में भी मंत्री थे। गुलाब देवी पीछली सरकार में भी राज्यमंत्री थी। गिरीश चंद्र यादव पीछली सरकार में भी राज्यमंत्री थे। जयंत राठौर पहली बार मंत्री बने हैं। दयाशंकर सिंह बलिया से विधायक हैं। दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से विधायक हैं। नरेश कश्यप भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष हैं। दया शंकर मिश्र दयालु कांग्रेस से भाजपा में आए थे। अरुण कुमार सक्सेना बरेली से विधायक हैं।

20 विधायक जिन्होंने राज्य मंत्री पद की शपथ ली जिनमें मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव कुमार गौड़, बलदेव सिंह औलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, मनोहर लाल पंथ, राकेश निषाद, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, कृष्ण पाल मलिक, अनूप प्रधान वाल्मीकी, प्रतिभा शुक्ला, सोमेंद्र तोमर, सुरेश राही, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद, विजय लक्ष्मी गौतम।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही