विधानसभा अध्यक्ष ने हिंदी दिवस की दी बधाई

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है I 

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु हर साल हम इस दिन को उत्साह से मनाते हैं।

हिंदी भाषा विश्व में बोली जाने वाली मुख्य भाषाओं में से एक हैl हिंदी हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है। हम सभी को हिंदी भाषा के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। हिंदी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करके ही हम हिंदी भाषा का सही अर्थ में सम्मान कर सकते हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही