भाषा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि रहेंगी पद्मश्री मालिनी अवस्थी

भाषा विश्वविद्यालय में 22 मार्च को आयोजित होगा दीक्षांत समारोह

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में 22 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा 83 विद्यार्थी को मेडल एवं 734 को डिग्री दी जाएंगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पद्मश्री मालिनी अवस्थी उपस्थित रहेंगी। 

पद्मश्री मालिनी अवस्थी

देश की जानी-मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी 31 वर्षों से अपने गायन के माध्यम से हिन्दी, अवधी, बुंदेली और भोजपुरी भाषाओं की लोकप्रियता बढ़ा रही है। उनके विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 2016 में उन्हें नागरिक सम्मान पदमश्री से सम्मानित किया गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही