गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के लिए गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया

 


देवरिया। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ के उपाध्यक्ष एवं हिंदू युवा वाहिनी देवरिया के जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार किसानों के समर्थन हेतु कई उपयोगी जनकल्याणकारी योजनाओं का आगाज किया है जिसके तहत गन्ना मूल्य की वृद्धि निश्चित तौर पर किसानों के हित में है। पूरे उत्तर प्रदेश में आज किसानों के समृद्धि हेतु योगी आदित्यनाथ की सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उत्तर प्रदेश में गन्ना हेतु कई चीनी मिल कार्यरत थी। कुल आबादी का 85 प्रतिशत संख्या किसानों की है। इन सभी किसानों व उनके परिवारों का भरण पोषण गन्ने की खेती से होता रहा किंतु पूर्ववर्ती सरकारों की अदूरदर्शी नीतियों की वजह से एक एक कर चीनी मिले बंद होती गई और खुशहाल जीवन जीने वाले गन्ना किसानों की स्थिति बदहाल होती गई।

प्रदेश में 2017 में जबसे योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई तब से गन्ना किसानों के हित में कई कदम उठाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बंद चीनों मिलो को पुनः चालू कराने एवं वर्षों से बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान कराकर गन्ना किसानों की स्थिति को सुदृढ़ करने का प्रयास किया। उन्होंने चीनी मिल के साथ साथ दूसरे अन्य उद्योग धंधों को बढ़ावा देकर प्रदेश के नौजवानों को रोजगार का अवसर प्रदान किया। भाजपा की योगी सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए गन्ने के साथ साथ अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर उत्तर प्रदेश के किसानों की खुशहाली व उन्नती का मार्ग प्रशस्त किया है।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही