“आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत एसएसबी ने आयोजित की साइकिल रैली, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बी राधिका अपर महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल की उपस्थिति में कल मुख्यमंत्री आवास से सशस्त्र सीमा बल की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिल रैली का आयोजन सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल द्वारा सशस्त्र सीमा बल के 06 सीमान्त मुख्यालयों व 04 अन्य स्थापनाओं से 10 साइकिल रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। ये साइकिल रैली देश के विभिन्न हिस्सों से चलकर 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पावन जयंती पर उनके समाधि स्थल राजघाट (नई दिल्ली ) पे श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे 10 साइकिल रैलियों में से एसएसबी के पांच सीमान्त मुख्यालयों से 5 साइकिल रैलियों को रवाना किया जा चुका है। एसएसबी द्वारा जयगांव (पश्चिम बंगाल) से केवडिया (गुजरात) तक एक और साइकिल रैली आयोजित की जा रही है जो 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सम्मिलित होने के लिए केवडिया (गुजरात) पहुंचेगी।

इसी क्रम में कल 21 सितम्बर को सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय लखनऊ से 85 सदस्यीय दल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एस.एस.बी सीमान्त मुख्यालय तेजपुर (असम), एस.एस.बी सीमान्त मुख्यालय गुवाहाटी (असम), एस.एस.बी सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी (प.बंगाल ), एस.एस.बी सीमान्त मुख्यालय पटना (बिहार), एस.एस.बी सीमान्त मुख्यालय लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के 85 प्रतिभागियों का यह दल अपनी यात्रा के दौरान स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े ऐतिहासिक स्थानों से गुजरते हुए 2 अक्टूबर को राजघाट (नई दिल्ली) पहुंचेगा। 

इसके अलावा सशस्त्र सीमा बल के सीमान्त मुख्यालय रानीखेत (उत्तराखंड), प्रशिक्षण केंद्र अलवर (राजस्थान), एसएसबी अकादमी भोपाल प्रशिक्षण केंद्र ग्वालदम (उत्तराखंड), सीटीसी सपरी (हिमाचल प्रदेश) से शुरू होकर साइकिल रैलियों के प्रतिभागी 2 अक्टूबर 2021को राजघाट, नई दिल्ली में साइकिल रैली का समापन करेंगे तथा 20 साइकिल चालक जिन्होंने 17 सितम्बर 2021 को जयगांव (पश्चिम बंगाल) से अपनी यात्रा शुरू की लगभग 2347 किलोमीटर की दूरी तय करने के पश्चात 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए केवडिया (गुजरात) पहुंचेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने आशीर्वचनो से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा अपने संबोधन में बताया की किस प्रकार सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल व  भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा तथा निगरानी के साथ साथ आम जनमानस के साथ आत्मीयता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत कुमार सहगल, रत्न संजय महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय लखनऊ तथा कई अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही