स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरीः नीरज शाही

 


देवरिया। सदर ब्लाक के सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने उपस्थित जन समुह को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत से शुरू होकर पूरे विश्व में फैल चुका है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 170 से अधिक देशों ने भाग लिया। योग हमारे जीवन को निरोग बनाने में मदद करता है। नियमित योग करने से ब्रह्मांड की किसी भी बीमारी को ठीक किया जा सकता है। इसके पूर्व योग शिविर का उद्दद्याटन नीरज शाही ने फीता काटकर किया

श्री शाही ने कहा कि योग शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ साथ मन और आत्मा को भी शांत करता है। उन्होने कहा कि योग का अर्थ है व्यक्तिगत चेतना या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना। योग 5000 साल पूर्व भारत की के ऋषि-मुनियों की देन है जिसे आज पूरे विश्व ने अपना लिया है। मानवता के लिए एक उपहार है, और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। 

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख देवरिया सदर पिंटू जायसवाल, पंडित सुभाष तिवारी, बृजेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह जिला मंत्री हिंदू युवा वाहिनी, शिवेंद्र सिंह, उर्मिला राय, कुसुम सिंह, पुष्पा साईं, गीता रानी, सुमन देवी,  सुमन देवी, सुनैना यादव, पुष्पावती सिंह, सरस्वती त्रिपाठी, अनीता विश्वकर्मा, योग्य प्रशिक्षक दीपा तिवारी, एवं सैकड़ों महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही