12वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुडों चौंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीत कर वैष्णवी ने प्रदेश का परचम लहराया

पदक के साथ वैष्णवी सिंह

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। भारत के हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर स्थित एलआर विश्वविद्यालय में केंद्रीय खेल मंत्रालय व राष्ट्रीय कूड़ो फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय 12वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुडों चौंपियनशिप 2022 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की नाहरमऊ टिकरा निवासी कुमारी वैष्णवी सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का  परचम लहराया।

P.I. 200 से अधिक भार वर्ग में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता कुडों में खेलकर वैष्णवी ने तीन बार राष्ट्रीय लेवल पर स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही कुंडों फेडरेशन कप का भी आयोजन किया गया था। जिसमें वैष्णवी ने पुनः इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

इन दोनों प्रतियोगिताओं के पश्चात जापान के टोकियो में होने वाले कुडों वर्ल्ड कप के चयन ट्रायल में ऑफिशियल रेफरी जज व आयोजन समिति, अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा वैष्णवी सिंह का वर्ल्ड कप खेलने के लिए चयन किया गया है। तीन बार राष्ट्रीय लेवल पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन वाली वैष्णवी अब जापान में अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने कहा कि कुडो मार्शल आर्ट के रूप में हमारी देश की पुरानी कला का नए रूप में आगमन हुआ है। हम इसके साक्षी बन रहे हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया अर्थात (कीफी) के अध्यक्ष एवं टूर्नामेंट के निर्देशक हांसी मेहुल बोरा ने बताया कि वैष्णवी ने तीन बार इन दोनों टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि भारत भी अंतरराष्ट्रीय पदक दिलवाने की काबिलियत रखता है।

कुडों इंडिया के चेयरमैन बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने दूरसंचार के माध्यम से वैष्णवी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी। वैष्णवी ने इसका श्रेय अपने कोच राजेंद्र धौलपुरी (ब्लैक बेल्ट फोर डैन) एवं अपने पिता संजय सिंह को दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही