भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई और महिला अध्ययन केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया
लखनऊ (नागरिक सत्ता)। भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई और महिला अध्ययन केंद्र द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में स्लोगन लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की अभिव्यक्ति चित्रों द्वारा करना था। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कैडेट्स एवं छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। और अपने विचारों को पोस्टर के माध्यम से दर्शाया। इस कार्यक्रम की आयोजक डॉ. (ले.) बुशरा अलवेरा एएनओ एनसीसी एवं महिला अध्ययन केंद्र की संयोजक डॉ नलिनी मिश्रा रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार