पूरे विश्व के सर्वमान्य नेता हैं नरेंद्र भाई मोदी: नीरज शाही

 

देवरिया। हियुवा के जिला संयोजक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही के सोनू घाट स्थित कैंप कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया गया।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ना सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच ली, बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।

श्री शाही ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजा वत्सल नेतृत्व कैसा होता है। 

जन्मदिन का कार्यक्रम केक काट कर मनाया गया व निर्धन महिलाओं को उपहार स्वरूप वस्त्र (साड़ी) वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख पवन कुमार गुप्त (पिंटू जयसवाल), जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह टुन्नू, कोषाध्यक्ष धनवंत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष भाजयुमो शैलेन्द्र सिंह आजाद, मंडल महामंत्री बैतालपुर विकास मणि, राकेश सिंह सैथवार, विवेक शाही, डॉ निर्भय शाही, पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव, ध्रुव जयसवाल, पुल्लू मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, श्रवण सिंह, विजय जयसवाल , रमेश रंगवा, प्रमोद सिंह, विमलेश यादव, रामचन्द्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अन्ना शाही सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही